लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Sarkari Naukri
  • Sarkari Result 2022 Sarkari Naukri Job 2022 Notification in Hindi LIVE Updates CTET UPTET UGC NET REET SSC MTS SSC GD Application jobs
Live Blog

Sarkari Naukri: पुलिस, सेना और बैंक समेत इन विभागों में निकली नौकरी, यहां पाएं लेटेस्‍ट सरकारी जॉब अपडेट

Updated May 04, 2022 | 02:28 PM IST

सरकारी नौकरी सेक्शन में ढेरों अपडेट आ रहे हैं, जिनके बारे में आप यहां ए​क क्लिक से जान सकेंगे। सरकारी जॉब वैकेंसी 2022 में पीएनबी, एसबीआई, आरबीआई व इंडस्इंड भर्ती, रेलवे सीबीटी 1 स्कोरकार्ड, यूपीटेट 2022 ​नोटिफिकेशन, RSMSSB, एसएससी सीजीएल सीएचएसएल आदि से संबंधित नोटिफिकेशन आप यहां से जान पाएंगे।

Loading ...
Sarkari Naukri 2022 Notification: सरकारी नौकरी सेक्शन की हर खबर पर पकड़

रीट परीक्षा 2022 के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं, राजस्थान एपीआरओ का एडमिट कार्ड आ गया है, सीजीएल टियर 1 के लिए अनुमानित कटऑफ यहां से देख जा सकते हैं, उत्तर प्रदेश सब इंस्पेक्टर दरोगा भर्ती के आगामी चरण, एसएससी जीडी कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट के लिए तारीख की घोषणा, पटवारी भर्ती, बीएसएफ, केंद्रीय विद्यालयों में नौकरी जैसे टर्म ट्रेंडिंग में है। इसके अलावा  हर प्रतियोगी परीक्षा से जुड़े अपडेट जैसे एडमिट कार्ड, आंसर की, कटऑफ, रिजल्ट डाउनलोड लिंक पीडीएफ आदि की जानकारी यहां से पा सकेंगे।

Sarkari Naukri 2022 Today LIVE: Check All Latest Govt Jobs Notification, Board Exam Result Update here

एजूकेशन सेक्शन में, मध्य प्रदेश 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम आने वाले हैं, सीबीएसई टर्म2 परीक्षाएं 26 अप्रेल से शुरू हो रही हैं, जिसके लिए जल्द ही सीबीएसई टर्म 2 परीक्षा एडमिट कार्ड  जारी किया जाना है। इसके अलावा जल्द ही यूपी बोर्ड के भी रिजल्ट जारी होने वाले हैं, हालांकि यह एमपी बोर्ड रिजल्ट के बाद जारी किए जाएंगे।

CTET, UPTET, UGC NET Exam 2022 Notification, Application Form LIVE: Check here

यहां खासकर हिंदी भाषी राज्यों से निकलने वाली सरकारी नौकरी व एजुकेशन खबरों को कवर किया जाता है।

Bihar Board 12th Scrutiny Result 2022 LIVE: Check marks here

Apr 22, 2022  |  10:48 AM (IST)
Sarkari Result 2022: TNUSRB एसआई परीक्षा का शेड्यूल जारी

तमिलनाडु यूनिफ़ॉर्मड सर्विसेज रिक्रूटमेंट बोर्ड (TNUSRB) ने tnusrb.tn.gov.in पर सब इंस्पेक्टर (SI) के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का अस्थायी शेड्यूल जारी कर दिया है। एसआई ((तालुक और एआर) पदों के लिए लिखित परीक्षा 25 और 26 जून, 2022 को आयोजित की जाएगी।

Apr 22, 2022  |  09:08 AM (IST)
Sarkari Result 2022: UPSSSC ने जारी किया एग्‍जाम शेड्यूल

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने कुल  10 भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया है। जिसके तहत लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा का आयोजन 19 जून 2022 को किया जाएगा। स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला भर्ती परीक्षा का आयोजन 8 मई 2022 को और  सहायक सांख्यिकीय अधिकारी एवं सहायक शोध अधिकारी परीक्षा 22 मई को होगी। इसी तरह अन्‍य कई प्रमुख परीक्षाओं का कार्यक्रम भी अधिसूचना में चेक कर सकते हैं। 
 

Apr 22, 2022  |  08:23 AM (IST)
Sarkari Job 2022: जल्‍द जारी हो सकता है कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन

यूपी पुलिस एसआई के 9534 पदों पर भर्ती के लिए हुई लिखित परीक्षा के परिणाम के जारी होने के बाद अब 26000 कांस्टेबल भर्ती की आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ( UPPBPB ) बहुत जल्द अपनी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर कांस्टेबल के 26210 पद और फायरमैन के 172 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। 

Apr 22, 2022  |  07:38 AM (IST)
Sarkari Result 2022: आरबीआई ने प्रीलिम्‍स परीक्षा के परिणाम किए जारी

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने RBI Assistant Prelims Exam 2022 का परिणाम घोषित कर दिया है। बैंक ने उम्मीदवारों की उनके स्थान और रोल नंबर के अनुसार एक सूची तैयार की है। जिन उम्मीदवारों ने 26 और 27 मार्च 2022 को आरबीआई सहायक परीक्षा में भाग लिया है, वे आरबीआई सहायक प्री रिजल्ट opportunities.rbi.org.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

Apr 22, 2022  |  07:07 AM (IST)
Sarkari Job 2022: यूपीपीएससी ने मांगे आवेदन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सहायक अभियोजन अधिकारी परीक्षा 2022 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार uppsc.up.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। भर्ती अभियान के तहत 44 एपीओ के पदों को भरा जाएगा। आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 मई है।

Apr 21, 2022  |  11:18 PM (IST)
Sarkari Job 2022: दिल्ली न्यायिक सेवा डीजेएस एडमिट कार्ड 2022

दिल्ली उच्च न्यायालय (डीएचसी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर दिल्ली न्यायिक सेवा या डीजेएस एडमिट कार्ड 2022 जारी किया है। इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर विवरण देखें।

Apr 21, 2022  |  10:17 PM (IST)
Sarkari Recruitment 2022: BEL में निकली भर्ती

बीईएल यानी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड जोकि भारत सरकार का एक एंटरप्राइज है, इसमें इंजीनियरिंग सहायक प्रशिक्षु और तकनीशियन सी के 91 पदों के लिए भर्ती हो रही है। इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर विवरण अधिसूचना छात्र देख सकते हैं।

Apr 21, 2022  |  09:33 PM (IST)
Sarkari Job Bharti 2022: सीआरपीएफ डिप्टी कमांडेंट भर्ती

सीआरपीएफ यानी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने डिप्टी कमांडेंट (डीसी) (इंजीनियर) के कई पदों पर भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित करने की घोषणा की है। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट को चेक कर सकते हैं।

Apr 21, 2022  |  09:05 PM (IST)
Indian Army Bharti 2022: ग्रुप सी भर्ती में कितना वेतन

नीचे बताई भारतीय सेना के अंदर निकली ग्रुप सी पदों की भर्ती को लेकर उम्मीदवार चयन लिखित परीक्षा आधार पर होगा। स्टेनोग्राफर ग्रेड-2 पदों के लिए चयन हुए उम्मीदवार को 25 हजार 5 सौ से 81 हजार रुपये प्रति महीने वेतन मिलेगा। वहीं मैस वेटर, रूम ऑडर्ली, मैसेंजर, गार्डनर, वॉचमैन और हाउसकीपर पदों पर 18 हजार से 56 हजार रुपये प्रति महीने वेतन मिलेगा।

Apr 21, 2022  |  08:38 PM (IST)
Indian Army Sarkari Job 2022: आर्मी ग्रुप सी भर्ती के लिए आवेदन का तरीका

भारतीय सेना में निकली ग्रुप सी भर्ती के लिए उम्मीदवार को परीक्षा के लिए प्रयागराज बुलाया जाएगा। परीक्षा के दौरान दो-तीन दिन ठहरने की व्यवस्था उम्मीदवारों को खुद करनी होगी। उम्मीदवार विज्ञापन रिलीज की डेट से 21 दिन के भीतर यानी 7 मई तक सेना चयन केंद्र पूर्वी इलाहाबाद में ऑफलाइन आवेदन जमा करें।

Apr 21, 2022  |  07:33 PM (IST)
Indian Army Sarkari Naukri 2022: सेना के अंदर इन पदों पर है नौकरी

रूम ऑडर्ली- 5 पद

स्टेनोग्राफर ग्रेड 2 - 4 पद

वॉचमैन- 4 पद

हाउसकीपर- 3 पद

मैस वेटर- 1 पद

गार्डनर- 1 पद

मैसेंजर- 1 पद

Apr 21, 2022  |  07:14 PM (IST)
Indian Army Bharti 2022: क्या है आयु की सीमा?

भारतीय सेना चयन केंद्र पूर्वी इलाहाबाद भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु सीमा 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इन पद के लिए 10वीं और 12वीं योग्यता रखने वाले उम्मीदवार 7 मई 2022 तक अप्लाई कर सकते हैं।

Apr 21, 2022  |  06:49 PM (IST)
Indian Army Bharti 2022: 10वीं और 12वीं पास सेना में भर्ती का मौका

भारतीय सेना की ओर से चयन केंद्र पूर्वी इलाहाबाद ने ग्रुप सी पदों को लेकर एक अधिसूचना यानी नोटिफिकेशन रिलीज किया गया है। इसके अनुसार कैटेगिरी में स्टेनोग्राफर ग्रेड- 2, वॉचमैन, गार्डनर, मेस वेटर, हाउसकीपर सहित कई अन्य पद पर भर्ती होनी है।

Apr 21, 2022  |  06:12 PM (IST)
Sarkari Result 2022: दिल्ली न्यायिक सेवा डीजेएस एडमिट कार्ड 2022

डीएचसी यानी दिल्ली उच्च न्यायालय ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर दिल्ली न्यायिक सेवा या डीजेएस एडमिट कार्ड 2022 जारी किया गया है। इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर विवरण देख सकते हैं।

Apr 21, 2022  |  05:36 PM (IST)
Sarkari Naukri 2022: केआरसीएल कोंकण रेलवे भर्ती 2022

कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड (KRCL) ने सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट (सिविल) और जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट (सिविल) के पद के लिए नौकरी की अधिसूचना जारी की है। पूर्णकालिक यानी फुल टाइम इंजीनियरिंग डिग्री के साथ इंजीनियरिंग बैकग्राउंड वाले उम्मीदवार BE/B. टेक (सिविल) 10 से 13 मई 2022 को निर्धारित वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।

Apr 21, 2022  |  04:34 PM (IST)
Sarkari Naukri Today: एमपीपीईबी आधिकारिक वेबसाइट एप्लिकेशन

मध्य प्रदेश के अंदर व्यापमं ग्रुप-3 भर्ती को लेकर सब इंजीनियर और अन्य खाली पदों के लिए नियम के अनुसार पात्रता रखने वाले उम्मीदवार एमपीपीईबी की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in की मदद से जाकर आवेदन यानी अप्लाई कर सकते हैं।

Apr 21, 2022  |  04:12 PM (IST)
Sarkari Job 2022: पंजाब नेशनल बैंक में निकली नौकरियां

पीएनबी यानी पंजाब नेशनल बैंक में प्रबंधक (क्रेडिट), प्रबंधक (जोखिम) और वरिष्ठ प्रबंधक (ट्रेजरी) के कुल मिलाकर 145 से ज्यादा पदों के लिए आवेदन आमंत्रित हुए हैं। इन आवेदन की प्रक्रिया 22 अप्रैल से शुरू होकर 07 मई तक चलेगी। उम्मीदवार ऑनलाइन एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर अंतिम नियुक्ति को लेकर शॉर्टलिस्ट होंगे।

Chandrayaan 3