लाइव टीवी

02 जुलाई 2022 का पंचांग: आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की तृतीया पर रहेगा आश्लेषा नक्षत्र, देखें 02 जुलाई का पंचांग

Updated Jul 01, 2022 | 17:16 IST

Aaj ka Panchang 02 July 2022: आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ माता लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज श्री सूक्त का पाठ करने का बहुत सुंदर अवसर है। पढ़ें शनिवार का पंचांग और जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त।

Loading ...
Aaj ka Panchang 02 July 2022
मुख्य बातें
  • 02 जुलाई को है आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि।
  • 02 जुलाई यानी शनिवार को रहेगा आश्लेषा नक्षत्र।
  • इस दिन करें भगवान विष्णु जी और माता लक्ष्मी की पूजा।

02 July 2022 Ka Panchang: आज आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की तृतीया है। आश्लेषा नक्षत्र है। आज शनिवार व गुप्त नवरात्रि का पावन व्रत है। भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ माता लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज श्री सूक्त का पाठ करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। अरण्यकाण्ड के पाठ का आज बहुत महत्व है। शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध, गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें। रात्रि में दुर्गा जी की स्तुति करें। आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है। आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। आज विष्णु व लक्ष्मी उपासना व नवरात्र व्रत का पुण्य भी है।

Also Read: Vinayak Chaturthi 2022: विनायक चतुर्थी पर भूलकर भी न करें चंद्र दर्शन, जीवन भर के लिए लग सकता है ये कलंक

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए। 

आज का पंचांग 02 जुलाई 2022 (Today Panchang)

दिनांक 02 जुलाई 2022  
दिवस शनिवार
माह

ज्येष्ठ,शुक्ल पक्ष

तिथि

तृतीया 

सूर्योदय

05:28 am

सूर्यास्त 07:23 pm
नक्षत्र आश्लेषा
सूर्य राशि मिथुन
चन्द्र राशि

कर्क

करण

गरज

योग

हर्षण

ये भी पढ़ें: जौ से करें ये चमत्कारी उपाय, दूर हो जाएंगी बड़ी से बड़ी बीमारियां, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

अभिजीत मुहूर्त  11:53 am से 12:47 pm तक
विजय मुहूर्त 02:32 pm से 03:25 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:42 pm से 07:08 pm तक

राहुकाल का समय दोपहर 10:30 बजे से 12 बजे तक है।  इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल