लाइव टीवी

Aaj Ka Panchang: 5 सितंबर का पंचांग- सोमवार को इस समय है सबसे शुभ समय, देखें कब लगेगा राहुकाल

Updated Sep 04, 2022 | 16:33 IST

Panchang Today (आज का पंचांग) 05 September 2022: यहां विस्तार से देखें 5 सितंबर 2022, दिन सोमवार का पंचांग। जानें कि दिन में कितने हैं शुभ मुहूर्त और कब शुरू हो रहा है राहुकाल।

Loading ...
पंचांग, aaj ka panchang

Panchang Today (आज का पंचांग) 05 September 2022: आज भाद्रपद माह शुक्ल पक्ष की नवमी है।मूल नक्षत्र है।आज शिव व दुर्गा जी का पावन व्रत है।आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज सुंदरकांड के पाठ करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में हनुमान जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें।गीता के पाठ का आज बहुत महत्व है। रात्रि में चन्द्रमा को दुग्ध से अर्ध्य दें व शिवपूजा के लिए  मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें।आज कई तांत्रिक उपासना होती है।बंगलामुखी अनुष्ठान व बजरंगबाण के लिए भी आज बेहतर तिथि है।

आज माता काली जी की स्तुति करें।आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है।आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है।सोमवार रात्रि में कुछ तांत्रिक अनुष्ठान का अनन्त पुण्य  है। प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

Aaj Ka Panchang 05 September 2022 in Hindi

दिनांक-05 सितंबर 2022
दिवस-सोमवार
माह-भाद्रपद,शुक्ल पक्ष
तिथि-नवमी 
सूर्योदय-06:04am
सूर्यास्त-06:33pm
नक्षत्र-मूल
सूर्य राशि- सिंह
चन्द्र राशि-धनु
करण-कौलव
योग-प्रीति

05 सितंबर 2022 के शुभ मुहूर्त

1अभिजीत-11:53am से 12:45 pm तक
2विजय मुहूर्त-02:31pm से 03:26 pm तक
3गोधुली मुहूर्त--06:41pm से 07:06pm तक

05 सितंबर 2022 का अशुभ मुहूर्त

अशुभ मुहूर्त--राहुकाल-प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल