लाइव टीवी

आज का पंचांग, 13 जनवरी 2021: आज करें दुर्गासप्तशती का पाठ, जानें क्या है बुधवार का शुभ- अशुभ मुहूर्त

Updated Jan 13, 2021 | 05:00 IST

आज का पंचांग 13 जनवरी 2021: आज पौष माह कृष्ण पक्ष की अमावस्या है। अमावस्या पर कई तांत्रिक पूजाएं की जाती हैं। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। पढ़ें बुधवार का पंचांग।

Loading ...
Aaj Ka Panchang 13 January, आज का पंचांग
मुख्य बातें
  • आज पौष माह कृष्ण पक्ष की अमावस्या है।
  • आज किसी मंदिर में दुर्गा जी की विधिवत पूजा करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें।
  • पढ़ें बुधवार का पंचांग और जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 13 January 2021: आज पौष माह कृष्ण पक्ष की अमावस्या है। अमावस्या पर कई तांत्रिक पूजाएं की जाती हैं। आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है। आज भगवान शिव की उपासना के साथ दुर्गा माता की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें। आज अन्न दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में दुर्गा जी की विधिवत पूजा करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज बुधवार है। आज चन्द्रमा धनु में है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरंभ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 13 जनवरी 2021 (Today Panchang):

दिनांक 13 जनवरी
तिथि अमावस्या
दिवस बुधवार
नक्षत्र उत्तराषाढ़ा
करण नाग
सूर्योदय 07:19 am
सूर्यास्त 05:39 pm
सूर्य राशि धनु
चन्द्र राशि धनु
शुभ मुहूर्त- अभिजीत नहीं है।
विजय मुहूर्त 01:51 pm से 02:38 pm तक
गोधुली मुहूर्त 05:33 pm से 05:49 pm तक

आज सुबह 12 बजे से 01:30 बजे तक राहुकाल रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करेंं और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल