लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Sarkari Naukri
  • Sarkari result 2022 live Updates sarkari Naukri job bharti notification 2022 today ssc mts ctet results bank police jobs news
Live Blog

Sarkari Naukri Result: कर्मचारी चयन आयोग का नया नोटिफिकेशन जारी, जारी किए इस परीक्षा के परिणाम

Updated Mar 03, 2022 | 11:38 AM IST

सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवार इस ब्लॉग पर जरूर बने रहें, क्योंकि यहां लेटेस्ट सरकारी नौकरी से जुड़ी हर जानकारी दी जाती है, सरकारी नौकरी 2022 के अलावा यहां एडमिट कार्ड, आंसर की, कटऑफ व रिजल्ट देखने के लिए डायरेक्ट लिंक भी दिया जाता है। यहां सरकारी नौकरी यूपी, बिहार, राजस्थान, दिल्ली, 10वीं 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, ऑनलाइन फार्म की जानकारी भी कवर की जा रही है।

Loading ...
तस्वीर साभार:  i-stock
Sarkari Naukri 2022 Notification: सरकारी नौकरी से जुड़े हर अपडेट

नीट यूजी परीक्षा तिथि की घोषणा, यूपीटेट रिजल्ट, सीटेट रिजल्ट, यूपी सब इंस्पेक्टर रिजल्ट, एसएससी जीडी कांस्टेबल व एमटीएस टियर1 रिजल्ट आने वाले हैं। इसके अलावा सीबीएसई टर्म1 बोर्ड एग्जाम का भी रिजल्ट आने वाला है। उम्मीदवार यहां एसएससी रिजल्ट्स के साथ यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा अपडेट, बोर्ड एग्जाम तिथि व रिजल्ट की भी जानकारी हासिल कर सकते हैं। यहां आंगनबाड़ी भर्ती के साथ साथ, 10वीं 12वीं पास उम्मीदवारों के​ लिए नौकरी भी कवर की जा रही है, इसके अलावा एजुकेशनल जानकारी भी मिल सकेगी।

Sarkari Naukri 2022 LIVE: Check All Latest Govt Jobs Notification here

इस समय भारतीय नौसेना, थल सेना व वायु सेना तीनों विंग में भर्ती व नोटिफिकेशन जारी किए गए हैं, जिनकी जानकारी समय समय पर यहां अपलोड कराई जा रही है। उम्मीदवार यहां रीट यानी शिक्षकों के लिए राजस्थान पात्रता परीक्षा तिथि व अन्य जानकारी भी देख सकेंगे

SSC MTS Result 2021-22 LIVE: Check marks here

Mar 03, 2022  |  10:33 AM (IST)
Sarkari Result Live - कर्मचारी चयन आयोग अपडेट

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने बुधवार, 2 मार्च को Phase VIII/2020 Selection Posts Examinations (CBT) for(Matriculation Level), 10+2 level and Graduation and above level परिणाम घोषित किए। उम्मीदवार जो परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे अपने चयन पदों के चरण 8 के परिणाम एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के माध्यम से देख सकते हैं।

Mar 03, 2022  |  09:56 AM (IST)
Sarkari Result Admit Card - एडमिट कार्ड जारी

ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (All India Management Association (AIMA) MAT के पेपर बेस्ड टेस्ट (PBT) के एडमिट कार्ड बुधवार, 2 मार्च, 2022 को जारी किए गए। उम्मीदवार AIMA की आधिकारिक वेबसाइट https://mat.aima.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Mar 03, 2022  |  09:10 AM (IST)
Sarkari Result Live - सब-इंस्पेक्टर भर्ती

तमिलनाडु यूनिफॉर्मड सर्विसेज रिक्रूटमेंट बोर्ड (TNUSRB) 8 मार्च 2022 को सब-इंस्पेक्टर ऑफ पुलिस - 2022 के पद पर भर्ती के लिए भर्ती अधिसूचना जारी करने जा रहा है। अधिसूचना tnusrb.tn.gov.in पर जारी होगी।

Mar 03, 2022  |  08:54 AM (IST)
Sarkari Result Live - समीक्षा अधिकारी रिजल्ट

इलाहाबाद उच्च न्यायालय, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने समीक्षा अधिकारी (आरओ) या समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) या सहायक समीक्षा अधिकारी और कंप्यूटर सहायक (सीए) के पद के लिए दिसंबर 2021 और जनवरी 2022 में आयोजित परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी के साथ परिणाम लिंक अपलोड किया है। संबंधित अन्य  जानकारी recruitment.nta.nic.in पर देखें।

Mar 03, 2022  |  08:18 AM (IST)
UPPSC ने जारी किया एडमिट कार्ड

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सरकारी इंटर कॉलेज (GIC) में लेक्चरर की भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड अपलोड कर दिया है। जो लोग यूपीपीएससी जीआईसी लेक्चरर प्रीलिम्स परीक्षा 2021 में उत्तीर्ण हुए हैं, वे यूपीपीएससी जीआईसी मेन्स एडमिट कार्ड ऑनलाइन या तो आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

Mar 03, 2022  |  06:53 AM (IST)
Sarkari Results Live - जेएनयू प्रवेश 2022

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, जेएनयू ने जेएनयू एमबीए प्रवेश 2022 की आवेदन की समय सीमा 10 मार्च, 2022 तक बढ़ा दी है। जो उम्मीदवार शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के लिए मास्टर्स इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना चाहते हैं, वे जेएनयू की आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जा सकते हैं।

Mar 03, 2022  |  06:22 AM (IST)
Sarkari Result live - JAC 10th Admit Card जारी

झारखंड एकेडमिक काउंसिल, रांची या जेएसी 10वीं एडमिट कार्ड 2022 आगामी झारखंड बोर्ड परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन जारी किया गया है। उम्मीदवार अब माध्यमिक परीक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट - jac.jharkhand.gov.in पर डाउनलोड कर सकते हैं।

Mar 03, 2022  |  05:59 AM (IST)
Sarkari Bharti 2022: रिजर्व बैंक, आरबीआई का नोटिफिकेशन

सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर 8 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आरबीआई यानी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने असिस्टेंट पद भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।

Mar 03, 2022  |  05:51 AM (IST)
BNP भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन

आधिकारिक वेबसाइट bnpdewas.spmcil.com की मदद से योग्य उम्मीदवार 28 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन करें। इसे लेकर सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवार 600 रुपए आवेदन शुल्क जमा करें।

Mar 02, 2022  |  10:40 PM (IST)
BNP भर्ती के लिए जरूरी योग्यता

एक्जिम बैंक में मैनेजमेंट ट्रेनी पदो भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में MBA / PGDBA की डिग्री होनी चाहिए। भर्ती के लिए अनारक्षित और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवार की आयु 25 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

Mar 02, 2022  |  09:16 PM (IST)
Sarkari Naukri: बैंक भर्ती आवेदन की वेबसाइट

सभी योग्य उम्मीदवार ibps.in पर 14 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

Mar 02, 2022  |  08:25 PM (IST)
बैंक भर्ती 2022: इन पद पर भर्ती

बैंक भर्ती चयन प्रक्रिया की मदद से मैनेजमेंट ट्रेनी के कुल मिलाकर 25 पद पर भर्ती होगी। अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 4 पद, अनारक्षित वर्ग के लिए 13 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 6 पद, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 2 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 2 पद और पीडब्ल्यूडी वर्ग को लेकर 1 पद हैं।

Mar 02, 2022  |  07:43 PM (IST)
Sarkari Job 2022: बैंक में इन पदों पर होनी है भर्ती

सरकारी नौकरी प्रक्रिया की मदद से मैनेजमेंट ट्रेनी के कुल 25 पद पर भर्ती होनी है। अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 4 पद, अनारक्षित वर्ग के लिए 13 पद, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 2 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग को लेकर 6 पद, आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग को लेकर 2 पद और पीडब्ल्यूडी वर्ग के लिए 1 पद को शामिल किया गया हैं।

Mar 02, 2022  |  07:02 PM (IST)
Sarkari Job: बैंक भर्ती 2022

एक्जिम बैंक की ओर से मैनेजमेंट ट्रेनी पद पर भर्ती को लेकर योग्य उम्मीदवार से ऑनलाइन आवेदन की मांग की गई है। इसके लिए सभी इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 14 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करें।

Mar 02, 2022  |  06:21 PM (IST)
Sainik School Bharti 2022: नई अधिसूचना हुई जारी

सभी इच्छुक उम्मीदवार रोजगार समाचार में विज्ञापन जारी होने के 21 दिन के भीतर 19 मार्च 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। सैनिक स्कूल, अंबिकापुर ने अपर डिविजन क्लर्क और क्वार्टर मास्टर पद भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार से आवेदन मांगे गए हैं।

Mar 02, 2022  |  05:21 PM (IST)
Sarkari Naukri: BNP भर्ती का नया नोटिफिकेशन

बीएनपी यानी बैंक नोट प्रेस, देवास ने जूनियर टेक्नीशियन पदों पर भर्ती को लेकर योग्य उम्मीदवार के आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bnpdewas.spmcil.com पर 28 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करें।

Mar 02, 2022  |  04:35 PM (IST)
RBI भर्ती 2022: इस पद पर होनी है भर्ती

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की भर्ती प्रक्रिया की मदद से असिस्टेंट के 900 से ज्यादा खाली पद भरे जाने हैं। सामान्य वर्ग को लेकर 440 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को लेकर 90 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग को लेकर 146 पद, अनुसूचित जाति वर्ग को लेकर 151 पद और अनुसूचित जनजाति वर्ग को लेकर 123 पदों को शामिल किया गया हैं।

Chandrayaan 3