लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Sarkari Naukri
  • Sarkari Result 2022 Sarkari Naukri Job 2022 Notification LIVE Updates Bihar Board CBSE UPTET CTET UP POLICE SI SSC GD CONSTABLE Jobs
Live Blog

Sarkari Naukri Result 2022: भारतीय सेना, स्‍वास्‍थ्‍य विभाग और पुलिस में निकली ढेरों सरकारी नौकरियां

Updated Mar 11, 2022 | 03:39 PM IST

Sarkari Naukri Result 2022: सरकारी नौकरी से जुड़े हर अपडेट के लिए इस पेज पर विजिट करें। आप चाहें स्टूडेंट हों या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले एस्पिरंट, यहां हर जरूरी खबर जैसे लेटेस्ट सरकारी नौकरी 2022, एडमिड कार्ड, प्रोविजनल आंसर की, फाइनल आंसर की, रिजल्ट व कटऑफ की जानकारी तेजी से पा सकेंगे। बता दें, छात्रों के लिए शिक्षा से जुड़ी सरकारी स्कीम, रिजल्ट, बोर्ड परीक्षा तिथि, टर्म2 परीक्षाएं शिड्यूल आदि जानकारी भी पा सकेंगे।

Loading ...
Sarkari Naukri 2022 Notification: सरकारी नौकरी से जुड़े हर अपडेट

Sarkari Naukri-Result 2022: बैंक भर्ती जैसे पंजाब नेशनल बैंक, आरबीआई, एग्जिम बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया आदि के भर्ती से जुड़े अपडेट लगभग हर दिन जारी हो रहे हैं। इसके अलावा आईबीपीएस नोटिफिकेशन, रिजल्ट जैसे सीटेट रिजल्ट, सीबीएसई टर्म1 10वीं 12वीं के रिजल्ट, यूपीटेट रिजल्ट, एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट, यूपी एसआई रिजल्ट आदि से जुड़े अपडेट भी यहां दिए जा रहे हैं।

Sarkari Naukri 2022 LIVE: Check all Latest Govt Jobs Notification, Results, Vacancy Details

आप यहां 10वीं पास से लेकर पीएचडी धारकों के लिए जॉब अप्लाई के मौके पा सकेंगे। एसएससी, यूपीएससी, बैंक, रेलवे सेक्टर, शिक्षा व स्वास्थ्य क्षेत्र में निकलने वाली भर्तियों पर भी यहां नजर रखी जा रही है।

UPTET Result 2022 Date and final answer key

Mar 11, 2022  |  02:40 PM (IST)
पुरातत्‍व विभाग में वैकेंसी

दिल्ली सरकार के पुरातत्व विभाग की ओर से विभिन्‍न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई हैं। ये भर्तियां एक साल के कॉन्ट्रेक्ट पर की जाएंगी। बाद में इसकी अवधि बढा सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 9 अप्रैल 2022 है। अधिक जानकारी के लिए व आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए  artandculture.delhigovt.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।

Mar 11, 2022  |  01:07 PM (IST)
विद्युत विभाग में काम करने का मौका

भारतीय नाभिकीय विद्युत निगम लिमिटेड (BHAVINI) ने ट्रेड अपरेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  bhavini.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 मार्च 2022 है। इसके जरिए कुल 50 पदों को भरा जाएगा। 

Mar 11, 2022  |  12:27 PM (IST)
बीपीएससी ने पदों की बढ़ाई संख्‍या

बिहार लोक सेवा आयोग ने शनिवार और रविवार को आयोजित होने वाली सहायक अभियंता की परीक्षा से पहले वैकेंसी बढ़ा दी है। पहले जहां 83 पदों पर भर्ती के लिए यह परीक्षा हो रही थी, अब इसे बढ़ाकर 214 कर दिया गया है। लिहाजा भर्ती में 131 वैकेंसी बढ़ाई गई है। 

Mar 11, 2022  |  11:38 AM (IST)
HARTRON ने मांगे आवेदन

हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (HARTRON) ने पंचकूला और चंडीगढ़ में जूनियर सॉफ्टवेयर डेवलपर, सॉफ्टवेयर डेवलपर एण्ड मोबाइल एप्लीकेशंस डेवलपर और नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर के लिए भर्ती निकाली है। इसके जरिए 35 पदों को भरा जाएगा। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए कैंडीडेट्स को 15 मार्च 2022 तक रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।

Mar 11, 2022  |  10:43 AM (IST)
सैनिक स्कूल में निकली वैकेंसी

सैनिक स्कूल मैनपुरी ने लैब असिस्टेंट, नर्सिंग सिस्टर, लाइब्रेरियन, सुपरिंटेंडेंट और अन्य के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sainikschoolmainpuri.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 मार्च 2022 है। इस प्रक्रिया के तहत कुल 14 पदों को भरा जाएगा। 

Mar 11, 2022  |  09:28 AM (IST)
JRHMS ने निकाली भर्ती

झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन सोसाइटी (JRHMS)  ने आयुष मेडिकल ऑफिसर, पंचकर्म आयुष एमओ, पंचकर्म आयुष तकनीशियन, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक, ब्लॉक लेखा प्रबंधक, डेंटल सर्जन, डेंटल हाइजीनिस्ट, डेंटल के पदों के लिए भर्ती निकाली है। इच्‍छुक एवं योग्‍य आवेदक jrhms.jharkhand.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 14 मार्च 2022 है। 

Mar 11, 2022  |  08:45 AM (IST)
तकनीशियन पदों पर भर्ती

बैंक नोट प्रेस, देवास ने तकनीशियन के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए bnpdewas.spmcil.com के जरिए 28 मार्च 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके तहत कुल 80 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएंगी। 

Mar 11, 2022  |  08:04 AM (IST)
चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर समेत इन पदों के लिए नौकरी

महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर और जनरल मैनेजर समेत कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार एमएमआरसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 21 मार्च 2022 है। 

Mar 11, 2022  |  07:25 AM (IST)
प्रोफेसर समेत इन पदों के लिए वैकेंसी

सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ़ झारखंड ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं योग्‍य उम्मीदवार 31 मार्च 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन ऑनलाइन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

Mar 11, 2022  |  06:39 AM (IST)
एनटीपीसी ने निकाली नौकरी

थर्मल पावर कॉरपोरेशन (एनटीपीसी) ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के लिए भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एनटीपीसी की आधिकारिक वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के कुल 60 पदों को भरा जाएगा। आवेदन की आखिरी तारीख 21 मार्च 2022 है।

Mar 10, 2022  |  11:22 PM (IST)
12वीं पास के लिए निकली वैकेंसी 

हाल ही में पंजाब नेशनल बैंक ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए यह जानकारी दी है कि 12वीं पास युवाओं के लिए भर्ती निकाली गई है। चपरासी के 21 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिन उम्मीदवारों का चयन होगा उन्हें चंपारण की विभिन्न शाखाओं में तैनात किया जाएगा। आधिकारिक वेबसाइट www.pnbindia.com पर जाकर इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

Mar 10, 2022  |  10:26 PM (IST)
कैसे करें आवेदन

बिहार में सरकारी स्कूलों में हेड मास्टर के पदों पर निकली भर्ती अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर ऑनलाइन आवेदन के लिंक पर क्लिक करें और विवरण दर्ज करें। आवेदन जमा करने के बाद प्रिंटआउट जरूर लें।
 

Mar 10, 2022  |  08:48 PM (IST)
बिहार में स्कूलों के लिए निकली भर्ती

हेड मास्टर के पदों के लिए बिहार के सरकारी स्कूलों में भर्ती निकाली गई है। इन पदों पर भर्ती के लिए बिहार लोक सेवा आयोग ने नोटिफिकेशन जारी किया है। जिन उम्मीदवारों के पास पोस्ट ग्रैजुएट डिग्री और एजुकेशन डिग्री है वह इन पदों पर भर्ती कर सकते हैं।

Mar 10, 2022  |  08:05 PM (IST)
भारतीय सेना में निकली बंपर भर्ती

भारतीय सेना ने ऑफिसर के पदों के लिए भर्ती निकाली है। यह भर्ती शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत निकाली गई हैं। इन पदों के लिए पुरुष और महिलाएं दोनों अप्लाई कर सकते हैं। इंडियन आर्मी एसएससी रिक्रूटमेंट 2022 के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Mar 10, 2022  |  07:39 PM (IST)
JIPMER ने निकाली भर्ती

जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER) ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों पर भर्ती करने जा रहा है। इच्‍छुक एवं योग्‍य उम्‍मीदवार jipmer.edu.in पर 30 मार्च 2022 को या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के जरिए कुल 143 पदों को भरा जाएगा।

Mar 10, 2022  |  05:53 PM (IST)
कंप्‍यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा की तारीख जारी

राजस्‍थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने बेसिक कंप्‍यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा की तारीख जारी कर दी है। परीक्षा का आयोजन 18 और 19 जून 2022 को किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
 

Mar 10, 2022  |  05:22 PM (IST)
Sarkari Result Live - एचएसईई 2022 पंजीकरण

मानविकी और सामाजिक विज्ञान प्रवेश परीक्षा या एचएसईई 2022 पंजीकरण आधिकारिक वेबसाइट- hsee.iitm.ac.in पर शुरू हो गया है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, IIT मद्रास द्वारा प्रस्तावित मास्टर ऑफ आर्ट्स (MA) पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने के इच्छुक उम्मीदवार अब अपना नामांकन कर सकते हैं!

Chandrayaan 3