लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Sarkari Naukri
  • Sarkari Result 2022 Govt Jobs Sarkari Naukri Live Updates JEE Main Rajasthan PTET Result Admit Card UGC NET NEET SSC CGL CHSL
Live Blog

Sarkari Naukri: 10वीं, 12वीं पास के लिए सीधी भर्ती, नहीं देनी होगी कोई परीक्षा

Updated Jul 08, 2022 | 10:10 AM IST

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवार जरूर पढ़ें। यहां सरकारी नौकरी से जुड़े नोटिफिकेशन, एडमिट कार्ड, आंसर की और रिजल्ट को लेकर हर जानकारी दी जाएगी। अगर आपके मन में भी ये सवाल है सरकारी नौकरी कैसे मिले, तो बस इस पेज के जरिये खुद को अपडेट रखिए, यहां रिफ्रेश करते रहिए।

Loading ...
Sarkari Naukri 2022 Jobs: कहां निकली है सरकारी नौकरी?

सरकारी नौकरी बहुत सारे युवाओं का सपना है कि लगभग सभी लोग चाहते हैं कि वे भी गर्वमेंट जॉब करें। ऐसे में आपको यहां हर खबर पर नजर जरूर रखनी चाहिए, क्योकि यहां हर इम्पॉर्टेंट खबरें को कवर किया जाता है, साथ ही हिंदी भाषी क्षेत्रों से आने वाली सरकारी नौकरी की खबरों को प्राथमिकता दी जाती है। बता दें, कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से हाल ही में सीजीएल टियर 1 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है, जबकि अभी एमटीएस भर्ती और सीएचएसएल का परिणाम आना बाकी है, इधर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाली रेलवे जॉब्स में भी अपडेट आने वाले हैं, जल्द ही ग्रुप डी परीक्षा का एडमिट कार्ड आएगा।

सरकारी नौकरी रिजल्ट 2022 LIVE Updates: जानें ​आज किन किन सरकारी विभागों में आई सरकारी नौकरी

शिक्षा क्षेत्र की बात करें, जो यूजीसी ने 7 जुलाई को आखिरकार नेट परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है, यह परीक्षा 9 जुलाई से शुरू होने वाली है। जबकि अभी 11 जुलाई से होने वाली परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी होना है। इसके अलावा आरबीआई ग्रेड बी, राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा यूजी और पीजी के लिए एडमिड कार्ड आने हैं। इस तरह के तमाम खबरों व अपडेट व लिक के लिए इस पेज को विजिट करते रहें।

Railway Recruitment 2022: रेलवे ने किया बंपर भर्ती ऐलान, 10वीं पास करें आवेदन

Jul 08, 2022  |  09:40 AM (IST)
Sarkari Naukri Result Live -  सभी क्षेत्रों के लिए एसएससी एमटीएस एडमिट कार्ड जारी

कर्मचारी चयन आयोग, एसएससी एमटीएस एडमिट कार्ड 2022 टियर -1 परीक्षा के लिए सभी क्षेत्रों के लिए जारी किया गया है। उम्मीदवार जो मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ, एसएससी एमटीएस 2022 परीक्षा के लिए उपस्थित हो रहे हैं, वे अपने संबंधित क्षेत्र की एसएससी वेबसाइट से अपने प्रवेश पत्र की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट- ssc.nic.in के माध्यम से भी एडमिट कार्ड की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।

Jul 08, 2022  |  08:56 AM (IST)
Sarkari Result Live - OSSC ने इस परीक्षा के लिए जारी किए एडमिट कार्ड

ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जूनियर फिशरीज टेक्निकल असिस्टेंट-2021 के लिए लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। आयोग 15 जुलाई 2022 को जूनियर फिशरीज टेक्निकल असिस्टेंट के पद के लिए लिखित परीक्षा आयोजित करने के लिए तैयार है।

Jul 08, 2022  |  08:36 AM (IST)
Sarkari Result Live - जारी हुआ RSMSSB जूनियर इंजीनियर परिणाम 

राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने जूनियर इंजीनियर (JE) के पद के लिए आयोजित परीक्षा का परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट (rsmssb.rajasthan.gov.in) पर अपलोड कर दिया है। परिणाम सिविल डिग्री / डिप्लोमा, मैकेनिकल/ इलेक्ट्रिकल डिप्लोमा और डिग्री और इलेक्ट्रिकल डिग्री/ डिप्लोमा के लिए अपलोड किया गया है।

Jul 08, 2022  |  07:45 AM (IST)
NEET UG Admit Card 2022 Live - RSMSSB का नया अपडेट जारी

राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने rsmssb.rajasthan.gov.in पर पशुधन सहायक पदों के लिए आयोजित परीक्षा परिणाम की घोषणा की है। बोर्ड ने अगले राउंड के लिए क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों की एक सूची तैयार की है, जिसमें उनके रोल नंबर एक पीडीएफ प्रारूप में हैं।

Jul 08, 2022  |  07:24 AM (IST)
Sarkari Naukri Result Live -  CUET UG 2022 एडमिट कार्ड जल्द

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट, CUET UG 2022 एडमिट कार्ड जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। CUET 2022 भारत में केंद्रीय और सार्वजनिक विश्वविद्यालयों में स्नातक प्रवेश के लिए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा आयोजित किया जाएगा। CUET एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, इसे आधिकारिक वेबसाइट -cuet.samarth.ac.in पर ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा।

Jul 08, 2022  |  06:20 AM (IST)
Sarkari Naukri Result Live -  जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड भर्ती

जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेवीवीएनएल) ने तकनीकी सहायक के पद के लिए परीक्षा का परिणाम अपलोड कर दिया है। संगठन ने 20 मई से 26 मई 2022 तक परीक्षा में भाग लेने वाले सभी आवेदकों के स्कोर जारी किए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट यानी energy.rajasthan.gov.in/jvvnl से JVVNL तकनीकी सहायक परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।

Jul 07, 2022  |  11:59 PM (IST)
Sarkari Result 2022 Live - इन बैंकों में निकलने वाली है भर्ती

बैंक में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है इंडियन बैंक और भारतीय स्टेट बैंक जल्द ही क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करने वाले हैं। अधिसूचना जारी होते ही आपको सूचित कर दिया जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार यहां आवेदन कर सकेंगे। 

Jul 07, 2022  |  11:45 PM (IST)
Sarkari Result 2022 Live - यहां जानें शैक्षणिक योग्यता

रेलवे के इन पदों पर आवेदन करने के लइए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 10वीं में 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही आईटीई का सर्टिफिकेट होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए एक बार हमारी आधिकारिक साइट पर अवश्य विजिट करें। 

Jul 07, 2022  |  11:30 PM (IST)
Sarkari Result 2022 Live - रेलवे में भर्ती

रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। आरआरसी ने अपने यहां पर अपरेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से उत्तर रेलवे में अपरेंटिस के पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार आरआरसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन  कर सकेंगे। 

Jul 07, 2022  |  11:10 PM (IST)
Sarkari Result 2022 Live - इन विभागों में निकलने वाली है वैकेंसी

उत्तर प्रदेश सरकार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार जल्द ही विभिन्न मंत्रालयों व विभागों में बंपर भर्ती निकालने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट बैठक के दौरान सभी अधिकारियों से विभागों में रिक्त स्थानों की लिस्ट बनाकर देने के लिए कहा है। इससे साफ होता है कि प्रदेश सरकार जल्द ही रोजगार का धमाका करने वाली है। 

Jul 07, 2022  |  10:28 PM (IST)
Sarkari Result 2022 Live - ग्रुप सी के पदों पर भर्ती

एक बार छात्रों को पुन: सूचित किया जाता है हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने अपने यहां पर ग्रुप सी के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से हरियाणा सरकार के बोर्ड, निगमों व विश्वविद्यालयों के ग्रुप सी के पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार HSSC की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Jul 07, 2022  |  10:01 PM (IST)
Sarkari Result 2022 Today - FSSAI ने जारी किया रिजल्ट

फूड शेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉर्टी ऑफ इंडिया के विभिन्न पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। एफएसएसएआई ने फूड एनालिस्ट समेत विभिन्न पदों का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार FSSAI की आधिकारिक वेबसाइट fssai.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। 

Jul 07, 2022  |  09:38 PM (IST)
Sarkari Result 2022 Today - डीआरडीओ के साइंटिस्ट बी के पदों पर भर्ती

डीआरडीओ में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए राहतभरी खबर है। डीआरडीओ ने अपने यहां पर साइंटिस्ट बी के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 630 पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

Jul 07, 2022  |  09:24 PM (IST)
Sarkari Result 2022 Live - CGPSC एडमिट कार्ड जारी

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने छत्तीसगढ़ पीएससी प्रवेश पत्र 2022 जारी कर दिया है। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से बॉयलर इंस्पेक्टर और होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी की रिक्तियों को भरा जाएगा। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने यहां आवेदन किया है वो psc.cg.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Jul 07, 2022  |  09:10 PM (IST)
Sarkari Result 2022 Live - प्रोटेक्शन ऑफिसर के पदों पर भर्ती

राजस्थान लोक सेना आयोग में सरकारी नौकरी की आश लगाए बैठे उम्मीदवारों के राहतभरी खबर है। आरपीएससी ने अपने यहां पर प्रोटेक्शन ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकता है । 

Jul 07, 2022  |  08:28 PM (IST)
ITBP Recruitment 2022 - कांस्टेबल के पदों पर भर्ती

इंडो तिब्बल बॉर्डर पुलिस फोर्स में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। आज यानी 07 जुलाई 2022 को आईटीबीपी के कांस्टेबल के पदों पर आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवारो जिन्होंने अभी तक यहां आवेदन नहीं किया है रात 11 बजकर 59 मिनट तक आवेदन कर फीस का भुगतान कर सकते हैं। 

Jul 07, 2022  |  08:05 PM (IST)
Sarkari Result 2022 Live - एसबीआई क्लर्क के पदों पर भर्ती

बैंक में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जल्द ही अपना यहां पर क्लर्क के पदों पर बंपर भर्ती निकालने वाला है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से SBI के विभिन्न ब्रांचों में क्लर्क की रिक्तियों को भरा जाएगा। हालांकि अभी इससे संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है, लेकिन कयास लगाया जा रहा है कि इस माह के अंत तक नोटिफिकेशन आ सकता है। 

Chandrayaan 3