लाइव टीवी

01 मई 2022 का पंचांग: आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है, जानें रविवार का शुभ और अशुभ मुहूर्त

Updated Apr 30, 2022 | 15:03 IST

01 May 2022 ka Panchang: भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ सूर्य देवता जी की पूजा भी करें। आज श्री आदित्यहृदयस्तोत्र के 03 बार पाठ करने का बहुत सुंदर फल प्राप्त होता है। यहां पढ़ें रविवार का पंचांग और शुभ-अशुभ मुहूर्त।

Loading ...
Panchang 01 May 2022
मुख्य बातें
  • भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ सूर्य देवता जी की पूजा भी करें।
  • गायत्री मंत्र के जप का आज बहुत महत्व है।
  • पढ़ें रविवार का पंचांग और जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त।

01 May 2022 Ka Panchang: आज वैशाख माह शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा है। भरणीनक्षत्र है। आज रविवार का पावन व्रत है। भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ सूर्य देवता जी की पूजा भी करें। आज श्री आदित्यहृदयस्तोत्र के 03 बार पाठ करने का बहुत सुंदर फल प्राप्त होता है। मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें। गायत्री मंत्र के जप का आज बहुत महत्व है। प्रातःकाल सूर्य को जल दें व शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध, गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें। आज रुद्राभिषेक का बहुत ही सुंदर दिन व तिथि है। दुर्गा जी की स्तुति भी करें। आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है। आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। आज गौ माता को गुड़ व का अनन्त पुण्य है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: जिंदगी में होना चाहते हैं सफल, तो अपनाएं आचार्य चाणक्य के ये 5 सफलता सूत्र

आज का पंचांग 01 मई 2022 (Today Panchang)

दिनांक 01 मई 2022  
दिवस रविवार
माह वैशाख, कृष्ण पक्ष
तिथि प्रतिपदा 
सूर्योदय

05:41 am

सूर्यास्त 06:56 pm
नक्षत्र भरणी
सूर्य राशि मेष
चन्द्र राशि

मेष

करण किस्तुधन
योग

आयुष्मान

ये भी पढ़ें: अगर अपना ली ये 3 चीजें, तो कभी नहीं टूटेगा पति-पत्नी का रिश्ता

अभिजीत मुहूर्त  11:59 am से 12:44 pm तक।
विजय मुहूर्त 02:29 pm से 03:25 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:09 pm से 06:15 pm तक

राहुकाल का समय सायंकाल 04:30 बजे से 04 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल