लाइव टीवी

आज का पंचांग,1 सितंबर 2020: आज भगवान गणेश की पूजा का दिन, जानें मंगलवार का शुभ और अशुभ समय

Updated Sep 01, 2020 | 08:10 IST

आज का पंचांग 1 सितंबर 2020 : पंचांग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त हो जाता है।प्रातःकाल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए।

Loading ...
Aaj Ka Panchang 1 September, आज का पंचांग
मुख्य बातें
  • आज मंगलवार है।
  • आज अनन्त चतुर्दशी है।
  • आज गणेश जी की उपासना व पूजा है।

Aaj Ka Panchang 1 September 2020:  आज विक्रम संवत 2077 भाद्रपद माह शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी है।आज अनन्त चतुर्दशी है।आज गणेश जी की उपासना व पूजा है। प्रातःकाल 09:40 के बाद पूर्णिमा लग जाएगी।

आज मंगलवार है।आज चन्द्रमा कुंभ राशि में है।पंचांग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त हो जाता है।प्रातःकाल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए।

सूर्य तो एक राशि में एक माह रहते हैं।उस दिन के राशि व नक्षत्र स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप कर लें तो उस दिन के भाग्य में वृद्धि होती है।मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें।आज गणेश जी की पूजा करें व श्री सूक्त का पाठ करें। आज विष्णु जी की पूजा का भी अनन्त फल है।अन्न का दान करें।

आज का पंचांग 1 सितंबर 2020 (Today Panchang):

दिनांक 01 सितम्बर
माह भाद्रपद
पक्ष शुक्ल
तिथि चतुर्दशी09:40am तक फिर पूर्णिमा
दिवस मंगलवार
नक्षत्र धनिष्ठा
करण वणिज
सूर्योदय 05:57 am
सूर्यास्त 06:49 pm
सूर्य राशि सिंह
चन्द्र राशि कुम्भ 
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 11:59 pm से 12:54 pm
विजय मुहूर्त 02:48 pm से 03:49 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:09 pm से 07:37 pm तक

आज राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करेंं और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करेंं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल