लाइव टीवी

आज का पंचांग, 06 जनवरी 2021: आज बीज मंत्र के जप का मिलेगा अनन्त पुण्य, पढ़ें बुधवार का पंचांग

Updated Jan 06, 2021 | 01:30 IST

आज का पंचांग 06 जनवरी 2021: आज हस्त नक्षत्र है। आज गणेश जी की पूजा भी करें। आज हरे वस्त्र का दान करें। आज बुध के बीज मंत्र के जप करने का अनन्त पुण्य है। पढ़ें पंचांग।

Loading ...
Aaj Ka Panchang 06 January, आज का पंचांग
मुख्य बातें
  • आज पुष्य माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी है।
  • आज किसी मंदिर में दुर्गा माता की विधिवत पूजा करें।
  • राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरंभ नहीं करनी चाहिए।

Aaj Ka Panchang 06 January 2021: आज पुष्य माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी है। आज हस्त नक्षत्र है। आज गणेश जी की पूजा भी करें। आज हरे वस्त्र का दान करें। आज मूंग के दाल के दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में दुर्गा माता की विधिवत पूजा करें व सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें। आज बुध के बीज मंत्र के जप करने का अनन्त पुण्य है। आज बुधवार
है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरंभ नहीं करनी चाहिए।

आज का पंचांग 06 जनवरी 2021 (Today Panchang):

दिनांक 06 जनवरी
तिथि अष्टमी
दिवस बुधवार
नक्षत्र हस्त
करण बालव
सूर्योदय 07:14 am
सूर्यास्त 05:38 pm
सूर्य राशि धनु
चन्द्र राशि कन्या
शुभ मुहूर्त- अभिजीत नहीं है।
विजय मुहूर्त 02:13 pm से 02:5 9pm तक
गोधुली मुहूर्त 05:23 pm से 05:54 pm तक

आज सुबह 12 बजे से 01:30 बजे तक राहुकाल रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करेंं और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल