लाइव टीवी

आज का पंचांग, 01 अप्रैल 2021: आज करें गुरु के बीज मंत्र का जाप, जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त

Updated Apr 01, 2021 | 01:30 IST

आज का पंचांग 01 अप्रैल 2021: आज चैत्र माह कृष्ण पक्ष की चतुर्थी है। आज विशाखा नक्षत्र है। आज गुरु के बीज मंत्र के जप का दिवस है। पढ़ें 01 अप्रैल का पंचांग और जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त।

Loading ...
Aaj Ka Panchang 01 April, आज का पंचांग
मुख्य बातें
  • आज चैत्र माह कृष्ण पक्ष की चतुर्थी है।
  • आज गुरु के बीज मंत्र के जप का दिवस है।
  • पढ़ें गुरुवार का पंचांग और जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त।

Aaj Ka Panchang 01 April 2021: आज चैत्र माह कृष्ण पक्ष की चतुर्थी है। आज विशाखा नक्षत्र है। आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें। आज अन्न दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज गुरुवार
है। आज गुरु के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 01 अप्रैल 2021 (Today Panchang):

दिनांक 01 अप्रैल 2021
दिवस गुरुवार
माह चैत्र, कृष्ण पक्ष
तिथि चतुर्थी
सूर्योदय 06:17 am
सूर्यास्त 06:40 pm
नक्षत्र विशाखा
सूर्य राशि मीन
चन्द्र राशि वृश्चिक
करण बालव
योग सिद्धि
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 12:01 pm से 12:50 pm तक
विजय मुहूर्त 02:29 pm से 03:18 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:23 pm से 06:47 pm तक

आज राहुकाल दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल