लाइव टीवी

आज का पंचांग, 11 अक्टूबर 2020: सूर्यदेव की पूजा के साथ करें अदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ, पढ़ें रविवार का पंचांग

Updated Oct 11, 2020 | 01:30 IST

आज का पंचांग 11 अक्टूबर 2020: आज विक्रम संवत 2077 आश्विन/पुरुषोत्तम माह कृष्ण पक्ष की नवमी को रविवार का दिन है। शाम 05 बजकर 55 मिनट के बाद दशमी लग जाएगी। पढ़िए आज का पंचांग।

Loading ...
Aaj Ka Panchang 11 October, आज का पंचांग
मुख्य बातें
  • भगवान की पूजा के बाद पंचांग पढ़कर करनी चाहिए दिन की शुरुआत
  • दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान के लिए अहम है पंचांग का अध्ययन
  • भगवान सूर्य की पूजा के साथ करें अदित्यहृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ

Aaj Ka Panchang 11 October 2020: आज विक्रम संवत 2077 आश्विन/पुरुषोत्तम माह कृष्ण पक्ष की नवमी है। सायंकाल 05 बजकर 55 मिनट के बाद दशमी लग जायेगी। आज भगवान सूर्य की पूजा करें व अदित्यहृदयस्तोत्र का तीन बार पाठ करें। आज रविवार है। आज चन्द्रमा कर्क राशि में है। कर्क का स्वामी चन्द्रमा है। इस प्रकार आज चन्द्रमा अपनी ही राशि में है।पंचांग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त हो जाता है।

प्रातःकाल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए। सूर्य तो एक राशि में एक माह रहते हैं।उस दिन के राशि व नक्षत्र स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप कर लें तो उस दिन के भाग्य में वृद्धि होती है। मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें। आज गायत्री मंत्र का जप व हवन करें। आज रूद्राभिषेक भी करवा सकते हैं। दुर्गासप्तशती का पाठ अनन्त पुण्यदायी है।

आज का पंचांग 11 अक्टूबर 2020 (Today Panchang):

दिनांक 11 अक्टूबर
माह आश्विन/पुरुषोत्तम
पक्ष कृष्ण
तिथि नवमी 05:55pm तक फिर दशमी
दिवस रविवार
नक्षत्र पुष्य
करण गरज
सूर्योदय 06:19 am
सूर्यास्त 05:54 pm
सूर्य राशि कन्या
चन्द्र राशि कर्क 
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 11:45 am से12:33 pm तक
विजय मुहूर्त 02:04 pm से 02: 54pm तक
गोधुली मुहूर्त 05:42 pm से 06:14 pm तक

आज सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक राहुकाल रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करेंं और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल