लाइव टीवी

Aaj Ka Panchang: भाद्रपद माह की पूर्णिमा पर रहेगा यह नक्षत्र, देखें शनिवार का पंचांग- शुभ मुहूर्त व राहुकाल

Updated Sep 09, 2022 | 22:19 IST

Panchang Today (आज का पंचांग) 10 September 2022: आज भादो माह की पूर्णिमा है, यह तिथि त्रिपिंडी श्राद्ध के लिए शुभ मानी जा रही है। देखें इस दिन किस समय लगेगा राहुकाल और क्या रहेगा भोलेनाथ की पूजा का शुभ समय।

Loading ...
panchang 10 September 2022 in hindi

Panchang Today (आज का पंचांग) 10 September 2022: आज भाद्रपद माह शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा है, यह तिथि बेहद विशेष मानी गई है। भादो की पूर्णिमा तिथि पर शतभिषा नक्षत्र है। आज हनुमान जी का पावन व्रत है। भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ माता लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज श्री सूक्त के पाठ करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करें। श्री रामचरितमानस का पाठ करें। गीता के पाठ का आज बहुत महत्व है। रात्रि में चन्द्रमा को दुग्ध से अर्ध्य दें व शिवपूजा के लिए मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध, गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें। आज कई तांत्रिक उपासना होती है। त्रिपिंडी श्राद्ध के लिए भी बेहतर तिथि है। आज माता काली जी की स्तुति करें। आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है। आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। शनिवार की रात्रि में माता काली उपासना व व्रत का अनन्त पुण्य  है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

Horoscope Today, 10 September 2022

Aaj Ka Panchang 10 September 2022 in Hindi

दिनांक- 10 सितंबर 2022

दिवस- शनिवार

 माह-भाद्रपद, शुक्ल पक्ष 

तिथि- पूर्णिमा 

सूर्योदय- 06:06 am

सूर्यास्त- 06:29 pm

नक्षत्र- शतभिषा

सूर्य राशि- सिंह

चन्द्र राशि- कुम्भ

करण- बव

योग- धृति

Numerology Today, 10 September 2022

10 सितंबर 2022 के शुभ मुहूर्त

10 सितंबर 2022 का अभिजीत मुहूर्त- 11:53 am से 12:45 pm तक।

10 सितंबर 2022 का विजय मुहूर्त- 02:31 pm से 03:26 pm तक

10 सितंबर 2022 का गोधुली मुहूर्त--06:41 pm से 07:06 pm तक

10 सितंबर 2022 का अशुभ मुहूर्त

राहुकाल- प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल