लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Sarkari Naukri
  • Sarkari Result 2022 Sarkari Naukri Job 2022 Notification 10th 12th Graduate Pass government jobs
Live Blog

Sarkari Naukri: 10वीं और 12वीं पास के लिए नौकरी का मौका, बीईजी सेंटर और एम्‍स समेत इन विभागों में नौकरियां

Updated Mar 13, 2022 | 03:53 PM IST

आप चाहे स्टूडेंट हो या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हो यहां आपको लेटेस्‍ट सरकारी जॉब से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में डिटेल्‍स उपलब्‍ध कराई जाएगी। इन दिनों भारतीय रेलवे, बैंक, भारतीय सेना और पुलिस समेत तमाम सरकारी विभागों में बंपर भर्तियां की जा रही हैं। ऐसे में एग्‍जाम डेट, एडमिट कार्ड और आंसर की समेत लेटेस्‍ट अपडेट पाने के लिए इस पेज पर बने रहें।

Loading ...
Sarkari Naukri 2022 Notification: सरकारी नौकरी से जुड़ी हर खबर पर पकड़

सरकारी नौकरियों के अलावा आईबीपीएस नोटिफिकेशन, सीटेट रिजल्ट, सीबीएसई टर्म1 10वीं 12वीं के रिजल्ट, यूपीटेट रिजल्ट, एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट, यूपी एसआई रिजल्ट आदि को लेकर लगातार अपडेट आ रहे हैं। ऐसे में तमाम जानकारियां आपको यहां मुहैया कराई जाएगी। 10वीं से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए विभिन्‍न विभागों में नौकरी का भरपूर मौका है।

Read Also -  Latest Sarkari Jobs live notification

एसएससी, यूपीएससी, बैंक, रेलवे सेक्टर, शिक्षा व स्वास्थ्य क्षेत्र में निकलने वाली भर्तियां भी इन दिनों ट्रेंड में हैं। कई प्रतियोगी परीक्षाओं की आंसर की, कट ऑफ लिस्‍ट, मेरिट लिस्‍ट आदि जारी होनी है, ऐसे में इनके बारे में जानकारी हासिल करने के लिए इस पेज पर बने रहें। यहां आपको सरकारी जॉब में अप्‍लाई करने के तरीके, योग्‍यता, सैलरी आदि की डिटेल्‍स उपलब्‍ध कराई जाएगी।

Read Also: UPTET Result 2022 Date। RRB NTPC CBT-2 Exam date 2022

RSMSSB पशुधन सहायक भर्ती 2022 से जुड़ी जानकारी जैसै अप्लाई के लिए लिंक, योग्यता, आयु सीमा, पद संख्या आदि जानकारी भी देख सकेंगे।

Mar 13, 2022  |  07:36 AM (IST)
एम्‍स ने निकाली भर्ती

एम्स, मंगलगिरी, आध्र प्रदेश ने ट्यूटर / क्लिनिकल इंस्ट्रक्टर के पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्‍छुक एवं योग्‍य आवेदक आधिकारिक वेबसाइट aiimsmangalagiri.edu.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 15 मार्च 2022 से शुरू होगी। इसके जरिए कुल 17 रिक्त पदों पर नियुक्तियां होंगी। 

Mar 13, 2022  |  07:04 AM (IST)
Sarkari Job 2022: बीईजी सेंटर ने भर्ती के लिए जारी की अधिसूचना

बंगाल इंजीनियर ग्रुप एंड सेंटर (बीईजी सेंटर) ने एलडीसी, स्टोरकीपर, सिविल ट्रेड इंस्ट्रक्टर समेत अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 10 अप्रैल 2022 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 52 पजों पर भर्ती की जाएगी। इसमें 10वीं और 12वीं पास वाले आवेदन कर सकते हैं। 

Mar 13, 2022  |  06:30 AM (IST)
Sarkari Naukri Live: केंद्रीय विद्यालय में निकली भर्ती

केंद्रीय विद्यालय (केवी), कानपुर ने टीचर समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है। इसके तहत पीजीटी-राजनीति विज्ञान, टीजीटी- हिंदी, प्राथमिक शिक्षक, डॉक्टर, नर्स के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है। पात्र उम्मीदवार 22 मार्च 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। 

Mar 12, 2022  |  11:33 PM (IST)
JPSC Sarkari Bharti 2022: 24 मार्च तक करें आवेदन

JPSC यानी झारखंड पब्लिक सर्विस कमिशन ने आयुर्वेदिक मेडिकल अफसर पद पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार 24 मार्च 2022 तक या पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Mar 12, 2022  |  11:08 PM (IST)
UPSSSC ने निकाली वैकेंसी

UPSSSC यानी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से कंबाइंड लोअर सबऑर्डिनेट (लोअर-2) 2019 के मेन परीक्षा परिणाम जारी हो गए हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा का हिस्सा थे, वह अपना परिणाम UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड करें।

Mar 12, 2022  |  09:37 PM (IST)
BOB Bharti 2022: बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली भर्तियां

बैंक ऑफ बड़ौदा के अंदर सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग पुरुष और ईडबल्यूएस उम्मीदवार के लिए आवेदन शुल्क के रूप में 600 रुपये की फीस देनी होगी। आरक्षित वर्ग को 100 रुपये एप्लिकेशन फीस देनी होगी।

Mar 12, 2022  |  09:19 PM (IST)
Sarkari Bharti: एम्स के इन पदों पर होनी है भर्ती

एम्स की भर्ती चयन प्रक्रिया की मदद से फैकल्टी के कुल 11 खाली पद पर भर्ती होनी है। इसमें प्रोफेसर के 5 पद और असिस्टेंट प्रोफेसर के 6 खाली पद शामिल हैं।

Mar 12, 2022  |  08:28 PM (IST)
AIIMS में भर्ती का नया नोटिफिकेशन

एम्स यानी ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), पटना की ओर से फैकल्टी पद पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से अप्लाई करने के लिए कहा गया है। इच्छुक योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimspatna.edu.in पर 20 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करें।

Mar 12, 2022  |  07:45 PM (IST)
Indian Army Recruitment: भारतीय सेना में निकली भर्ती

इंडियन आर्मी (Indian Army) की ओर से जारी अधिसूचना में सेना भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित हैं। इंडियन आर्मी में शामिल होकर देश सेवा करने के अवसर की तलाश करने वाले युवा के बेहतरीन अवसर हैं।

Mar 12, 2022  |  07:04 PM (IST)
Sainik School Bharti 2022: नई अधिसूचना रिलीज

सैनिक स्कूल, मैनपुरी की ओर से लैब असिस्टेंट समेत अन्य कई पद भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 21 मार्च 2022 तक या इससे पहले अप्लाई कर सकते हैं।​

Mar 12, 2022  |  05:45 PM (IST)
Police Bharti 2022: असम पुलिस में निकली भर्ती

असम पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से कुल 487 खाली पद पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन पद के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 फरवरी 2022 से जारी हुआ है।

Mar 12, 2022  |  05:15 PM (IST)
Sarkari Job: UPPCL के लिए ऐसे करें आवेदन

उत्तर प्रदेश सरकार की बिजली कंपनी की ओर से निमित्त आवेदन की अंतिम तिथि 18 अप्रैल 2022 है। पात्र इच्छुक उम्मीदवार 25 मार्च से 18 अप्रैल, 2022 तक upenergy.in पर आवेदन कर सकते हैं। यूपीपीसीएल आधिकारिक वेबसाइट uppcl.org से ऑनलाइन आवेदन करें।

Mar 12, 2022  |  04:43 PM (IST)
Sarkari Naukri 2022: UPPCL जेई के लिए चयन प्रक्रिया

यूपीपीसीएल जूनियर इंजीनियर सिविल प्रशिक्षु भर्ती 2022 को लेकर उम्मीदवार चयन एक ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर होगा और इसी प्रक्रिया की मदद से भर्ती की जाएगी।

Mar 12, 2022  |  04:06 PM (IST)
Sarkari Job 2022: यूपी बिजली कंपनी में जेई भर्ती

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से बिजली कंपनी में भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत करते हुए यूपीपीसीएल यानी उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) की ओर से कनिष्ठ अभियंता (ट्रेनी) सिविल के पद की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित हुए हैं।

Mar 12, 2022  |  03:01 PM (IST)
ग्रुप बी और सी के लिए भर्ती

जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER) पांडुचेरी ने विभिन्न ग्रुप बी और सी पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 मार्च तक JIMPER की आधिकारिक वेबसाइट jipmer.edu.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 17 अप्रैल को होगी। 

Mar 12, 2022  |  01:36 PM (IST)
मैनेजर समेत इन पदों पर निकली भर्ती

ONGC ने पेट्रो एडिशंस लिमिटेड (OPAL) के तहत मैनेजर और एक्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 मार्च है। 

Mar 12, 2022  |  12:53 PM (IST)
पीएनबी में नौकरी का मौका

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपनी  पुरबा, बर्धमान और चंपारण सहित विभिन्न जोन के लिए प्‍यून भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्‍छुक आवेदक बैंक की आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं। आवेदन फॉर्म को भरकर लास्‍ट डेट से पहले आवेदन दर्ज करना होगा। अप्‍लाई करने की आखिरी तारीख 28 मार्च 2022 है। इसमें 12वीं पास वाले भी आवेदन कर सकते हैं। 

Chandrayaan 3