लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Sarkari Naukri
  • Sarkari Result 2022 Sarkari Naukri Exam Results 2022 Sarkari Job Bharti 2022 Notification SSC MTS CTET UPTET Result Railway Jobs News
Live Blog

Sarkari Naukri: BPSC, CG Vyapam, बैंक ऑफ बड़ौदा और बीईसीआईएल ने निकाली बंपर भर्ती, यहां देखें पूरी डिटेल

Updated Mar 05, 2022 | 09:18 PM IST

यदि आप लेटेस्ट सरकारी नौकरी 2022 से संबंधित जानकारी चाहते हैं तो आपको लेटेस्‍ट सरकारी नौकरी, एडमिट कार्ड और रिजल्‍ट आदि के बारे में अपडेट मिलेगी। डायरेक्ट लिंक पाना चाहते हैं तो यहां आप यह सभी जानकारी पा सकेंगे। इस समय राज्य व केंद्र सरकार कई विभागों में नौकरी निकाल रही हैं, जिन पर 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

Loading ...
Sarkari Naukri 2022 Notification: सरकारी नौकरी से जुड़ी हर जानकारी

यह एक ऐसा समय है जब कई रिजल्ट्स लाइन में लगे हैं। इन रिजल्ट्स में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की तरफ से जारी होने वाला केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीबीएसई) रिल्ट, टर्म 1 बोर्ड एग्जाम रिजल्ट, यूपीटेट रिजल्ट, उत्तर प्रदेश सब इंस्पेक्टर रिजल्ट, मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परिणाम, समीक्षा अधिकारी परिणाम, कर्मचारी चयन आयोग मल्टी-टास्किंग स्टाफ टियर 1 परीक्षा परिणाम इत्यादि शामिल हैं। इसके अलावा यूपीएससी व उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की तरफ से भी हाल ही में नोटिफिकेशन जारी हुए हैं, जिन्हें यहां देखा जा सकेगा।

Read Also: Sarkari Naukri 2022 latest Notification

आपको आपकी योग्यता के अनुसार, कौन से ऑनलाइन फॉर्म भरने चाहिए, इसकी भी जानकारी आप यहां से पा सकेंगे। यही नहीं आप एकेडमिक स्तर की भी सभी जरूरी जानकारी पा सकेंगे। जल्द ही राजस्थान की रीट परीक्षा नोटिफिकेशन व आरपीएससी आरएएस परीक्षा रिजल्ट से जुड़े अपडेट जारी किए जाएंगे, जिन्हें देखने के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए।

UGC NET 2022 Application Form | SSC GD Constable Result 2022 Direct Link

Mar 05, 2022  |  08:51 AM (IST)
बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी का मौका

बैंक ऑफ बड़ौदा ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in के जरिए आवेदन भेज सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 4 मार्च से शुरू की जा चुकी है। इसके जरिए कुल 105 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन की आखिरी तारीख  24 मार्च 2022 है। 
 

Mar 05, 2022  |  08:06 AM (IST)
पटवारी के लिए भर्ती

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर ने (CG Vyapam) ने पटवारी के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इच्‍छुक आवेदक आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिए पटवारी के कुल 301 रिक्त पदों पर भर्तियों होंगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 4 मार्च 2022 से शुरू है। आवेदन की आखिरी तारीख 22 मार्च 2022 है।

Mar 05, 2022  |  07:21 AM (IST)
एम्‍स भोपाल में भर्ती

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बीईसीआईएल) ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), भोपाल में रिक्त पदों के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 86 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार becil.com पर 11 मार्च 2022 तक आवेदन जमा कर सकते हैं। 

Mar 05, 2022  |  06:22 AM (IST)
6 हजार से अधिक पदों पर भर्ती

बिहार के सरकारी स्कूलों में हेड मास्टर्स के पदों पर भर्ती निकली है। इसके लिए बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार 5 मार्च 2022 से बिहार में हेडमास्‍टर की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस पद पर आवेदन करने की लास्ट डेट 28 मार्च 2022 है। इसके तहत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में 6000 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी।

Mar 04, 2022  |  11:34 PM (IST)
IRCON भर्ती 2022: इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड वैकेंसी

इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड ने इंजीनियर सहित कई पद के लिए भर्ती निकली है और इसके अनुसार साइट सुपरवाइजर / सिविल, सीनियर वर्क्स इंजीनियर / सिविल, जियोलॉजिस्ट समेत कुल 389 पद को भरा जाना है।

Mar 04, 2022  |  09:40 PM (IST)
झारखंड कॉन्स्टेबल भर्ती का वेतन

झारखंड कॉन्स्टेबल भर्ती के चयनित उम्मीदवारों को 19,900 से 63,200 रुपये वेतन मिलेगा। उम्मीदवार की भर्ती शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test या PET), लिखित परीक्षा और चिकित्सा परीक्षा (Medical Test) के आधार पर है।

Mar 04, 2022  |  09:09 PM (IST)
Sarkari Naukri 2022: झारखंड आबकारी कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए 10वीं पास करें आवेदन

झारखंड आबकारी कॉन्स्टेबल भर्ती को लेकर 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। इन पद पर उम्मीदवार की आयु 25 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित श्रेणियों के लिए आयु में छूट भी मिलेगी।

Mar 04, 2022  |  08:35 PM (IST)
SSC MTS रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स
  1. एसएससी ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर एसएससी एमटीएस टियर 1 परिणाम 2021 लिंक को क्लिक करें।
  3. उम्मीदवार इस डायरेक्ट लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं - एसएससी एमटीएस टियर 1 परिणाम 2021
  4. एसएससी एमटीएस टियर 1 परिणाम पीडीएफ स्क्रीन पर दिखने पर रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें।
  5. भविष्य के संदर्भों के लिए एक प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।
Mar 04, 2022  |  07:58 PM (IST)
SSC MTS टियर 1 रिजल्ट के बाद टियर 2 परीक्षा

SSC MTS टियर 1 Result जारी होने के बाद एसएससी टियर 2 परीक्षा पैटर्न के अनुसार, परीक्षा का पेपर सब्जेक्टिव यानी वर्णनात्मक होगा और इसमें निबंध प्रकार के प्रश्न होंगे। पेपर 50 अंक का होने वाला है और उम्मीदवारों को 125-150 शब्दों का एक पत्र या 200 से 250 शब्दों का निबंध लिखना होगा।

रिजल्ट की पूरी खबर: SSC MTS टियर 1 रिजल्ट ssc.nic.in पर घोषित देखें टियर 2 के लिए कटऑफ लिस्ट

Mar 04, 2022  |  07:26 PM (IST)
SSC MTS परीक्षा के नतीजे हुए जारी

कर्मचारी चयन आयोग की ओर से मल्टी-टास्किंग स्टाफ यानी एसएससी एमटीएस 2021 टियर 1 परीक्षा रिजल्ट को जारी कर दिया गया है। एसएससी परिणाम यानी 4 मार्च 2022 को आखिरकार घोषित हुआ। एसएससी ने एमटीएस टियर 1 परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी किया गया है। मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती परीक्षा 2021 के लिए उपस्थित हुए उम्मीदवार अपना परिणाम इस डायरेक्ट लिंक-एसएससी एमटीएस टियर 1 परिणाम 2021 पर देखें।

Mar 04, 2022  |  06:15 PM (IST)
Sarkari Naukri: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग भर्ती

सीजीपीएससी यानी छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग चिकित्सा शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर भर्ती को लेकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई है। योग्य उम्मीदवार 24 फरवरी से CGPSC Recruitment 2022 को लेकर ऑनलाइन आवेदन जमा करें।

Mar 04, 2022  |  05:37 PM (IST)
सीआईएसएफ भर्ती 2022 के पद

सीआईएसएफ यानी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने खेल कोटा के तहत सीआईएसएफ भर्ती 2021 के तहत लगभग 249 हेड कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी) पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया को शुरू किया गया है।

Mar 04, 2022  |  05:01 PM (IST)
Sarkari Naukri: सीआईएसएफ में निकली भर्ती

सीआईएसएफ की भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार की आधिकारिक वेबसाइट cisf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2022 तक रखी गई है।

Mar 04, 2022  |  03:24 PM (IST)
Sarari Result Live - पुलिस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख या लद्दाख पुलिस का प्रशासन कारगिल के लिए 15 मार्च 2022 से 24 मार्च 2022 तक और लेह के लिए 28 मार्च से 01 अप्रैल 2022 तक शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी) और शारीरिक सहनशक्ति परीक्षण (पीईटी) आयोजित कर रहा है। जो लोग लद्दाख पुलिस शारीरिक परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, उन्हें लद्दाख पुलिस एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और एडमिट कार्ड में दी गई निर्धारित तिथि और समय पर इसके साथ उपस्थित होना होगा। लद्दाख पुलिस एडमिट कार्ड लिंक 04 मार्च से 14 मार्च 2022 तक उपलब्ध होने वाला है।

Mar 04, 2022  |  02:45 PM (IST)
Sarkari Naukri 2022 - बीओबी में 100 से ज्यादा पद

मैनेजर - डिजिटल फ्रॉड, क्रेडिट ऑफिसर, क्रेडिट - एक्सपोर्ट / इम्पोर्ट बिजनेस और फॉरेक्स - एक्विजिशन एंड रिलेशनशिप मैनेजर के पद के लिए लगभग 105 रिक्तियां उपलब्ध हैं। 
ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि - 04 मार्च 2022
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि - 24 मार्च 2022

Mar 04, 2022  |  01:59 PM (IST)
Sarkari Result Live - FSSAI एडमिट कार्ड 

FSSAI एडमिट कार्ड 2022 भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) द्वारा जल्द ही कभी भी जारी किया जा सकता है। सहायक प्रबंधक, आईटी सहायक, हिंदी अनुवादक, व्यक्तिगत सहायक, कनिष्ठ सहायक ग्रेड -1, खाद्य विश्लेषक, केंद्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी, तकनीकी अधिकारी और सहायक पदों के लिए एफएसएसएआई ऑनलाइन परीक्षा 28 से 31 मार्च 2022 तक आयोजित की जाएगी। 

Mar 04, 2022  |  01:25 PM (IST)
Sarkari Naukri 2022 - बैंक नोट प्रेस, देवास में नौकरी

बैंक नोट प्रेस, देवास (बीएनपी देवास), एमपी ने 26 फरवरी 2022 को अपनी वेबसाइट यानी bnpdewas.spmcil.com पर जूनियर तकनीशियन के पद के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 28 मार्च 2022 तक बीएनपी देवास जूनियर तकनीशियन ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

Chandrayaan 3