लाइव टीवी

आज का पंचांग, 12 July 2020: रव‍िवार को जरूर करें सूर्य उपासना, जानें क‍िस समय रहेगा सबसे शुभ समय

Updated Jul 12, 2020 | 18:41 IST

आज का पंचांग, 12 July: आज सावन मास की सप्‍तमी है। आज के द‍िन श‍िवजी और सूर्य की उपासना जरूर करें। आज अभ‍िजीत शुभ मुहूर्त दोपहर 12 बजे से करीब 50 म‍िनट के ल‍िए रहेगा।

Loading ...
Aaj ka Panchang 12 July 2020 आज का पंचांग
मुख्य बातें
  • आज रव‍िवार को सूर्य उपासना जरूर करें, ये मिथुन राश‍ि में हैं
  • आज द‍िन में 4:30 बजे से राहुकाल रहेगा, इसकी अवध‍ि डेढ़ घंटा है
  • आज दोपहर 12 बजे से करीब 50 म‍िनट के ल‍िए अभ‍िजीत शुभ मुहूर्त रहेगा

आज का पंचांग 12 July 2020: आज श्रावण माह कृष्ण पक्ष की सप्तमी है और आज रविवार भी है। चन्द्रमा मीन राशि में है। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र है। आज व्रत रहें और भगवान शिव व सूर्य की पूजा करें। आज व्रत का अनंत पुण्य भी म‍िलेगा। 

पंचांग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त हो जाता है। प्रातःकाल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए। सूर्य तो एक राशि में एक माह रहते हैं। उस दिन के राशि व नक्षत्र स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप कर लें तो उस दिन के भाग्य में वृद्धि होती है। मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें। सूर्य अभी मिथुन में हैं। आज शिव उपासना का महान दिवस है।

आज का पंचांग 12 जुलाई 2020

दिनांक  12 जुलाई
माह श्रावण
पक्ष कृष्ण
तिथि सप्‍तमी
दिवस रविवार
नक्षत्र उत्तराभाद्रपद
करण बव
सूर्योदय 05:32am
सूर्यास्त 07:22pm
सूर्य राशि मिथुन
चन्द्र राशि मीन

Panchang Today 12 July 2020 : Muhurat Samay

शुभ मुहूर्त- अभिजीत 11:59 am से 12:54 pm तक
विजय मुहूर्त 02:49 pm से 03:51 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:11 pm से 07:39 pm तक

मालूम हो कि आज यानी रव‍िवार, 12 जुलाई 2020 को राहुकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करें। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल