लाइव टीवी

07 जुलाई 2022 का पंचांग: भगवान विष्णु जी को प्रसन्न करने का पावन व्रत है, जानें शुभ मुहूर्त

Updated Jul 06, 2022 | 15:53 IST

Aaj ka Panchang 07 July 2022: आज सत्यनारायण कथा करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। पढ़ें गुरुवार का पंचांग और जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त।

Loading ...
Aaj ka Panchang 07 July 2022
मुख्य बातें
  • भगवान विष्णु जी को प्रसन्न करने का पावन व्रत है।
  • आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है।
  • जानें गुरुवार का शुभ और अशुभ मुहूर्त, पढ़ें पंचांग।

07 July 2022 Ka Panchang: आज आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी है। हस्त नक्षत्र है। आज लोग गुरुवार का व्रत रखकर भगवान विष्णु जी की पूजा करते हैं। आज बहुत पावन व्रत है। भगवान विष्णु जी को प्रसन्न करने का पावन व्रत है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ माता दुर्गा जी की पूजा भी करें। आज सत्यनारायण कथा करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। हनुमानबाहुक व गणेश स्तोत्र के पाठ का आज बहुत महत्व है। आज शिव मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध,गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें। दुर्गा जी की स्तुति करें। आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है। आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। गुरुवार को विष्णु उपासना व व्रत का पुण्य भी है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: जानें आपके लिए कैसा रहेगा आपके लिए ये माह, पढ़ें राशिफल

आज का पंचांग 07 जुलाई 2022 (Today Panchang)

दिनांक 07 जुलाई 2022  
दिवस गुरुवार
माह

आषाढ़,शुक्ल पक्ष

तिथि

अष्टमी

सूर्योदय

05:29 am

सूर्यास्त 07:23 pm
नक्षत्र हस्त
सूर्य राशि मिथुन
चन्द्र राशि

कन्या

करण

विष्टि

योग

परिघ

ये भी पढ़ें: फलदाई है बृहस्पतिवार का व्रत, जानें पूजा विधि, आरती, महत्व और‌‌ कथा 

अभिजीत मुहूर्त  11:53 am से 12:42 pm तक।
विजय मुहूर्त 02:32 pm से 03:29 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:46 pm से 07:19 pm तक

राहुकाल का समय दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक है।  इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल