लाइव टीवी

Kharab Rahu Ke Lakshan: जीवन में मिलता है अचानक धोखा? ये है राहु के खराब होने के 25 लक्षण

Updated Mar 20, 2022 | 22:54 IST

Reason of Rahu: वैदिक ज्योतिष के अनुसार राहु ग्रह को नवग्रह में एक स्थान दिया गया है। यह पापी ग्रह भी है, जब राहु की महादशा चल रही हो तो मदिरापान या तंबाकू का सेवन नहीं करना चाहिए अत्याधिक साफ सफाई से रहना चाहिए।

Loading ...
Simple ways to avoid Rahu
मुख्य बातें
  • खराब राहु मानसिक तनाव बढ़ाता है।
  • जीवन में तमाम समस्याएं पैदा करता है।
  • इसकी शांति के लिए करे उपाय।

 Rahu Lakshan In Life: जब किसी व्यक्ति के जीवन में अचानक से सब कुछ खराब होने लगता है। तब शनि राहु और केतु की स्थिति सबसे पहले देखी जाती है। कुंडली में ग्रहों की खराब स्थिति के कारण जीवन में कई तरह की समस्याएं आती हैं। ज्योतिष शास्त्र में राहु को पापी ग्रह माना गया है। ज्योतिष के अनुसार, राहू का 12वे घर में बैठना अशुभ माना जाता है। क्योंकि यह जेल और बंधन का मालिक है, 12वे घर में बैठकर अपनी दशा या अंतरदशा में यह ग्रह पागलखाने अस्पताल और जेल में जरूर भेजता है। आप इन लक्षणों के माध्यम से खराब राहु की स्थिति को जान सकते हैं। 

खराब राहु के होते हैं ऐसे लक्षण 

1. घर की देहरी का दब जाना या खराब हो जाना राहु के बुरे प्रभाव की वजह से होता है।

2. सीढ़ियों का वास्तु अनुसार नहीं बनना या खराब रहना यह भी राहु के प्रभाव से होता है।

पढ़ें- कर्ज से मुक्ति पाने के लिए करें लाल किताब के ये उपाय, जानें कैसे बढ़ेगा कारोबार

3. घर में शौचालय गंदा या टूटा फूटा रहना राहु के प्रकोप का कारण है।

4. कुंडली में राहु नशे का आदि बना देता है।

5. जिन लोगों का राहु खराब होता है, वे हर छोटी बातों पर गुस्सा करते हैं।

6. अतीत का रोना रोते रहना और भविष्य की कल्पना ना करना।

7. काला जादू तंत्र टोना आदि के चक्कर में पड़ना यह भी राहु की देन है।

8. अनावश्यक कल्पना आशंका कुशंका डर और बेचैनी का बना रहना।

9. रात में नींद न आना डरावने सपने दिखना यह राहु के कारण है।

10. दिमाग में विचार या निर्णयों का बार-बार बदल जाना।

12. पानी, आग और ऊंचाई से डरना राहु के खराब होने की वजह से ही ऐसा होता है।

13. कुंडली में राहु खराब होने से बीमारियां परेशानियां और असफलता पीछे लग जाती हैं। 

14. दूसरों के खिलाफ षड़यंत्र की बातें सोचना।

15. भयभीत करने वाले स्वप्न आना या चौक कर उठ जाना।

16. घर के पत्थरों का चटकना राहु के बुरे प्रभावों का परिणाम है।

17. बेकार के दुश्मन पैदा हो जाना।

18. बेईमान या धोखेबाज बन जाना।

19. जिसका राहु निर्बल होता है, वह व्यक्ति मद्यपान अत्यधिक करता है। साफ सफाई से दूर रहता है। नाखून गंदे रहते है।

20. राहु की खराब स्थिति में अति संभोग करना या पराई स्त्रियों के सम्पर्क में रहना।

21. धन की बर्बादी आर्थिक नुकसान होना खराब राहु का संकेत माना जाता है।

22. घटना दुर्घटना का बढ़ जाना।

23. हाथों के नाखून का खुद से टूटना भी खराब राहु की स्थिति की वजह से होता है

24. दिमाग में हमेशा भ्रम की स्थिति बना रहना।

25. राहु वाले स्थान पर रहना जहां मटन-मांस बिकता हो।


खराब राहु से बचने के लिए यह करें उपाय

1. अपने घर के मन्दिर में राहु यंत्र की स्थापना करें और रोज इसकी विधि विधान से पूजा करें। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा।

2. अगर आपका राहु खराब है, तो शनिवार के दिन व्रत करें। इससे राहु ग्रह का दुष्प्रभाव कम होता है।

3. चांदी के छोटे 2 सर्प बनवाकर बहते जल में प्रवाहित करें।

4. राहु की शांति के लिए इस बीजमंत्र का 18000 बार जप करें। बीजमंत्र: ऊं भ्रां भ्रीं भ्रौं सः राहवे नमः।

अगर आप अपने जीवन में राहू से बचने के लिए इन सरल उपायों का प्रयोग करते हैं, तो आपको राहू के प्रकोप से मुक्ति मिल सकती है।इसलिए अगर आपके जीवन में लगातार घटनाएं हो रही हैं तो इन उपायों से आप राहू के प्रकोप से बच सकते हैं। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल