लाइव टीवी

08 जुलाई 2021 का अंकफल: जन्मांक 01 वालों का प्रमोशन संभव, जानें क्‍या कहता है आपका अंक ज्‍योतिष

Updated Jul 07, 2021 | 13:54 IST

08 जुलाई 2021 का अंकफल: आज 08 जुलाई 2021 है। 08 का अंक धैर्य, आत्मबल, धन, वैभव व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। 08 का स्वामी ग्रह शनि है।

Loading ...
Ank Jyotish
मुख्य बातें
  • जन्मांक 02- जॉब में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी।
  • जन्मांक 03- भाग्यस्वामी चन्द्रमा जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं।
  • जन्मांक 04- व्यवसाय में चन्द्रमा व शनि के सपोर्ट से शुभ लाभ है।

08 जुलाई 2021 का अंकफल: आज 08 जुलाई 2021 है। 08 का अंक धैर्य, आत्मबल, धन, वैभव व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। 08 का स्वामी ग्रह शनि है। यह अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है। यह ग्लैमर व प्रसिद्धि का अंक है। आज 08-07-2021 का भाग्यांक 02 रहेगा। अंक 02 का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है। सूर्य, गुरु व चन्द्रमा परम मित्र हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 02 के मित्र अंक 03,01 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

जन्मांक 01
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में चन्द्रमा के सहयोग से प्रगति होगी। भाग्यांक 02 आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- नेत्र सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है।

जन्मांक 02
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- जॉब में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। नामांक 01 व 03 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

जन्मांक 03
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- गुरु, आज का अंकस्वामी शनि व भाग्यस्वामी चन्द्रमा जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य- कफ जनित विकार से कष्ट हो सकता है। 

जन्मांक 04
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 02 बैंकिंग व मीडिया फील्ड में जाँब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में चन्द्रमा व शनि के सपोर्ट से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

जन्मांक 05
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक 01 व 09 से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

जन्मांक 06
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- आज शुक्र व शनि का सपोर्ट लाभ देगा। जॉब में उत्कर्ष का दिन है। जॉब में भाग्यांक 02 का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

जन्मांक 07
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- जॉब में अपने कार्यों से आप खुश रहेंगे। बिजनेस में शनि व केतु का सपोर्ट सफलता देगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में सांस के रोगी सावधानी बरतें।

जन्मांक 08
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- इस अंक व आज का भाग्यांक स्वामी दोनों शनि है। आज का दिन जाँब में सफलता का है। शनि व चन्द्रमा बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 

जन्मांक 09
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- जॉब में चन्द्रमा व शनि का सपोर्ट रहेगा। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- नेत्र विकार की संभावना है।
 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल