लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Sarkari Naukri
  • Sarkari Result 2022 Sarkari Naukri Job 2022 LIVE Updates RBSE Rajasthan UP Board Result SSC CGL CTET UGC NET Bank Railway Vacancy Notification
Live Blog

Sarkari Naukri Result:आरपीएससी व दिल्ली पुलिस समेत इन पदों पर आज से शुरू हो रहे हैं आवेदन, यहां देखें पूरी लिस्ट

Updated May 29, 2022 | 03:53 PM IST

Sarkari Naukri Result 2022: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में है तो ये आपके लिए बेहतर मौका है, क्‍योंकि इन दिनों 10 वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स तक के लिए विभिन्‍न सरकारी विभागों में रेलवे, बैंकभर्तियां निकाली जा रही है। भारतीय सेना, रेलवे और बैंक समेत कई अन्‍य विभागों में विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली जा रही है। ऐसे में लेटेस्‍ट जॉब अपडेट के लिए इस पेज पर बने रहें।

Loading ...
Sarkari Naukri 2022 Notification: सरकारी नौकरी, आंसर की, रिजल्ट व कटऑफ

Sarkari Naukri Result 2022: इन दिनों यूपी से लेकर राजस्थान सरकार में भी कई पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। ऐसे में इच्‍छुक और योग्‍य उम्‍मीदवार आवेदन कर सकेंगे। आजकल उम्मीदवार यूजीसी नेट 2022 परीक्षा का एडमिट कार्ड, आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा का प्रवेश पत्र का इंतजार करने के साथ साथ राजस्थान, बिहार, यूपी व एमपी में पुलिस भर्ती में अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। 

Sarkari Naukri 2022 Today LIVE: Check here all Latest Government Jobs Vacancy Notification

इसके अलावा यूपी बोर्ड, राजस्‍थान बोर्ड और पश्चिम बंगाल बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्‍ट भी जारी होने वाले हैं। साथ ही इन दिनों नीट यूजी, पीजी, एमडीएस परीक्षा अपडेट, यूपीएससी, एचपीएससी, यूकेपीएससी, एसएससी सीजीएल, एसएससी सीएचएसएल व एसएससी एमटीएस भर्ती में भी नए नए नोटिफिकेशन जारी हो रहे हैं। ऐसे में तमाम सरकारी नौकरियों और बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्‍ट से संबंधित अपडेट आपको यहां उपलब्‍ध कराए जाएंगे। 

RBSE 10th 12th Result 2022 | UP Board 10th 12th Result 2022 | Government Jobs Notification

May 29, 2022  |  03:35 PM (IST)
Sarkari Result 2022 Live - केयर टेकर के पदों पर कल से आवेदन शुरू

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) मेडिकल हेल्थ डिपार्टमेंट में केयर टेकर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से राजस्थान के अस्पतालों में खाली पड़े केयर टेकर के पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें करीब 50 पद नॉन टीएसपी के लिए और 5 पद टीएसपी के लिए हैं। ध्यान रहे इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया कल यानी 30 मई 2022 से शुरू होकर 29 जून 2022 को समाप्त होगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

May 29, 2022  |  02:55 PM (IST)
Sarkari Result 2022 - सीटेट परीक्षा से संबंधित संपूर्ण जानकारी

सीबीएसई इसके लिए दो पेपर आयोजित करता है। पेपर 1 उन लोगों के लिए होता है जो कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाना चाहते हैं, जबकि पेपर 2 उन लोगों के लिए होता है जो कक्षा 6 से 8 तक को पढ़ाना चाहते। वहीं जो ऐसे उम्मीदवार जो प्राइमरी और अपर प्राइमरी दोनों पढ़ाना चाहते हैं उन्हें पेपर-1 और पेपर-2 दोनों में बैठना अनिवार्य होता है। 

May 29, 2022  |  02:40 PM (IST)
Sarkari Result 2022 Live - दो बार आयोजित की जाती हैं सीटेट परीक्षाएं

बता दें सीबीएसई हर साल जुलाई और दिसंबर में दो बार केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET)आयोजित करता है। जुलाई सत्र के लिए मार्च में नोटिफिकेशन जारी किया जाता है. जबकि दूसरे सत्र के लिए दिसबंर में अधिसूचना जारी किया जाता है। हालंकि इस बार नोटिफिकेशन जारी करने में देरी हो रही है। लेकिन उम्मीद है कि जून के पहले सप्ताह तक अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।

May 29, 2022  |  02:14 PM (IST)
Sarkari Result 2022 Live - CTET नोटिफिकेशन 2022

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन जल्द ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। ऐसे में जो छात्र इस बार परीक्षा क्वालीफाई करने में चूक गए वो अपनी कमर कस लें। ध्यान रहे आवेदन प्रक्रिया खत्म होने के बाद बोर्ड जल्द ही परीक्षा का आयोजन कर सकता है। इसलिए अपनी तैयारी तेज कर दें। 

May 29, 2022  |  01:42 PM (IST)
Sarkari Result 2022 Live - पीईटी में पास होना अनिवार्य

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल के कुल 835 रिक्तियों को भरा जाएगा, जिसमें सबसे ज्यादा 559 पद पुरुषों के लिए और 276 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। ध्यान रहे लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक पात्रता (पीईटी) में शामिल होना अनिवार्य होगा। बिना पीईटी परीक्षा पास किए भर्ती नहीं की जाएगी। इसलिए इस बात का विशेष ध्यान रखें। 

May 29, 2022  |  12:37 PM (IST)
Sarkai Result Today - यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022

यूपी बोर्ड के 10वीं 12वीं के छात्रों के रिजल्ट का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। इस बार करीब 51 लाख से अधिक छात्रों ने यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा के लिए आवेदन किया था। कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए 271 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं आयोजिक गई थी। 

May 29, 2022  |  12:05 PM (IST)
Sarkari Result Live 2022 - यूजीसी नेट 2022 एडमिट कार्ड

ग्रांट कमीशन द्वारा आयोजित की जाने वाली यूजीसी नेट परीक्षा 2022 (UGC NET 2022) में भाग लेने वाले छात्रों लिए बड़ी खबर है। यूजीसी जल्द ही नेट परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। छात्र यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

May 29, 2022  |  11:41 AM (IST)
Sarkari Result 2022 - जल्द जारी हो सकता है सीटीईटी 2022 का नोटिफिकेशन

सीबीएसई जल्द ही सीटीईटी 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड पहले 15 मई 2022 को केंद्रीय माध्यमिक पात्रता परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी करने वाला था, लेकिन किसी कारणवश इसमें देरी हो रही है। अधिसूचना जारी होते ही उम्मीदवार सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। 

May 29, 2022  |  11:10 AM (IST)
Sarkari Result 2022 Live - आवेदन संबंधी जानकारी

ध्यान रहे इंडियन बैंक के इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग अलग निर्धारित की गई है।  साथ ही इन पदों पर आयु सीमा भी अलग अलग है। इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। 

May 29, 2022  |  10:42 AM (IST)
Sarkari Result 2022 - इंडियन बैंक ने निकाली भर्ती

इंडियन बैंक ने भी एसओ यानी स्पेशल ऑफिसर के पद पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम 312 रिक्तियों को भरा जाएगा। यहां आवेदन की अंतिम तिथि 14 जून 2022 है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट indianbank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

May 29, 2022  |  09:54 AM (IST)
Sarkari Result 2022 Live - महत्वपूर्ण जानकारी

यह हफ्ता सरकारी नौकरी की दृष्टि से बेहद खास था, इस हफ्ते राज्य व केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में बंपर भर्तियां निकली। ऐसे  मेंं आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा व भर्ती प्रक्रिया से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे इस ब्लॉग पर नजर बनाए रखें। यहां आपको लेटेस्ट सरकारी नौकरी इस हफ्ते सरकारी निकली सरकारी नौकरी की जानकारी दी जाएगी। 

May 29, 2022  |  09:33 AM (IST)
Sarkari Result Today - ITBP ने हेड कांस्टेबल के पदों पर निकाली भर्ती

आईटीबीपी में सरकारी नौकरी की आस लगाए बैठे उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस फोर्स में हेड कांस्टेबल के पदों पर बंपर भर्ती निकली हुई है, इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से हेड कांस्टेबल के 248 पदों की रिक्तियों को भरा जाएगा।

May 29, 2022  |  09:06 AM (IST)
Sarkari Result 2022 - आवेदन व पद संंबंधी जानकारी

यूपीपीसीएल के इन पदों को कैटेगरी वाइज बांटा गया है। अनारक्षित उम्मीदवारों के लिए 06 पद, ओबीसी के लिए 05 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 01, अनुसूचित जाति के लिए 02 पद निर्धारित हैं। यहां 21 से 40 साल के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में उत्तीर्ण होना चाहिए। 

May 29, 2022  |  08:21 AM (IST)
Sarkari Result 2022 Live - यूपीपीसीएल के इन पदों पर निकली भर्ती

उत्तर प्रदेश बिजली विभाग में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे युवाओं के लिए राहतभरी खबर है। यूपीपीसीएल ने अपने यहां पर असिसटेंट सिविल इंजीनियर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से असिसटेंट इंजीनियर के 14 पदों के रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार यूपीपीसीएल upenergy.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

May 29, 2022  |  08:02 AM (IST)
Sarkari Result 2022 Live - आईसीजी ने निकाली भर्ती

10वीं 12वीं पास कर सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) ने ग्रुप सी के पदों पर बंपर भर्ती का निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से ग्रुप सी नॉन गैजेटेड नॉन मिनिस्ट्रियल के अंतर्गत लश्कर और स्टोर कीपर के पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आईसीजी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

May 29, 2022  |  07:01 AM (IST)
Sarkari Naukri 2022: ये है योग्‍यता मानक

स्टोर कीपर पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन लेवल 2 के तहत 19900 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। उम्मीदवार की आयु 18 साल से 30 साल के बीच होनी चाहिए। भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और ट्रेड टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

May 29, 2022  |  06:26 AM (IST)
Sarkari Naukri 2022: ग्रुप सी के लिए भर्ती

इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) ने ग्रुप सी के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इच्‍छुक उम्‍मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indiancoastguard.gov.in के माध्‍यम से आवेदन कर सकते हैं। इसमें 10वीं और 12वीं पास भी आवेदन कर सकते हैं।  इस प्रक्रिया के माध्यम से स्टोर कीपर के 2 पद और लस्कर के 3 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। 

Chandrayaan 3