लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Sarkari Naukri
  • sarkari result 2022 sarkari naukri job bharti 2022 live updates rrb ntpc cbt 1 result ssc mts gd constable ibps clerk police bank jobs
Live Blog

Sarkari Naukri 2022: इन विभागों में निकली बंपर सरकारी नौकरी

Updated Jan 15, 2022 | 12:56 PM IST

क्या आप लेटेस्ट सरकारी नौकरी देखना चाहते हैं, या आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी1 रिजल्ट, सरकारी रिजल्ट वैकेंसी, आज की नई भर्ती, एडमिट कार्ड, आंसर की, रिजल्ट कटऑफ इत्यादि जानकारी पाना चाहते हैं, तो यहां विजिट करते रहें। सरकारी नौकरी व सरकारी भर्ती के अलावा यहां rrb result 2021 परीक्षा से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर अपडेट मिलेगा। सरकारी परिणाम के साथ-साथ डायरेक्ट लिंक भी मिलेगा।

Loading ...
तस्वीर साभार:  i-stock
Sarkari Naukri Result 2022 Notification LIVE: सरकारी नौकरी 2022 से जुड़ा हर अपडेट

इस समय एजुकेशन सेक्टर व सरकारी नौकरी सेक्शन में बहुत कुछ चल रहा है जो ​आपके भी काम का है जैसे, IBPS Clerk Prelims Cut-Off, rrb ntpc result 2021 declared, SSC GD Constable, SSC MTS Result 2021-22, यूपीएससी सिविल सर्विसेज, आरआरबी एनटीपीसी फाइनल आंसर-की, एनटीपीसी सीबीटी1 रिजल्ट, पीडीएफ, कटऑफ, नीट यूजी पीजी कांउसलिंग अपडेट, यूपीटेट एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक, राजस्थान बोर्ड की परीक्षाएं, एसबीआई व अन्य बैंक की तरफ से चल रही भर्तियां, CBSE Class 10, 12 Term 1 Result 2021-22 इत्यादि ट्रेंडिंग में है।

RRB NTTPC Result 2021 declared LIVE: Check score here

सरकारी नौकरियों व अन्य जॉब्स अपडेट के अलावा एजुकेशन सेक्टर की बड़ी खबरें जैसे सीबीएसई क्लास 10 व 12वीं अपडेट, कहां-कहां स्कूल बंद हो रहे हैं या कोविड का शिक्षा क्षेत्र पर असर से जुड़े अपडेट भी पा सकते हैं। 

UPTET Admit Card 2022 LINK | SSC GD Constable, SSC MTS Result 2022 LIVE

Jan 15, 2022  |  12:11 PM (IST)
sarkari naukri results - सीबीएसई रिजल्ट कभी भी हो सकते हैं जारी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अब सीबीएसई कक्षा 10, कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2022 टर्म 1 परीक्षा परिणाम अगले सप्ताह किसी समय जारी करने की संभावना है। ऐसी खबरें थीं कि बोर्ड इस सप्ताह सीबीएसई टर्म 1 के परिणाम जारी कर सकता है, लेकिन इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई थी।

Jan 15, 2022  |  11:43 AM (IST)
sarkari result update - मेडिकल कॉलेज की सीटें बढ़ी

उत्तराखंड के श्रीनगर के सरकारी मेडिकल कॉलेज में सीटों की संख्या 125 से बढ़ाकर 150 कर दी गई है। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल सी एस रावत ने कहा कि राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने हाल ही में सीटों की संख्या 125 से बढ़ाकर 150 करने की सहमति दी। उन्होंने कहा कि कॉलेज में एमबीबीएस की 150 सीटों पर मौजूदा सत्र से ही दाखिले शुरू हो जाएंगे।

Jan 15, 2022  |  11:24 AM (IST)
sarkari results live - इस परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी

GATE 2022 एडमिट कार्ड: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), खड़गपुर ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार गेट की आधिकारिक वेबसाइट-gate.iitkgp.ac से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
 

Jan 15, 2022  |  10:51 AM (IST)
sarkari results - BSNL में नौकरी

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) 10 डिप्लोमा अपरेंटिस के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जनवरी, 2022 है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mhrdnats.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

Jan 15, 2022  |  10:15 AM (IST)
sarkari results - JAM 2022 परीक्षा अपडेट

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (रुड़की) जल्द ही मास्टर्स, जैम 2022 के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी करने की संभावना है। एक बार जारी होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jam.iitr.ac.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, IIT रुड़की JAM 2022 परीक्षा का आयोजन संस्थान होगा। IIT JAM 2022 कंप्यूटर आधारित टेस्ट ऑनलाइन 13 फरवरी, 2022 को आयोजित होने वाला है। एडमिट कार्ड पहले 4 जनवरी को जारी होने वाले थे, लेकिन संस्थान द्वारा स्थगित कर दिया गया था।

Jan 15, 2022  |  08:35 AM (IST)
झारखंड कर्मचारी आयोग ने निकाली भर्ती

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत विभिन्‍न पदों जैसे जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल,  जूनियर इंजीनियर सिविल, जूनियर इंजीनियर मैकेनिकल के पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदनकर्ता 22 फरवरी तक अप्लाई कर सकते हैं।आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को @jssc.nic.in विजिट करना होगा। 

Jan 15, 2022  |  07:36 AM (IST)
MPSC ने निकाली भर्ती

महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग, MPSC द्वारा ग्रुप सी पदों पर भर्ती  के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। 900 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए भर्ती के लिए प्रीलिम्स परीक्षा 3 अप्रैल 2022 को आयोजित की जाएगी। जबकि मुख्य परीक्षा 6 अगस्त को होगी। आवेदन एमपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in से किया जा सकता है। आवेदन की आखिरी तारीख 17 जनवरी 2022 है। 

Jan 15, 2022  |  06:25 AM (IST)
असिस्टेंट इंजीनियर की निकली नौकरी

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, DSSSB ने असिस्टेंट इंजीनियर पदों पर भर्ती निकाली है। इच्‍छुक एवं योग्‍य उम्‍मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अप्‍लाई करने की आखिरी तारीख 9 फरवरी 2022 है। 

Jan 15, 2022  |  12:03 AM (IST)
ssc recruitment: एसएससी में निकली भर्ती

हाल ही में कर्मचारी चयन आयोग ने स्नातक पास उम्मीदवारों के लिए कई पदों पर भर्ती निकाली है। ग्रुप बी और ग्रुप सी के विभिन्न पदों पर एससी ने आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार 23 जनवरी 2022 से पहले आवेदन करें।

Jan 14, 2022  |  11:33 PM (IST)
Bank Of Baroda Recruitment: बैंकिंग क्षेत्र में निकली भर्ती

हाल ही में बैंक ऑफ बड़ौदा अपने नगर प्रबंधन विभाग और प्रॉपर प्रबंधन विभाग के लिए प्रमुख, सहायक उपाध्यक्ष, प्रबंधक, उपाध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रबंधक टेली कॉलिंग के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है। उम्मीदवार 1 फरवरी 2022 से पहले इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं ‌

Jan 14, 2022  |  10:33 PM (IST)
sarkari result- rrb ntpc cbt 1 रिजल्ट हुए जारी

हाल ही में आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। यह रिजल्ट मुजफ्फरपुर रीजन के लिए जारी हुए हैं। उम्मीदवार जोन के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Jan 14, 2022  |  09:56 PM (IST)
sarkari results - ऐसे चेक कर सकेंगे आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी1 परिणाम

आरआरबी क्षेत्र की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं 
आरआरबी एनटीपीसी परिणाम 2021 के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें। 
संबंधित आरआरबी क्षेत्र का चयन करें। 
आरआरबी एनटीपीसी परिणाम 2021 पीडीएफ स्क्रीन पर आ जाएगा, जो कि पीडीएफ फॉर्म में होगा।

Jan 14, 2022  |  09:52 PM (IST)
sarkari results - इग्नू ने शुरू किया यह कोर्स

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने पत्रकारिता और जनसंचार (एमएजेएमसी) कार्यक्रम में एमए शुरू किया है, जो जनवरी 2022 के प्रवेश चक्र से ऑनलाइन मोड में पेश किया जाएगा।

Jan 14, 2022  |  09:30 PM (IST)
sarkari results - NIOS ने जारी किया परिणाम

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने शुक्रवार, 14 जनवरी को कक्षा 10 और 12 के परिणाम 2021 जारी किए हैं। जो उम्मीदवार NIOS अक्टूबर-नवंबर सार्वजनिक परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in व results.nios.ac.in पर जाकर परिणाम देख सकते हैं।
 

Jan 14, 2022  |  09:17 PM (IST)
RRB MI Result 2021 आरआरबी अपडेट

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने अपनी वेबसाइट पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के आधार पर स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट / ट्रांसलेशन टेस्ट / परफॉर्मेंस टेस्ट / टीचिंग स्किल टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची जारी की है। उम्मीदवार जो विज्ञापन संख्या सीईएन 03/2019 के खिलाफ आरआरबी एमआई परिणाम 2021 में उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

Jan 14, 2022  |  08:59 PM (IST)
sarkari results - झारखंड लोक सेवा आयोग

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड के मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 19 जनवरी से jpsc.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 8 फरवरी 2022 है। कुल 110 रिक्तियों को अधिसूचित किया गया है। उम्मीदवार शैक्षिक योग्यता, अनुभव, चयन मानदंड और अन्य विवरणों के लिए अधिसूचना का उल्लेख कर सकते हैं।

Jan 14, 2022  |  08:40 PM (IST)
sarkari results - आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी1 परिणाम

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी1 परिणाम जारी हो गया है।
उम्मीदवार  rrbcdg.gov.in पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं।
हाल ही में आरआरबी एनटीपीसी 2021 रिक्तियों को संशोधित किया गया था और पदों की कुल संख्या 35,281 कर दिया गया था।

Chandrayaan 3