लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Sarkari Naukri
  • Sarkari Result 2022 Sarkari Naukri 2022 Govt Jobs Notification LIVE UPDATES RRB CTET UPTET UGC NET SSC IBPS UPSC Bank
Live Blog

Sarkari Naukri: महाराष्ट्र, ओडिशा, बिहार व इन आयोगों ने जारी किए नोटिफिकेशन

Updated May 04, 2022 | 02:27 PM IST

सरकारी नौकरी 2022 से जुड़ी सभी जानकारी पाने के लिए इस पेज को विजिट करते रहेंं। यहां सरकारी नौकरी प्रतियोगी परीक्षा के नोटिफिकेशन जैसे एडमिट कार्ड, आंसर की, कटऑफ व रिजल्ट देखने के लिए डायरेक्ट लिंक भी दिया जाता है, लेटेस्ट सरकारी नौकरी चाहे वह किसी भी विभाग से हो जैसे बैंकिंग, स्वास्थ्य, रेलवे, सेना प्रशासन के अलावा आप यहां से एजुकेशन जगत की भी हर जरूरी खबर के बारे में जान सकेंगे।

Loading ...
तस्वीर साभार:  i-stock
Sarkari Naukri 2022 Notification: सरकारी नौकरी व परीक्षाओं के रिजल्ट्स

यूजीसी नेट जून परीक्षा के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं, कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) सीजीएल टियर1 परीक्षा का रिजल्ट आने वाला है, एसएससी सीएचएसएल टियर1 व एसएससी एमटीएस टियर2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी होने वाले हैं, इसके अलावा सीटेट जुलाई परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी होने वाला है, साथ ही जल्द ही यूपीटेट 2022 को लेकर भी अपडेट आने वाला है।

Sarkari Naukri Sarkari Result Latest Update Notification Pdf Link Here

नीट यूजी पीजी एमडीएस परीक्षा अपडेट, बिहार 67वीं कंबाइन प्रीलिम्स परीक्षा, उत्तर प्रदेश पुलिस दरोगा भर्ती, बिहार पुलिस, राजस्थान पुलिस व मध्य प्रदेश पुलिस में भी भर्ती चल रही है। यहीं नहीं एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती में अगले चरण की परीक्षा का आयोजन होना बाकी है, जिसकी जानकारी जल्द ही जारी की जाएगी।

Rajasthan Police Constable Admit Card 2022: Download link

एजुकेशन जगत में भले ही एमपी बोर्ड के रिजल्ट जारी हो गए, लेकिन अभी राजस्थान, महाराष्ट्र व यूपी बोर्ड के रिजल्ट जारी होने वाले हैं। जल्द ही आपको संबंधित जानकारी इस पेज पर दे दी जाएगी।

May 04, 2022  |  01:01 PM (IST)
Sarkari Naukri 2022 Live - महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग भर्ती

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) ने विभिन्न संकाय पदों के लिए साक्षात्कार कार्यक्रम को स्थगित करने के संबंध में नोटिस जारी किया है। वे सभी उम्मीदवार जिन्हें उपरोक्त पदों के लिए साक्षात्कार के दौर में उपस्थित होना है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध महाराष्ट्र पीएससी साक्षात्कार अनुसूची 2022 स्थगन नोटिस की जांच कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार mpsconline.gov.in से अधिक जानकारी पता कर सकते हैं।

May 04, 2022  |  12:43 PM (IST)
Sarkari Result Live - उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड भर्ती

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड यूपीपीसीएल सहायक अभियंता एई सिविल ट्रेनी यानी Assistant Engineer AE Civil Trainee 2020 की भर्ती पद के लिए परिणाम जारी कर दिए हैं। कुल 11 पदों पर भर्ती होनी है, इस लिंक के माध्यम से रिजल्ट देखा जा सकता है https://www.upenergy.in/site/writereaddata/siteContent/2022043016165340721077_VSA_30042022.pdf

May 04, 2022  |  12:06 PM (IST)
Sarkari Result Live - महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) ने विभिन्न संकाय पदों के लिए साक्षात्कार स्थगित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों को इन पदों के लिए 04 मई 2022 से निर्धारित संकाय पदों के लिए साक्षात्कार में शामिल होना है, वे आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

May 04, 2022  |  11:38 AM (IST)
Sarkari Result Live - यूजीसी नेट परीक्षा से जुड़ा आया नया नोटिफिकेशन

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट - ugcnet.nta.nic.in पर यूजीसी नेट 2022 परीक्षा अधिसूचना जारी की है। यूजीसी नेट 2022 परीक्षा भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेज में सहायक प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) के पद के लिए पात्रता निर्धारित करने के लिए भारत के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।

May 04, 2022  |  10:45 AM (IST)
Sarkari Result Live - एनबीसीसी इंडिया लिमिटेड भर्ती 2022

एनबीसीसी इंडिया लिमिटेड ने जूनियर इंजीनियर सिविल और इलेक्ट्रिकल परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार एनबीसीसी की आधिकारिक वेबसाइट nbcindia.in से जूनियर इंजीनियर सिविल और इलेक्ट्रिकल परीक्षा 2022 अनंतिम एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

May 04, 2022  |  09:38 AM (IST)
Sarkari Result Live - पीएसएसएसबी क्लर्क परीक्षा के लिए अपडेट जारी

अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड पंजाब या एसएसएसबी पंजाब ने 11 दिसंबर 2021 को आयोजित पंजाब पीएसएसएसबी क्लर्क परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों की सूची जारी की है। जो परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट - sssb.punjab.gov.in से पीएसएसएसबी परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।

May 04, 2022  |  08:49 AM (IST)
Sarkari Result 2022 - छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग भर्ती

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर वैज्ञानिक अधिकारी, सहायक निदेशक, प्राचार्य और अन्य सहित विभिन्न पदों के लिए लिखित परीक्षा के लिए मॉडल उत्तर कुंजी जारी की है। आयोग ने उपरोक्त पदों के लिए 01 मई 2022 को लिखित परीक्षा आयोजित की थी।

May 04, 2022  |  07:59 AM (IST)
Sarkari Result Live - एमएएच बीएड सीईटी आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र ने महाराष्ट्र बीए / बीएससी, बीएड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार आवेदन पत्र 22 जून तक जमा किए जा सकते हैं।

May 04, 2022  |  07:21 AM (IST)
Sarkari Result Live - कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट की समय सीमा करीब

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट या CUET 2022 के लिए आवेदन विंडो 6 मई, 2022 को बंद कर दी जाएगी। जो उम्मीदवार केंद्रीय विश्वविद्यालयों और अन्य भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेना चाहते हैं, वे परीक्षा के लिए cuet.samarth.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं।

May 04, 2022  |  06:47 AM (IST)
Sarkari Result Live - महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट

महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट, एमएचटी सीईटी 2022 परीक्षा की तारीखों की घोषणा उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री, उदय सामंत ने सोमवार, 2 मई, 2022 को की है। एमएचटी सीईटी 2022 परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार संशोधित तिथियां cetcell.mahacet.org से चेक कर सकते हैं।

May 03, 2022  |  11:33 PM (IST)
Sarkari Naukri LIVE: लोअर डिविजन क्लर्क समेत अन्‍य पदों पर भर्ती

अरुणाचल प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड, APSSB ने लोअर डिविजन क्लर्क एवं ड्राइवर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इच्‍छुक एवं योग्‍य उम्‍मीदवार आधिकारिक वेबसाइट apssb.nic.in के माध्‍यम से ऑनलाइन अप्‍लाई कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 24 मई 2022 है।

May 03, 2022  |  10:54 PM (IST)
Sarkari Naukri LIVE: बिहार रेजिमेंट ने निकाली भर्ती

भारतीय सेना ने 10वीं पास के लिए भर्ती निकली है। इसके तहत बिहार रेजिमेंट में कुक, वाशरमैन, नाई, सफाईवाला और कारपेंटर के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन ऑफलाइन करना होगा। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट indianarmy.nic.in से फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। इसके जरिए 12 पदों को भरा जाएगा। 

May 03, 2022  |  10:13 PM (IST)
Sarkari Naukri LIVE: जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग ने निकाली भर्ती

जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग की ओर से प्रारंभिक परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। इस भर्ती के माध्यम से जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग कुल 220 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आवेदन की आखिरी तारीख 15 मई, 2022 तक है। इसके तहत जूनियर स्केल पोजीशन, राज्य पुलिस सेवा और राज्य लेखा सेवा अंतर्गत विभिन्न पदों पर नियुक्ति मिलेगी।

May 03, 2022  |  09:16 PM (IST)
Sarkari Naukri LIVE: NSTL ने मांगे आवेदन

नेवल साइंस एंड टेक्नोलॉजिकल लेबोरेटरी (NSTL), विज्ञान नगर, विशाखापत्तनम ने विभिन्न विषयों में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट drdo.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। 

May 03, 2022  |  08:23 PM (IST)
Sarkari Naukri LIVE: एम्‍स में नौकरी का मौका

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर (AIIMS Raipur) ने भर्ती आयोजित की है। इसके तहत सीनियर रेजिडेंट के पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्‍य उम्‍मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsraipur.edu.in के जरिए 9 मई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के माध्‍यम से 138 पदों को भरा जाएगा।  

May 03, 2022  |  07:06 PM (IST)
Sarkari Naukri LIVE: पीएनबी ने निकाली भर्ती

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने 145 रिक्त पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार पंजाब नेशनल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 7 मई 2022 है। 

May 03, 2022  |  06:13 PM (IST)
Sarkari Naukri LIVE: तेलांगना पुलिस में बंपर भर्ती

तेलांगना राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड ने तेलंगाना पुलिस के विभिन्न विभागों में 17,291 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार इन पदों के लिए TSLPRB की आधिकारिक वेबसाइट - tslprb.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई है।

Chandrayaan 3