लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Sarkari Naukri
  • Sarkari Naukri Result 2022 Notification LIVE Updates Rajasthan REET Result 2022 SSC Railway Bank IBPS Delhi UP Government Jobs
Live Blog

Sarkari Naukri: बैंक और बीआरओ की बंपर वैकेंसी, जानिए कहां निकली है सरकारी नौकरी

Updated Sep 26, 2022 | 10:21 AM IST

सरकारी नौकरी कहां निकली है, किन विभागों में किन पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, इन सब जानकारी के लिए आप इस पेज पर बने रहें। यहां सरकारी नौकरी 2022 से जुड़े नए नोटिफिकेशन, प्रतियोगिता परीक्षा के लिए निकली आंसर की, कटऑफ, रिजल्ट आदि जानकारी को कवर किया जा रहा है। यदि आप भी सरकारी जॉब्स की तलाश में हैं या एजुकेशन सेक्टर की खबरों से अपडेट रहना चाहते हैं तो यहां विजिट करना न भूलें।

Loading ...
Sarkari Naukri 2022 Notification LIVE: सरकारी नौकरी व प्रतियोगिता परीक्षा 2022 से जुड़ी सारी खबरें

सरकारी नौकरी 2022 से जुड़े इस समय कई नए अपडेट चल रहे हैं। जैसे कर्मचारी चयन आयोग सीजीएल 2022 के लिए डिटेल नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। बिहार लोक सेवा आयोग 67 प्री परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने वाला है, इसके अलावा सीयूईटी यूजी परीक्षा का रिजल्ट 15 सितंबर को जारी किए जाने की बात सामने आ रही है, जबकि आंसर की आ चुकी है, सीयूईटी पीजी परीक्षा का आयोजन पूरा हो चुका है और इसका रिजल्ट भी आने वाला है। इन सबके अलावा राजस्थान रीट परीक्षा का रिजल्ट भी एक दो दिन में जारी हो सकता है बता दें, इसकी आंसर की जारी हो चुकी है और ऑब्जेक्शन प्रक्रिया पर काम खत्म होने को है।

UGC NET 2022 Admit Card, Exam City Slip Download Link

छत्तीसगढ़ टीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है, यूजीसी नेट एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है, जेईई एडवांस रिजल्ट व फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है। सीएसआईआर नेट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है।

Sep 16, 2022  |  06:45 PM (IST)
Sarkari Naukri 2022 LIVE: एसबीआई में निकली भर्ती

एसबीआई यानी भारतीय स्टेट बैंक की ओर से लिपिक संवर्ग में जूनियर एसोसिएट (ग्राहक सहायता और बिक्री) पदों के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है। इस भर्ती अभियान की मदद से कुल 478 बैकलॉग वैकेंसी और 5008 खाली पदों को भरा जाएगा।

Sep 16, 2022  |  05:38 PM (IST)
Sarkari Naukri 2022 Live: BRO भर्ती के बाद मिलने वाला वेतन

ड्राफ्ट्समैन : वेतन स्तर 5 (29,200 रुपये से 92,300 रुपये)
पर्यवेक्षक स्टोर : वेतन स्तर 4 (25,500 रुपये से 81,100 रुपये)
पर्यवेक्षक सिफर : वेतन स्तर 4 (25,500 रुपये से 81,100 रुपये)
पर्यवेक्षक (प्रशासन) : वेतन स्तर 4 (25,500 रुपये से 81,100 रुपये)
हिंदी टाइपिस्ट : वेतन स्तर 2 (19,900 रुपये से 63,200 रुपये)

Sep 16, 2022  |  04:58 PM (IST)
BRO Sarkari Naukri 2022 Live: क्या होनी चाहिए आयु सीमा

बीआरओ भर्ती को लेकर आवेदन के लिए उम्मीदवारों की उम्र 18 वर्ष से 27 वर्ष के बीच होनी जरूरी है। इसके अलावा मल्टी स्किल्ड वर्कर पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 साल से 25 साल के बीच होनी जरूरी है।

Sep 16, 2022  |  04:12 PM (IST)
Sarkari Naukri 2022 Live: BRO भर्ती के लिए जरूरी चीजें

बीआरओ की भर्ती में उम्मीदवार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे आवेदन फॉर्म भरने से पहले पूरी आवश्यकता जैसे शारीरिक मानकों, शैक्षणिक / तकनीकी मानदंड, चिकित्सा मानकों, अनुभव, आयु और विशेष पद के लिए अन्य जरूरी मानदंडों को पूरा करते हैं।

Sep 16, 2022  |  03:48 PM (IST)
Sarkari Naukri 2022 Live: BRO भर्ती को लेकर इतनी वैकेंसी

सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने कुल 246 वैकेंसी के लिए जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स की भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन रिलीज किया है। जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स में कई श्रेणियों के खाली पदों को भरने के लिए केवल भारतीय पुरुष नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

Sep 16, 2022  |  02:41 PM (IST)
Sarkari Result 2022 Live - पीईटी व पीएसटी टेस्ट

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल शारीरिक पात्रता परीक्षा व फिजिकल टेस्ट को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। राजस्थान पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड इस माह के अंत तक पीईटी व पीएसटी टेस्ट आयोजित कर सकता है। इसमें चयनित होने वाले उम्मीदवारों का सिलेक्शन डायरेक्ट कांस्टेबल के पद पर किया जाएगा।

Sep 16, 2022  |  01:58 PM (IST)
Sarkari Result 2022 Live - कांस्टेबल व फायरमैन की रिक्तियां

उत्तर प्रदेश सरकार के पुलिस कांस्टेबल व फायरमैन की नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड जल्द ही पुलिस कांस्टेबल व फायरमैन के पदों पर भर्ती निकालने वाला है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से इन पदों की रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे।

Sep 16, 2022  |  01:31 PM (IST)
Sarkari Result 2022 - लाइनमैन की रिक्तियों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश सरकारी में सरकारी नौकरी की आश लगाए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन ने अपने यहां पर लाइनमैन के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से यूपीपीसीएल के क्षेत्रीय कार्यालयों में लाइनमैन के पदों की रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

Sep 16, 2022  |  12:54 PM (IST)
Sarkari Result 2022 - फिजिकल टेस्ट कब

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान पुलिस एवं पदोन्नति बोर्ड जल्द ही फिजिकल टेस्ट आयोजित करने वाला है। उम्मीद की जा रही है कि , इस माह के अंत तक फिजिकल टेस्ट आयोजित किया जाएगा। इसमें क्वालीफाई होने वाले उम्मीदवारों का चयन डायरेक्ट कांस्टेबल के पदों पर किया जाएगा।

Sep 16, 2022  |  12:19 PM (IST)
Sarkari Result 2022 Live - इन पदों पर बंपर भर्ती

केंद्रीय सशत्र पुलिस बल जल्द ही सीआईएसएफ, बीएसएफ, एसएसबी, आईटीबीपी के विभिन्न पदों पर बंपर भर्ती निकालने वाला है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से CRPF, CISF, BSF, SSB, और ITBP के विभिन्न पदों की रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

Sep 16, 2022  |  11:13 AM (IST)
Sarkari Naukri - रीट 2022 का रिजल्ट

रीट 2022 के रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड किसी भी वक्त रीट का रिजल्ट जारी कर सकता है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों से अनुरोध है कि आधिकारिक वेबसाइट पर पैनी नजर बनाए रखें। रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

Sep 16, 2022  |  10:46 AM (IST)
Sarkari Result - भारतीय परमाणु अनुसंधान

भारतीय परमाणु अनुसंधान (BARC) ने अपने यहां पर विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली हैं, इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से भारतीय परमाणु अनुसंधान केंद्र के रेडिएशन मेडिसिन रिसर्च सेंटर के 51 पदों की रिक्तियों पर भर्तियां की जाएंगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट barc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे।

Sep 16, 2022  |  10:33 AM (IST)
Sarkari Result 2022 Live - एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश सरकार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद ने अपने यहां पर एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे।

Sep 16, 2022  |  09:37 AM (IST)
Sarkari Result 2022 Today - स्टेनोग्राफर व हिंदी ट्रांसलेटर के पदों पर भर्तियां

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने अपने यहां पर स्टेनोग्राफर व हिंदी ट्रांसलेटर के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रया के माध्यम से स्टेनोग्राफर व हिंदी ट्रांसलेटर की रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। साथ ही यहां आप आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Sep 16, 2022  |  09:15 AM (IST)
Sarkari Result 2022 Live - इन विभागों में बंपर भर्ती

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार  विभिन्न विभागों व मंत्रालयों में बंपर भर्ती निकलने वाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राज्य व केंद्र सरकार के मंत्रालयों व विभागों की रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे।

Sep 16, 2022  |  08:06 AM (IST)
Government Jobs 2022: यहां देखें वैकेंसी डिटेल्स

रेडियो ऑपरेटर हेड कॉन्स्टेबल : कुल पद 982

रेडियो मैकेनिक हेड कॉन्स्टेबल- कुल पद  330

Sep 16, 2022  |  07:41 AM (IST)
Sarkari Naukri 2022: ये है आवेदन की आखिरी डेट

उम्मीदवार कृपया ध्यान दे कि बीएसएफ के हेड कांस्टेबल के कुल 1312 पदों पर भर्तियां की जानी हैं। इन पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख 19 सितंबर 2022 निर्धारित की गई है।

Chandrayaan 3