लाइव टीवी

छह उंगलियों वाले होते हैं भाग्यशाली, तेजी से काम करता है दिमाग, बस होती है एक ये कमी

6 fingers hand
Updated Apr 23, 2022 | 10:45 IST

6 Fingers hand: कुछ हाथों में लिटिल फिंगर के पास छठी उंगली होती है। वहीं कुछ हाथों में अंगूठे से जुड़ी होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन दोनों ही स्थितियों को शुभ माना गया है।

Loading ...
6 fingers hand6 fingers hand
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
6 fingers hand
मुख्य बातें
  • ज्योतिष शास्त्र में छह उंगली वालों को शुभ फलदाई माना गया है
  • छह उंगलियों वाले लोगों का काम करने का तरीका दूसरे लोगों से ज्यादा बेहतर होता है
  • इसे विज्ञान की भाषा में पॉलिडेक्टिली कहते हैं

Six Finger Astrology:  हमारे दोनों हाथों की हथेलियों में पांच- पांच उंगलियां होती है, लेकिन कुछ लोगों में हम देखते हैं कि उनकी एक हथेली में छह उंगलियां होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि ऐसे लोग दिमाग से तेज व किस्मत के धनी होते हैं। ज्योतिष शास्त्र में छह उंगली वालों को शुभ फलदाई माना गया है। आपने देखा होगा कि कई लोगों के हाथों में लिटिल फिंगर के पास छठी उंगली होती है। जबकि कुछ लोगों के हाथ के अंगूठे के पास एक छोटी अंगुली होती है। यह दोनों ही स्थितियों में काफी शुभ माना गया है।

यही नहीं जर्मनी यूनिवर्सिटी में हुई एक रिसर्च में इस बात की पुष्टि भी की गई थी कि जिन लोगों के हाथ में या पैर में एक्ट्रा उंगली होती है वह बुद्धि में तेज और प्रभावशाली होते हैं। ऐसे लोगों का काम करने का तरीका दूसरे लोगों से ज्यादा बेहतर होता है। इसे विज्ञान की भाषा में पॉलिडेक्टिली कहते हैं। ऐसा 800 में से एक व्यक्ति को होता है। औसतन 500 में से एक व्यक्ति सर्जरी कर इसे निकलवा भी लेता है। 

इनका पड़ता है प्रभाव

जिन हाथों में ज्यादा उंगली होती है अगर लिटिल फिंगर के पास है। तो उस पर बुध पर्वत का प्रभाव रहता है। वहीं अगर यह उंगली अंगूठे के पास से जुड़ी हुई है। इस पर शुक्र पर्वत का प्रभाव रहता है हस्तरेखा में के लिए अलग से किसी पर्वत का उल्लेख नहीं किया गया है।

Also Read:  घर में झाड़ू पोंछा लगाने व रखने के जान लें नियम, बनी रहेगी खुशहाली

तेज होता है दिमाग

समुद्र शास्त्र हस्तरेखा के मुताबिक जिन लोगों के हाथ में छह उंगलियां होती हैं वह काफी ज्यादा भाग्यशाली माने जाते हैं। जिस व्यक्ति के हाथ में 10 से अधिक उंगलियां हो वह अधिक फायदा कमाने वाला व्यक्ति होता है। वहीं छह उंगलियों वाले लोगों का दिमाग चलता है। यह अपने काम को पूरी ईमानदारी के साथ करना पसंद करते हैं। 

छह उंगलियों वाले लोगों में कुछ कमी भी होती है। ऐसे लोग अक्सर दूसरों के कामों में जल्दी कमी निकालते हैं। जिसके कारण इनके संबंध लोगों से अक्सर बिगड़ जाते हैं। ऐसे लोग अच्छे आलोचक भी माने जाते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल