लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Sarkari Naukri
  • Sarkari Result 2022 Board Exam Result Sarkari Naukri Job 2022 Notification Live Updates Rajasthan Board UP SSC UGC NET IBPS UPSC BPSC Jobs
Live Blog

Sarkari Naukri: शिक्षकों, पुलिस और बिजली विभाग में निकली ढेरों नौकरियां, जानें योग्‍यता और आवेदन प्रक्रिया

Updated May 27, 2022 | 08:12 PM IST

Sarkari Naukri Result: सरकारी नौकरी सरकारी जॉब से जुड़ी तमाम खबरें जैसे लेटेस्ट नोटिफिकेशन, आंसर की, रिजल्ट, कटऑफ आदि जानकारी यहां दी जा रही है, यदि आप भी कॉम्पिटिटिव एग्‍जाम की तैयारी कर रहे हैं तो यहां जरूर बने रहें, क्योंकि हर बड़ी नौकरी, अपडेट, पीडीएफ या नोटिफिकेशन को यहां कवर किया जा रहा है।

Loading ...
Sarkari Naukri 2022 Notification: सरकारी नौकरी सरकारी जॉब से जुड़ी तमाम खबरें

मौजूदा समय में कई हिंदी भाषी राज्यों के विभिन्न विभागों में नौकरी व रिजल्ट को लेकर अपडेट जारी हो रहे हैं। इन दिनों उम्मीदवार यूजीसी नेट 2022 परीक्षा का एडमिट कार्ड, आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा का प्रवेश पत्र का इंतजार करने के साथ साथ राजस्थान, बिहार, यूपी व एमपी में पुलिस भर्ती में भी अपडेट को लेकर टकटकी लगाए बैठे हैं। इसके अलावा नीट यूजी, पीजी, एमडीएस परीक्षा अपडेट, यूपीएससी, एचपीएससी, यूकेपीएससी, एसएससी सीजीएल, एसएससी सीएचएसएल व एसएससी एमटीएस भर्ती में भी नए नए नोटिफिकेशन जारी हो रहे हैं। यही नहीं राजस्थान में होमगार्ड भर्ती, राजस्थान रीट परीक्षा से जुड़े अपडेट भी जारी होने वाले हैं।

Sarkari Naukri 2022 Today LIVE: Check here all Latest Government Jobs Notification here

एकेडमिक स्तर पर भी कई रिजल्ट्स का इंतजार हो रहा है, इस समय राजस्थान बोर्ड 5वीं 8वीं 10वीं व 12वीं का रिजल्ट आने वाला है, इसके अलावा झारखंड और यूपी बोर्ड 2022 रिजल्ट भी लाइन में है, जिससे जुड़ी जानकारी यहां तेजी से दी जा रही है।

SSC CGL Tier 1 Result 2022 | UP Board 10th 12th Result 2022 | Rajasthan Board 10th, 12th Result 2022

May 27, 2022  |  02:45 PM (IST)
Sarkari Naukri 2022 Live: जम्मू - कश्मीर लोक सेवा आयोग ने निकाली भर्ती

सहायक प्रोफेसर के लिए यह भर्ती जम्मू- कश्मीर लोक सेवा आयोग की ओर से निकाली गई है। अभ्यर्थी अपने आवेदन में 30 जून 2022 से 2 जुलाई 2022 तक करेक्शन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। 

May 27, 2022  |  01:53 PM (IST)
Sarkari Naukri 2022 Live: असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए वैकेंसी

असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों पर भर्तियों के के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in के जरिए इन पदों के लिए निर्धारित तिथि से आवेदन कर सकते हैं। इसके जरिए कुल  126 रिक्त पदों को भरा जाएगा। आवेदन की प्रक्रिया 30 मई 2022 से शुरू होकर 29 जून 2022 तक चलेगी।

May 27, 2022  |  01:15 PM (IST)
Sarkari Naukri 2022 Live: जानिए योग्‍यता एवं पदों की संख्‍या

इस भर्ता के माध्यम से कुल 1666 पदों को भरा जाएगा, जिसमें कॉन्स्टेबल के 1,410 पद और लेडी कॉन्स्टेबल के 256 पद शामिल हैं। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, आवेदक को बंगाली भाषा में बोलने, पढ़ने और लिखने में सक्षम होना चाहिए।
 

May 27, 2022  |  12:35 PM (IST)
Sarkari Result 2022: कॉन्‍स्‍टेबल के लिए निकली जॉब

पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड (WBPRB) ने कॉन्स्टेबल और महिला कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 29 मई से शुरू होगी, जो 27 जून तकचलेगी। इच्‍छुक उम्‍मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके जरिए 1666 पदों पर भर्ती की जाएगी।  

May 27, 2022  |  12:00 PM (IST)
Sarkari Result 2022: BPSSC ने जारी किया एडमिट कार्ड

बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार पुलिस एसआई और सार्जेंट पीईटी का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। उम्‍मीदवार एडमिट कार्ड को BPSSC की आधिकारिक वेबसाइटbpssc.bih.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन जून 2022 में किया जाएगा।

May 27, 2022  |  10:58 AM (IST)
Sarkari Naukri 2022 Live: बिजली विभाग में नौकरी का मौका

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड, UPPCL ने ग्रुप सी पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।  उम्मीदवार 15 जून 2022 इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।

May 27, 2022  |  10:22 AM (IST)
Sarkari Result 2022: BSSC ने जारी किया रिजल्‍ट

बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने माइंस इंस्पेक्टर (अराजपत्रित) का रिजल्ट जारी कर दिया है। ऐसे में जो उम्‍मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे वे BSSC की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के तहत कुल 143 उम्मीदवारों ने माइंस इंस्पेक्टर के चयन के लिए क्वालीफाई किया है। 

May 27, 2022  |  09:39 AM (IST)
Sarkari Naukri 2022 Live: तकनीशियन के लिए वैकेंसी

उत्तर प्रदेश पशुधन विकास बोर्ड (UPLDB) ने ग्रामीण भारत में MAITRI- मल्टीपल तकनीशियन के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्‍छुक एवं योग्‍य आवेदक आधिकारिक वेबसाइट maitriupldb.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जून है। इसके जरिए कुल 2000 रिक्ति पदों को भरा जाएगा। 

May 27, 2022  |  09:09 AM (IST)
Sarkari Naukri 2022 Live: इन पदों पर होगी भर्ती

आर्मी स्‍कूल भर्ती प्रक्रिया के तहत पोस्ट ग्रेजुएट टीचर के 7 पदों,  ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर के 20 पद प्राइमरी टीचर (PRT) सभी विषय के15 पदों , प्राइमरी टीचर (PRT)संगीत (पश्चिमी) -01, नृत्य – 01 और कला और शिल्प- 01 के पद पर भर्ती की जाएगी। 

May 27, 2022  |  08:38 AM (IST)
Sarkari Naukri 2022 Live: आर्मी पब्लिक स्कूल में भर्ती

आर्मी पब्लिक स्कूल (APS), आरके पुरम, सिकंदराबाद ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT), ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) और प्राइमरी टीचर के पदों के लिए भर्ती निकाली है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट apsrkpuram.edu.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 06 जून 2022 है।

May 27, 2022  |  07:34 AM (IST)
Sarkari Naukri 2022 Live: शिक्षकों के लिए वैकेंसी

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) ने टीचिंग पदों पर भर्ती निकाली है। इसके तहत पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT), ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) और प्राइमरी टीचर समेत अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट careers.amuonline.ac.in के माध्‍यम से आवेदन कर सकते हैं। अप्‍लाई करने की आखिरी तारीख 8 जून 2022 है। 
 

May 27, 2022  |  06:54 AM (IST)
Sarkari Naukri 2022 Live: हॉस्पिटल केयरटेकर के लिए नौकरी

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने हॉस्पिटल केयरटेकर के 55 रिक्त पदों के लिए भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए योग्य उम्मीदवार 29 जून दोपहर 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 30 मई से शुरू होगी। अधिसूचना rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। 

May 27, 2022  |  06:15 AM (IST)
Sarkari Naukri 2022 Live: फैकल्‍टी के लिए नौकरी

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, जमशेदपुर ने फैकल्टी पदों के लिए भर्ती निकाली है।  योग्य उम्मीदवार एनआईटी जमशेदपुर की आधिकारिक वेबसाइट nitjsr.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जून, 2022 तक है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए 67 पदों को भरा जाएगा। 

May 27, 2022  |  05:45 AM (IST)
Sarkari Naukri 2022 Live: पर्सनल असिसटेंट पदों पर भर्ती

ताजा सरकारी नौकरी की बात करें तो पर्सनल सहायक की 50 वैकेंसी के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन आधिकारिक वेबसाइट tpsc.tripura.gov.in के जरिए करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई 2022 तक अप्लाई कर सकते हैं।

May 27, 2022  |  12:52 AM (IST)
Sarkari Naukri 2022: फॉरेस्ट गार्ड भर्ती और योग्यता

पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड फॉरेस्ट रेंजर, फॉरेस्ट गार्ड और फॉरेस्टर के पदों के लिए उम्मीदवार 28 जून 2022 तक sssb.punjab.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए जरूरी योग्यता इस प्रकार है-

डिप्टी रेंजर- विज्ञान के साथ उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए।

फॉरेस्ट गार्ड- उम्मीदवार के पास 12वीं पास योग्यता होनी चाहिए।

फॉरेस्टर- उम्मीदवार साइंस विषय से 12वीं पास होना चाहिए।

May 26, 2022  |  11:30 PM (IST)
Sarkari Naukri Result 2022: आईआईटी में आई भर्ती

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान यानी आईआईटी बॉम्बे की ओर से इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर और असिस्टेंट सहित अन्य कई पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवारआधिकारिक वेबसाइट iitb.ac.in के माध्यम से इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं।

May 26, 2022  |  11:09 PM (IST)
Sarkari Naukri 2022 Live: सीमेंट कॉर्पोरेशन पात्रता मानदंड

सीमेंट कॉर्पोरेशन पदों के लिए उम्मीदवार अलग-अलग शैक्षिक योग्यता हासिल कर सकते हैं। इन पदों के लिए उम्मीदवारों की उम्र 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवार शैक्षणिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अधिकारिक अधिसूचना को चेक करे।

Chandrayaan 3