लाइव टीवी

आज का पंचांग, 05 अक्टूबर 2020: भगवान शिव की उपासना से बनेंगे काम, जानें राहुकाल और अन्य महत्वपूर्ण समय

Updated Oct 05, 2020 | 01:30 IST

आज का पंचांग दिनांक 05 अक्टूबर 2020: आज विक्रम संवत 2077 आश्विन/पुरुषोत्तम माह कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। आज सोमवार को भगवान शिव की उपासना करनी चाहिए।

Loading ...
आज (5 अक्टूबर) का पंचांग
मुख्य बातें
  • भगवान शिव की पूजा करके करें अपने दिन की शुरुआत
  • प्रातःकाल 10:03 बजे के बाद शुरू होगी चतुर्थी तिथि
  • सुबह 07:30 बजे से 09:00 बजे तक रहेगा राहुकाल

आज का पंचांग दिनांक 05 अक्टूबर 2020: आज आश्विन /पुरुषोत्तम माह कृष्ण पक्ष की तृतीया है। प्रातःकाल 10:03 बजे के बाद चतुर्थी है। आज सोमवार है। आज चन्द्रमा मंगल प्रधान मेष राशि में है। रात्रि 09:45 के बाद वृष राशि में जाएगा। भरणी नक्षत्र है। आज रुद्राभिषेक की उत्तम तिथि है। आज भगवान शिव की पूजा अर्चना करें। पंचांग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त हो जाता है।

प्रातःकाल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए।सूर्य तो एक राशि में एक माह रहते हैं।उस दिन के राशि व नक्षत्र स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप कर लें तो उस दिन के भाग्य में वृद्धि होती है। मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें। सूर्य अभी कन्या राशि में हैं। आज शिवपुराण के पाठ का विशेष फल है।आज व्रत रहें व अन्न दान करें। 

आज का पंचांग 05 अक्टूबर 2020 (Today Panchang):

दिनांक 05 अक्टूबर
माह आश्विन/पुरुषोत्तम
पक्ष कृष्ण
तिथि तृतीया सुबह 10:03 तक फिर चतुर्थी
दिवस सोमवार
नक्षत्र भरणी
करण विष्टि
सूर्योदय 06:15 am
सूर्यास्त 06:01 pm
सूर्य राशि कन्या
चन्द्र राशि मेष शाम 09:45 PM तक फिर वृष
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 11:45 PM से 12:34 PM तक
विजय मुहूर्त 02:08 PM से 02: 59 PM तक
गोधुली मुहूर्त 05:39 PM से 06:17 PM तक

अगर राहुकाल की बात करें तो यह प्रात: यानी सुबह  07:30 बजे से 09:00 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम आरंभ नहीं करेंं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल