लाइव टीवी

UPSC Topper Shruti Sharma Interview: श्रुति शर्मा ने बताया कैसे की पढ़ाई? जानिए Success Mantra

Updated Jun 01, 2022 | 11:52 IST |

UPSC Civil Services Topper 2021 Shruti Sharma Interview: टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बातचीत में यूपीएससी 2021 टॉपर श्रुति शर्मा ने संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा से जुड़ी कई अहम सक्सेस टिप्स को साझा किया।

Loading ...

UPSC Civil Services Topper 2021 Shruti Sharma Interview: :  सिविल सेवा परीक्षा-2021 में इतिहास की छात्रा श्रुति शर्मा ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत के संवाददाता वरुण भसीन ने श्रुति से खास बातचीत की जिसमें उन्होंने अपने सक्सेस मंत्र की जानकारी दी। श्रुति ने टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बातचीत में बताया कि उन्हें पहले रैंक की उम्मीद नही थी।

लेकिन जब रिजल्ट में नाम सबसे उपर देखा तो बड़ी खुशी हुई। श्रुति ने बताया कि तैयारी जिम्मेदारी और एकाग्रता के साथ की जाती है उसके लिए घंटों के आधार पर तैयारी का आकलन नहीं किया जाता है। आप कितनी इमानदारी से तैयारी करते हैं यह महत्वपूर्ण है। टाइम्स नाउ नवभारत के साथ श्रुति की एक्सक्लूसिव बातचीत का पूरा वीडियो आप देखें। खुद उनसे जानिए यूपीएससी टॉपर बनने की कहानी। 

गौर हो कि सिविल सेवा परीक्षा-2021 में इतिहास की छात्रा श्रुति शर्मा ने नंबर 1 पोजिशन हासिल किया है और प्रथम तीन रैंक पर महिलाओं ने कब्जा जमाया। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सोमवार को परीक्षा परिणामों की घोषणा की। शर्मा उत्तर प्रदेश के बिजनौर की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से स्नातक की उपाधि हासिल की और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर किया है। दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास (ऑनर्स) के साथ स्नातक कर चुकीं श्रुति शर्मा का परीक्षा में वैकल्पिक विषय इतिहास था। दिल्ली में रहने वाली सेंट स्टीफंस कॉलेज की पूर्व छात्रा शर्मा ने कहा कि उन्हें ऐसे परिणाम की उम्मीद नहीं थी और यह एक सुखद आश्चर्य है।

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सोमवार को सिविल सेवा परीक्षा-2021 के परिणाम घोषित किये, जिसमें पहले तीन स्थानों पर महिलाएं हैं। श्रुति शर्मा पहले स्थान पर रही जबकि अंकिता अग्रवाल और गामिनी सिंगला ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।आयोग ने बताया कि 508 पुरुष और 177 महिलाओं समेत कुल 685 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए और आयोग ने विभिन्न केंद्रीय सेवाओं में नियुक्ति के लिये उनके नामों की अनुशंसा की है।

हर साल सिविल सेवा परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है। यह परीक्षा तीन चरणों में होती है, जिसके तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों का चयन किया जाता है।यूपीएससी की लिखित (मुख्य) परीक्षा का आयोजन जनवरी, 2022 में किया गया था और साक्षात्कार अप्रैल-मई में आयोजित किए गए थे।