लाइव टीवी

2021 rashifal : 2021 में आपकी राश‍ि के ल‍िए कौन सा महीना रहेगा लकी, बन जाएंगे सभी ब‍िगड़े काम

Updated Dec 24, 2020 | 09:24 IST

नए साल का इंतजार करते हुए सब यह उम्मीद लगा रहे हैं कि 2021 सबके लिए बहुत अनुकूल रहेगा। 2021 में कौन सा महीना आपके लिए कितना भाग्यशाली रहेगा चलिए जानते हैं।

Loading ...
2021 astrology complete
मुख्य बातें
  • मेष राशि वालों के लिए नए साल का शुरुआती महीना रहेगा सबसे उत्तम
  • कर्क राशि वालों के लिए सितंबर का महीना रहने वाला है बहुत अनुकूल
  • जनवरी का महीना धनु राशि वालों के लिए लाएगा शुभ समाचार

ज्योतिष विद्या हमारे जीवन में बहुत प्रभावशाली मानी जाती है, भारतीय संस्कृति में ज्योतिष विद्या को बहुत अहम माना जाता है। किसी भी शुभ काम को करने के लिए ज्योतिष शास्त्र का इस्तेमाल किया जाता है और उसके बताए गए उपायों को आत्मसंयम के साथ पूरा किया जाता है। 2020 में भले ही हमने कई कठिनाइयों का सामना किया लेकिन इस साल ने हमें कई बातों के प्रति सजग और सचेत कर दिया है। अब जब 2021 आने को है तो यह कयास लगाए जा रहे हैं कि यह साल हमारे लिए बहुत भाग्यशाली रहेगा और सभी समस्याओं का निवारण इस वर्ष होगा। 

2021 के लिए कई ज्योतिषी अध्ययन कर रहे हैं और यह कहा जा रहा है कि 2021 में कुछ महीने हर एक राशि के अनुसार बहुत शुभ होंगे। तो चलिए जानते हैं कि 2021 में आपकी राशि के लिए कौन सा महीना लाभदायक माना जा रहा है। 

2021 राश‍िफल : कौन सा महीना क‍िस राशि के ल‍िए शुभ 

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए 2021 वर्ष का पहला महीना ही बहुत शुभ माना जा रहा है। ज्योतिषों के अनुसार जनवरी के महीने में मेष राशि के जातकों को करियर में सफलता मिलेगी और उनका प्रेम जीवन भी खुशहाली से व्यतीत होगा। 

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए उनका लाभकारी महीना थोड़ा देर से आएगा लेकिन देर से ही सही उनका शुभ महीना उनके लिए बहुत फलदायक होने वाला है। 2021 में माना जा रहा है कि वृषभ राशि वालों के लिए दिसंबर का महीना मंगलकारी होगा। 

मिथुन राशि

अगस्त का महीना मिथुन राशि के जातकों के लिए नई उमंगे लेकर आएगा। अगस्त महीने में इस राशि के जातकों के सभी बिगड़े काम बनेंगे और ग्रहों की स्थिति अनुकूल होने के कारण यह सभी काम में सफलता प्राप्त करेंगे।

कर्क राशि

सितंबर का महीना कर्क राशि वालों की सभी मनोकामनाएं को पूरी करेगा। इस महीने में कर्क राशि वालों के अंदर आत्मविश्वास की वृद्धि होगी और प्रेमी या प्रेमिका रिश्ते और अटूट होंगे। 

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए फरवरी का महीना बहुत अनुकूल रहेगा, इस महीने आपको बहुत सारी उपलब्धियां प्राप्त होंगी। फरवरी का महीना आपके लिए बहुत मंगलमय होगा।

कन्या राशि

ज्योतिष गणना के अनुसार कन्या राशि वालों के लिए अगस्त का महीना बेहद भाग्यशाली रहेगा। अगस्त महीने में कन्या राशि के जातकों का धर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी और इनके अंदर आत्मविश्वास की वृद्धि होगी जिसके कारण इन्हें बड़ी उपलब्धियां प्राप्त होंगी।

तुला राशि

तुला राशि वालों की भौतिक इच्छाएं अप्रैल के महीने में पूरी होंगी। इस महीने यह लोग अपने विवेक से काम लेंगे और इनके लिए गए निर्णय बहुत लाभदायक साबित होंगे। इस महीने यह अपने घरों में महंगी वस्तुओं का आगमन करेंगे। 

वृश्चिक राशि

अक्टूबर महीना वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ माना जा रहा है। ज्योतिषियों के अनुसार इस महीने इनके सभी सपने पूरे होंगे और पुरानी इच्छाएं भी सफल होंगी। 

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए साल का पहला महीना बहुत लाभदायक माना जा रहा है। कार्य सफल होने के साथ इन्हें शुभ समाचार मिलने का भी संकेत है। 

मकर राशि

मकर राशि वालों के सभी कार्य सितंबर महीना पूरा करेगा, इनकी इच्छाएं पूरी होने के साथ इन्हें इनके कार्य क्षेत्र में सफलता भी मिलेगी। 

कुंभ राशि

ज्योतिष गणना के अनुसार यह कहा जा रहा है कि नवंबर का महीना कुंभ राशि वालों के लिए विशेष रहेगा। नवंबर का महीना कुंभ राशि वालों को उनके क्षेत्र में अच्छे परिणाम देगा और शनि और वरुण ग्रह इनके आत्मविश्वास को बढ़ाएंगे। 

मीन राशि

वृषभ राशि वालों की तरह मीन राशि वालों के लिए भी दिसंबर का महीना बहुत भाग्यशाली रहेगा। यह कयास लगाए जा रहे हैं कि मीन राशि वालों को चमत्कारिक परिणाम मिलेंगे, इनकी सभी समस्याओं पूरी होंगी और यह महीना इनके लिए फलदायक होगा। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल