लाइव टीवी

आज का पंचांग, 03 सितंबर 2020: जानें क्या है आज का शुभ व अशुभ समय, पढ़ें गुरुवार का पंचांग

Updated Sep 03, 2020 | 06:08 IST

आज का पंचांग 03 सितंबर 2020: आज गणेश जी की पूजा करें व श्री सूक्त का पाठ करें। आज विष्णु जी की पूजा का भी अनन्त फल है। जानें गुरुवार का शुभ- अशुभ मुहूर्त।

Loading ...
Aaj Ka Panchang 03 September, आज का पंचांग
मुख्य बातें
  • आज गणेश जी की पूजा करें व श्री सूक्त का पाठ करें।
  • आज विष्णु जी की पूजा का भी अनन्त फल है।
  • जानें गुरुवार का शुभ व अशुभ मुहूर्त।

Aaj Ka Panchang 03 September 2020: आज विक्रम संवत 2077 भाद्रपद माह कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा है। तिथि अनुसार श्राद्ध करें। आज गुरुवार है। आज चन्द्रमा कुंभ राशि में है। पंचांग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त हो जाता है। प्रातःकाल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए।

सूर्य तो एक राशि में एक माह रहते हैं। उस दिन के राशि व नक्षत्र स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप कर लें तो उस दिन के भाग्य में वृद्धि होती है। मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें। आज गणेश जी की पूजा करें व श्री सूक्त का पाठ करें। आज विष्णु जी की पूजा का भी अनन्त फल है। अन्न का दान करें।

आज का पंचांग 03 सितंबर 2020 (Today Panchang):

दिनांक 03 सितंबर
माह भाद्रपद
पक्ष कृष्ण
तिथि प्रतिपदा 12:30 pm तक फिर द्वितीया
दिवस गुरुवार
नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद
करण कौलव
सूर्योदय 05:59 am
सूर्यास्त 06:49 pm
सूर्य राशि सिंह
चन्द्र राशि कुम्भ 
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 11:55 am से12:45 pm तक
विजय मुहूर्त 02:47 pm से 03:45 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:09 pm से 07:37 pm तक

आज राहुकाल दोपहर 01:30 से 03 बजे तक तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करेंं और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करेंं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल