लाइव टीवी

06 मई 2022 का पंचांग: शुक्रवार को विष्णु व लक्ष्मी उपासना का पुण्य है, जानें शुभ- अशुभ मुहूर्त

Updated May 05, 2022 | 15:52 IST

Aaj ka Panchang 06 May 2022 today panchang tithi in hindi: आज वैशाख माह शुक्ल पक्ष की पंचमी है। आद्रा नक्षत्र है। आज श्री सूक्त के पाठ करने का बहुत सुंदर अवसर है। यहां पढ़ें शुक्रवार का पंचांग और शुभ-अशुभ मुहूर्त।

Loading ...
पंचांग, aaj ka panchang
मुख्य बातें
  • भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ माता लक्षमी जी की पूजा भी करें।
  • आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है।
  • पढ़ें शुक्रवार का पंचांग और जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त।

06 May 2022 Ka Panchang: आज वैशाख माह शुक्ल पक्ष की पंचमी है। आद्रा नक्षत्र है। आज शुक्रवार का पावन व्रत है। भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ माता लक्षमी जी की पूजा भी करें। आज श्री सूक्त के पाठ करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। अरण्यकाण्ड के पाठ का आज बहुत महत्व है। शिव पूजा के लिए  मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध, गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें। दुर्गा जी की स्तुति करें। आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है। आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। शुक्रवार को विष्णु व लक्ष्मी उपासना व व्रत का पुण्य भी है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 06 मई 2022 (Today Panchang)

दिनांक 06 मई 2022  
दिवस शुक्रवार
माह वैशाख, शुक्ल पक्ष 
तिथि पंचमी
सूर्योदय

05:38 am

सूर्यास्त 06:58 pm
नक्षत्र आद्रा
सूर्य राशि मेष
चन्द्र राशि

कर्क

करण बालव
योग

धृति

Also Read: Vastu Tips: आईने से वास्तु का कनेक्शन, घर में भूलकर भी ना रखें इस तरह के आईने, नेगेटिव एनर्जी का होता है संचार

अभिजीत मुहूर्त  11:53 am से 12:47 pm तक
विजय मुहूर्त 02:32 pm से 03:25 pm तक 
गोधुली मुहूर्त 06:42 pm से 07:08 pm तक 

राहुकाल का समय दोपहर 10:30 बजे से 12 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल