लाइव टीवी

आज का पंचांग, 03 मार्च 2021: आज मिलेगा दान का अनंत फल, जानें बुधवार का शुभ मुहू्र्त

Updated Mar 03, 2021 | 01:30 IST

आज का पंचांग 03 मार्च 2021: आज फाल्गुन माह कृष्ण पक्ष की पञ्चमी है। इस अवसर पर कई तांत्रिक पूजाएं की जाती हैं। आज स्वाती नक्षत्र है। पढ़ें अपना बुधवार का पंचांग।

Loading ...
Aaj Ka Panchang 03 March, आज का पंचांग
मुख्य बातें
  • आज फाल्गुन माह कृष्ण पक्ष की पंञ्चमी है।
  • आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है।
  • पढ़ें 03 मार्च का पंचांग, जानें शुभ और अशुभ मुहूर्त।

Aaj Ka Panchang 03 March 2021: आज फाल्गुन माह कृष्ण पक्ष की पंञ्चमी है। इस अवसर पर कई तांत्रिक पूजाएं की जाती हैं। आज स्वाती नक्षत्र है। आज भगवान शिव की उपासना के साथ दुर्गा माता की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें। आज अन्न दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में दुर्गा जी की विधिवत पूजा करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें। आज चन्द्रमा तुला राशि में है। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज बुधवार है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करनी चाहिए।

आज का पंचांग 03 मार्च 2021 (Today Panchang):

दिनांक 03 मार्च 2021
दिवस बुधवार
माह फाल्गुन, कृष्ण पक्ष
तिथि पंञ्चमी
सूर्योदय 06:48 am
सूर्यास्त 06:18 pm
नक्षत्र स्वाती
सूर्य राशि कुंभ
चन्द्र राशि तुला
करण कौलव
योग ध्रुव
शुभ मुहूर्त- अभिजीत नहीं है।
विजय मुहूर्त 02:27 pm से 03:09 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:05 pm से 06:32 pm तक

आज राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल