लाइव टीवी

04 जुलाई 2022 का पंचांग: शिव पूजा के साथ महामृत्युंजय मंत्र के जाप का दिन, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Updated Jul 03, 2022 | 12:57 IST

Aaj ka Panchang 04 July 2022: माता दुर्गा की उपासना करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें। शिवपुराण के पाठ का आज बहुत महत्व है। पढ़ें सोमवार का पंचांग और जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त।

Loading ...
Aaj ka Panchang 04 July 2022
मुख्य बातें
  • सोमवार का व्रत रहें।
  • माता दुर्गा की उपासना करें।
  • शिवपुराण के पाठ का आज बहुत महत्व है।

04 July 2022 Ka Panchang: आज आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की पंचमी है तथा 06:40am के बाद खष्ठी है। मघा नक्षत्र है। आज सोमवार  का पावन व्रत रहें। आज दुर्गा जी की उपासना के साथ भगवान शिव जी की पूजा भी करें। आज सोमवार का व्रत रहें। माता दुर्गा की उपासना करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें। शिवपुराण के पाठ का आज बहुत महत्व है। शिव मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें।

माता पार्वती जी की स्तुति करें। आज धार्मिक पुस्तक के दान का बहुत महत्व है। श्री रामचरितमानस का पाठ करें। आज दान  का अनन्त पुण्य है। आज सोमवार है , शिव पूजा के साथ साथ तंत्र में महामृत्युंजय मंत्र के उपासना का महान दिवस है। प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: जानें आपके लिए कैसा रहेगा महीने का पहला दिन, पढ़ें राशिफल

आज का पंचांग 04 जुलाई 2022 (Today Panchang)

दिनांक 04 जुलाई 2022  
दिवस सोमवार
माह

आषाढ़, शुक्ल पक्ष,

तिथि

पंचमी 06:40am तक फिर खष्ठी

सूर्योदय

05:28am

सूर्यास्त 07:24 pm
नक्षत्र मघा
सूर्य राशि मिथुन
चन्द्र राशि

 सिंह

करण

बव

योग

सिद्धि

अभिजीत मुहूर्त  11:57am से 12:49pm तक।
विजय मुहूर्त 02:24pm से 03:15pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:04pm से 06:35pm तक

राहुकाल का समय प्रातःकाल07:30 बजे से 09 बजे तक है।  इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल