लाइव टीवी

आज का पंचांग, 12 अक्टूबर 2020: भगवान शिव की पूजा और रुद्राभिषेक की उत्तम तिथि, पढ़ें सोमवार का पंचांग

Updated Oct 12, 2020 | 01:30 IST

आज का पंचांग 12 अक्टूबर 2020: आज विक्रम संवत 2077 आश्विन/पुरुषोत्तम माह कृष्ण पक्ष की दशमी को सोमवार का दिन है। शाम 04 बजकर 40 मिनट के बाद एकादशी लग जाएगी। पढ़िए आज का पंचांग।

Loading ...
Aaj Ka Panchang 12 October, आज का पंचांग
मुख्य बातें
  • सोमवार को रुद्राभिषेक की उत्तम तिथि, करें भगवान शिव की पूजा
  • दिन के समस्त मुहूर्त, नक्षत्र और ग्रह गोचर के लिए अहम है पंचांग अध्ययन
  • पूजा के बाद पंचांग पढ़कर करनी चाहिए दिन की शुरुआत

Aaj Ka Panchang 12 October 2020: आज आश्विन /पुरुषोत्तम माह कृष्ण पक्ष की दशमी है। सायंकाल04:40 बाद एकादशी है।आज सोमवार है।आज चन्द्रमा कर्क राशि में है। आश्लेषा नक्षत्र है। आज रुद्राभिषेक की उत्तम तिथि है। आज भगवान शिव की पूजा अर्चना करें। पंचांग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त हो जाता है। प्रातःकाल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए।

सूर्य तो एक राशि में एक माह रहते हैं। उस दिन के राशि व नक्षत्र स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप कर लें तो उस दिन के भाग्य में वृद्धि होती है।मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें।सूर्य अभी कन्या राशि में हैं। आज शिवपुराण के पाठ का विशेष फल है।आज व्रत रहें व अन्न दान करें। 

आज का पंचांग 12 अक्टूबर 2020 (Today Panchang):

दिनांक 12 अक्टूबर
माह आश्विन/पुरुषोत्तम
पक्ष कृष्ण
तिथि दशमी 04:40pm तक फिर एकादशी
दिवस सोमवार
नक्षत्र आश्लेषा
करण विष्टि
सूर्योदय 06:19 am
सूर्यास्त 05:55 pm
सूर्य राशि कन्या
चन्द्र राशि कर्क 
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 11:46 pm से 12:33 pm
विजय मुहूर्त 02:05 pm से 02: 49pm तक
गोधुली मुहूर्त 05:49pm से 06:11pm तक

आज प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक राहुकाल रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करेंं और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल