लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Sarkari Naukri
  • sarkari result 2022 sarkari vacancy bharti 2022 live notification bank jobs railway bharti ssc cgl chsl Latest Govt Jobs
Live Blog

Sarkari Naukri Result: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, शिक्षक व पुलिस समेत इन विभागों में बंपर भर्ती

Updated Jun 24, 2022 | 10:19 AM IST

Sarkari Naukri Result: सरकारी नौकरी व प्रतियोगिता परीक्षा से जुड़े हर अपडेट जैसे सरकारी जॉब्स नोटिफिकेशन, एडमिड कार्ड, आंसर की व रिजल्ट की जानकारी यहां दी जाएगी। यहां एजुकेशन सेक्टर के साथ साथ एकेडमिक स्तर की भी बड़ी खबरें जैसे बोर्ड रिजल्ट की जानकारी दी जाएगी। इस ब्लॉग के जरिये आप महज कुछ मिनट के अंतर पर करियर के लिहाज से सभी जरूरी खबरें जान सकेंगे।

Loading ...
Sarkari Naukri Job 2022: सरकारी नौकरी व प्रतियोगिता परीक्षा से जुड़ा हर अपडेट

Sarkari Naukri Result: एक तरफ जहां बोर्ड रिजल्ट की बछौर लगी हुई है वहीं सरकारी नौकरी के लिए भी नए नए नोटिफिकेशन लगे हुए हैं। यूपीएससी ने प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी किया है। लगभग हर क्षेत्र से अपडेट आ रहे हैं जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस डिफेंस, खेल, बैंकिंग, रेलवे आदि। शिक्षा जगत में सीटेट व यूपीटेट परीक्षा का नोटिफिकेशन आने वाला है, स्वास्थ्य क्षेत्र में एम्स में नौकरी चल रही है, पुलिस में करियर बनाने के लिए एमपी, राजस्थान व अन्य राज्य भर्ती चला रहे हैं, आर्मी, वायु सेना में भी आवेदन का मौका चल रहा है।

Sarkari Naukri 2022 Today LIVE: Check here all Latest Govt Jobs Notification

खेल सेक्टर में खेल प्राधिकरण में नौकरी आई हुई है जबकि बैंकिंग के तहत एसबीआई, आरबीआई, पीएनबी, बीओबी व अन्य बैंकों में भर्ती चल रही है।

SSC MTS Admit Card 2022 | RRB Group D Admit Card 2022

रेलवे में भी भर्ती प्रक्रिया धीरे धीरे ही सही आगे बढ़ती नजर आ रही है, जल्द ही ग्रुप डी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। जबकि आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी2 प्रक्रिया से जुड़े अपडेट भी आए दिन आ रहे हैं। इन सभी जरूरी अपडेट को जानने के लिए इस ब्लॉग को विजिट करते रहें।

SSC CHSL Answer Key 2022 | SSC CGL Result 2022 | CTET 2022 Notification

Jun 24, 2022  |  09:56 AM (IST)
Sarkari Result 2022 Live - सीटेट परीक्षा के लिए आवेदन

सीटीईटी परीक्षा 2022 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) जल्द ही सीटेट परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। ध्यान रहे अधिसूचना जारी बोते ही आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। छात्र सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

Jun 24, 2022  |  09:27 AM (IST)
Sarkari Result 2022 Live - चयन प्रक्रिया

बता दें चयन प्रक्रिया लिखित व शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर की जाएगी। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। वहीं इसके बाद सफल उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। 

Jun 24, 2022  |  09:04 AM (IST)
Sarkari Result 2022 today - यूपी पुलिस कांस्टेबल की भर्ती

उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में कांस्टेबल की नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड जुलाई के पहले सप्ताह में कांस्टेबल की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। हालांकि बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इससे संबंधित नोटिफिकेशन जारी होते ही आपको सूचित कर दिया जाएगा। 

Jun 24, 2022  |  08:32 AM (IST)
Sarkari Result 2022 Live - आईएएस और आईएफएस का रिजल्ट जारी

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आईएएस और आईएफएस प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी कर दिया है। ऐसे में जो छात्र इस बार आईएएस और आईएफएस की प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल हुए थे वो यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Jun 24, 2022  |  07:58 AM (IST)
Sarkari Result 2022 Live - सीटेट 2022 के लिए नोटिफिकेशन

सीटीईटी परीक्षा 2022 के नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) इस माह के अंत तक सीटीईटी के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। हालांकि बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इससे संबंधित कोई भी नोटिफिकेशन जारी होते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।

Jun 24, 2022  |  07:11 AM (IST)
Sarkari Result 2022 Live - इन पदों पर भर्ती

बता दें इस हफ्ते केंद्र सरकार से लेकर केंद्र सरकार के मंत्रालयों व अन्य विभागों में बंपर भर्ती निकलने वाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राज्य व केंद्र सरकार के मंत्रालयों व विभिन्न विभागों में रिक्तियों को भरा जाएगा। हालांकि अभी इससे संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है, अधिसूचना जारी होते ही आपको सूचित कर दिया जाएगा।

Jun 24, 2022  |  06:46 AM (IST)
Sarkari Result 2022 Today - टीजीटी व पीजीटी के पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए राहतभरी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (UPSESSB) ने अपने .यहां टीजीटी व पीजीटी शिक्षक के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षक के पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार यूपीएसईएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट upsessb.org पर जाकर अपना अपना आवेदन कर सकते हैं।

Jun 24, 2022  |  06:20 AM (IST)
Sarkari Result 2022 Live - ग्रुप सी के पदों पर बंपर भर्ती

हरियाणा सरकार में सरकारी नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने अपने यहां पर बंपर भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से हरियाणा बोर्ड, निगमों व विश्वविद्यालयों में ग्रुप सी की रिक्तियों को भरा जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Jun 24, 2022  |  12:16 AM (IST)
Sarkari Naukri 2022 Live: मैनेजमेंट ट्रेनी पद पर निकली नौकरी

कोल इंडिया लिमिटेड की भर्ती के लिए उम्मीदवार 23 जून से 22 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसमें मैनेजमेंट ट्रेनी के कुल 1050 पदों पर भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

Jun 23, 2022  |  11:51 PM (IST)
Sarkari Naukri 2022 Live: भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में भर्ती

भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर की ओर से कई पदों पर भर्ती के आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruit.barc.gov.in की मदद से 1 जुलाई 2022 से ऑनलाइन आवेदन करें। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन फीस भी जमा करनी होगी।

Jun 23, 2022  |  11:00 PM (IST)
Rajasthan Sarkari Naukri 2022: 25 जिलों में 292 परीक्षा केन्द्र

एडीजी पुलिस भर्ती विनीता ठाकुर की ओर से बताया गया है कि इस परीक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पिछली बार परीक्षा रद्द हो जाने के बाद इस बार खास सावधानियां बरती जा रही हैं। परीक्षा के लिए 25 जिलों में 292 परीक्षा केंद्र निर्धारित हैं।

Jun 23, 2022  |  10:14 PM (IST)
Sarkari Naukri 2022 Live: कांस्टेबल भर्ती एग्जाम का समय

राजस्थान में निकली पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए दो जुलाई, 2022 को परीक्षा आयोजित की जाएगी। कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए परीक्षा के केंद्रों पर उम्मीदवारों के लिए प्रवेश का समय सुबह 6 बजे से 7 बजे तक का है।

Jun 23, 2022  |  09:52 PM (IST)
Rajasthan Police Sarkari Bharti 2022: रद्द कर दिया गया था पेपर

नीचे बताई राजस्थान पुलिस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा के दूसरे दिन यानी 14 मई की दूसरी पारी के पेपर को रद्द कर दिया गया था। इसलिए अब इसे दोबारा आयोजित किया जाने वाला है।

Jun 23, 2022  |  09:22 PM (IST)
Sarkari Naukri Exam 2022 Live: राजस्थान पुलिस भर्ती परीक्षा

राजस्थान पुलिस की ओर से 14 मई को दूसरी पारी में आयोजित कॉन्स्टेबल भर्ती को लेकर लिखित परीक्षा अब दोबारा 2 जुलाई को आयोजित होगी। पुलिस भर्ती परीक्षा पहले 13 से 16 मई तक 4,588 कांस्टेबल पदों के लिए आयोजित हुई थी।

Jun 23, 2022  |  09:03 PM (IST)
Sarkari Naukri 2022 Live: एग्रीकल्चरल डेवलपमेंट अफसर पद पर भर्ती

हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से एग्रीकल्चरल डेवलपमेंट अफसर (ADO) पदों के लिए भर्ती के आवेदन मांगे गए हैं। सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन फीस जमा करनी होगी। इन भर्ती के लिए ‌उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर 29 जून से 19 जुलाई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

Jun 23, 2022  |  07:45 PM (IST)
Sarkari Naukri 2022 Live: स्पेशलिस्ट अफसर पदों पर भर्ती

बैंक ऑफ बरोड़ा भर्ती के लिए उम्मीदवार 12 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। स्पेशलिस्ट अफसर के 325 पदों पर भर्ती को लेकर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं।

Jun 23, 2022  |  07:09 PM (IST)
Sarkari Naukri 2022 Live: यूपी पीजीटी और टीजीटी पद पर निकली भर्ती

उत्तर प्रदेश में टीजीटी और पीजीटी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। हालांकि, आवेदन फीस जमा करने की लास्ट डेट 6 जुलाई है। उम्मीदवार 3 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Chandrayaan 3