लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Sarkari Naukri
  • Sarkari Result 2022 Sarkari Naukri Job 2022 Notification in Hindi updates 10th 12th graduate pass govt jobs railway and bank other jobs news
Live Blog

Sarkari Naukri: SBI और एनटीपीसी ने निकाली भर्ती, इन सरकारी विभागों में भी ढेरों वैकेंसी

Updated Feb 24, 2022 | 09:14 AM IST

इन दिनों कई सरकारी विभागों में बंपर भर्तियां की जा रही हैं ऐसे में युवाओं के पास बेहतर मौका है। रेलवे से लेकर यूपी पुलिस एसआई और राजस्‍थान कांस्‍टेबल भर्ती समेत अन्‍य कई प्रमुख परीक्षाओं के परिणाम आने हैं। ऐसे में लेटेस्‍ट सरकारी नौकरी से संबंधित डिटेल्‍ट पाने, प्रमुख परीक्षाओं के एडमिट कार्ड, प्रोविजनल व फाइनल आंसर की जारी होने, मेरिट लिस्ट व कटऑफ देखने आदि के लिए इस पेज पर बने रहें।

Loading ...
तस्वीर साभार:  i-stock
Sarkari Result 2022, Sarkari Naukri Job 2022 notification

इस समय एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा व एमटीएस टियर1 परीक्षा परिणाम तिथि, सीबीएसई टर्म1 परिणाम तिथि, यूपी एसआई रिजल्ट, बिहार ​बोर्ड, एमपी बोर्ड, यूपी बोर्ड परीक्षा तिथि आदि ट्रेंडिंग में है। इसके अलावा एसएससी CGL CHSL, यूपीएससी, यूजीसी नेट, राजस्थान पुलिस, एमपी पुलिस एसआई कांस्टेबल भर्ती आदि के बारे में जानने के लिए इच्छुक उम्मीदवार यहां डिटेल्‍स हासिल कर सकते हैं। sarkari job alert, sarkari job result, sarkari job 2022 आदि की जानकारी के लिए इस पेज पर बने रहें।

Sarkari Naukri Result 2022 Notification LIVE updates, latest govt jobs notification

यहां नीट यूजी/पीजी काउंसलिंग अपडेट के साथ साथ रेलवे भर्ती, रेलवे नोटिफिकेशन, सरकारी नौकरी सीधी भर्ती 2021, सरकारी नौकरी रिजल्ट कॉम, सरकारी वैकेंसी 2021 उत्तर प्रदेश आदि की भी जानकारी मिलेगी। इन नौकरियों के लिए किस तरह से अप्‍लाई करना हैं एवं योग्‍यता और सैलरी डिटेल्‍स आदि के बारे में भी आपको जानकारी मिलेगी।

UP Police SI Result 2021 | JEE Mains Exam 2022 Date | SSC MTS 2020 Result

लेटेस्ट सरकारी नौकरी नोटिफिकशन, एडमिट कार्ड, आंसर की, कटऑफ व रिजल्ट देखने के लिए यहां डायरेक्ट लिंक मिलेगा।

CTET, UPTET Result 2021-22: Check here results date, answer key cutoff and much more

Feb 06, 2022  |  08:14 AM (IST)
एनटीपीसी ने निकाली भर्ती

नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (एनटीपीसी) लिमिटेड ने कोयला खनन परियोजनाओं के लिए 177 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। जिसमें माइनिंग ओवरमैन में 74 पद और माइनिंग Sirdar पदों में 103 पद शामिल हैं।  इच्छुक उम्मीदवार ntpc.co.in पर जाकर आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 15 मार्च, 2022 है।

Feb 06, 2022  |  07:09 AM (IST)
स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर की भर्ती

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने नियमित आधार पर स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इसके जरिए कुल 48 पदों पर भर्ती की जाएगी।  इच्छुक उम्मीदवार 25 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए बैंक की आधिकारिक वेबसाइट https://bank.sbi/web/careers पर जाना होगा। 

Feb 06, 2022  |  06:52 AM (IST)
शिक्षकों के लिए वैकेंसी

अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीजीटी के पदों के लिए भर्ती निकाली है। इसके जरिए कुल 77 पदों पर नियुक्तियां की जाएगी। आवेदन के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट appsc.gov.in पर जाना होगा। आवेदन करते हुए 200 रुपये शुल्क का भुगतान भी करना होगा। हालांकि APST के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपये रखा गया है। आवेदन की आखिरी तारीख 11 मार्च, 2022 है। 

Feb 06, 2022  |  05:49 AM (IST)
बैंक भर्ती 2022 के लिए आयु सीमा

बैंक में भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। जनरलिस्ट ऑफिसर स्केल II के लिए आयु सीमा 25 से 35 वर्ष और जनरलिस्ट ऑफिसर स्केल III के लिए उम्मीदवारों की उम्र 25 से 38 वर्ष होनी चाहिए। बता दें कि आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड में होगा।

Feb 06, 2022  |  12:08 AM (IST)
यहां चेक करें IAF Airmen 2022 रिजल्ट

भारतीय वायुसेना उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वह अपना रिजल्ट भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट airmenselection.cdac.in की मदद से डाउनलोड कर सकेंगे। यह परीक्षा परिणाम 31 जनवरी 2022 को घोषित होना था, जो प्रशासनिक कारण से देरी हो गई थी।

Feb 05, 2022  |  10:43 PM (IST)
CBSE CTET आंसर की 2021 के स्टेप्स

- परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना चाहिए।
- होम पेज पर, नीचे स्क्रॉल करें और उत्तर कुंजी सीटीईटी दिसंबर 2021 के प्रदर्शन/चुनौती पर क्लिक करें।
- उम्मीदवारों को अपने सीटीईटी रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके डैशबोर्ड पर लॉग इन करना चाहिए।
- CTET उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।

Feb 05, 2022  |  10:06 PM (IST)
JKPSC PO Exam: प्रॉसिक्यूटिंग अफसर मेन का एडमिट कार्ड जारी

JKPSC यानी जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग ने प्रॉसिक्यूटिंग अफसर परीक्षा 2021 के लिए एडमिट कार्ड जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया, वह आधिकारिक वेबसाइट की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Feb 05, 2022  |  09:34 PM (IST)
बैंक भर्ती के लिए मिलेगा 78 हजार से ज्यादा वेतन

बैंक भर्ती अभियान के अनुसार जनरलिस्ट ऑफिसर स्केल 2 और जनरलिस्ट ऑफिसर स्केल 3 के लिए भर्ती होगी। इसमें जनरलिस्ट अफसर स्केल 2 पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 69,810 रुपये और जनरलिस्ट ऑफिसर स्केल 3 के उम्मीदवार 78,230 रुपये वेतन मिलेगा।

Feb 05, 2022  |  09:00 PM (IST)
बैंक भर्ती 2022: महत्वपूर्ण डेट्स

आवेदन की प्रारंभिक तिथि - 05 फरवरी 2022
आवेदन की अंतिम तिथि - 22 फरवरी 2022
परीक्षा तिथि -12 मार्च 2022

Feb 05, 2022  |  08:36 PM (IST)
बैंक भर्ती 2021 के लिए इस डेट तक करें आवेदन

नीचे बताई गई बैंक की भर्ती के इन पदों के लिए आवेदन लिंक 05 फरवरी 2022 को उपलब्ध होगा। इन पदों के लिए उम्मीदवार को 22 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। शॉर्टलिस्ट हुए आवेदकों को 12 मार्च 2022 को होने वाली ऑनलाइन परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए जीडी / इंटरव्यू राउंड होगा।

Feb 05, 2022  |  07:36 PM (IST)
BEL भर्ती 2022 को लेकर ऐसे करें आवेदन

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड यानी बीईएल के इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। योग्य उम्मीदवार अधिसूचना में दिए गए गूगल फॉर्म लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवार को अपने आवेदन और अन्य आवश्यक डॉक्यूमेंट्स के साथ 13 फरवरी 2022 को अधिसूचना में दिए पते पर मौजूद होना होगा।

Feb 05, 2022  |  07:01 PM (IST)
बीईएल की भर्तियों के लिए योग्यता

बीईएल के ट्रेनी इंजीनियर पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या ऑर्गनाइजेशन से कंप्यूटर साइंस / इंफॉर्मेशन साइंस‌ /कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग / इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी / इलेक्ट्रॉनिक्स /इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन / इलेक्ट्रिकल में B.E / B.Tech / मैकेनिकल की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार आयु 28 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

Feb 05, 2022  |  06:36 PM (IST)
BEL भर्ती 2022 के तहत इन पदों पर भर्ती

बीईएल भर्ती की प्रक्रिया के माध्यम से ट्रेनी इंजीनियर के कुल 75 खाली पदों पर भर्ती होगी। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 8 पद, सामान्य वर्ग के लिए 31 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 20 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 11 पद और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 5 पद रखे गए हैं।

Feb 05, 2022  |  06:03 PM (IST)
BEL भर्ती 2022: नया नोटिफिकेशन हुआ जारी

BEL यानी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने ट्रेनी इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवार के आवेदन मांग की गई है। इच्छुक उम्मीदवार सभी आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर 9 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

Feb 05, 2022  |  05:33 PM (IST)
सीआईएसएफ भर्ती 2022: ऐसे करें आवेदन

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, सीआईएसएफ पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार का चयन फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) के आधार पर होगा। सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.in पर 4 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए उम्मीदवार को 100 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

Feb 05, 2022  |  04:38 PM (IST)
CISF भर्ती के लिए योग्यता

सीआईएसएफ कांन्स्टेबल पद भर्ती के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से साइंस विषय से 12वीं कक्षा या फिर इसके समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की कम से कम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 23 साल हो।

Feb 05, 2022  |  04:05 PM (IST)
CISF भर्ती 2022 के तहत इन पदों पर होगी भर्ती

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के भर्ती अभियान के माध्यम से देशभर में कांन्स्टेबल के 1149 खाली पदों पर भर्ती होनी है। कांन्स्टेबल पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स लेवल 3 के तहत 21700 रुपए से 69100 रुपए महीने तक का वेतन मिलेगा।

Chandrayaan 3