लाइव टीवी

13 मई 2022 का पंचांग: विष्णु- लक्ष्मी उपासना व व्रत का पुण्य है, जानें शुभ और अशुभ मुहूर्त

Updated May 12, 2022 | 15:00 IST

Aaj ka Panchang 13 May 2022: आज श्री सूक्त के पाठ करने का बहुत सुंदर अवसर है। अरण्यकाण्ड के पाठ का आज बहुत महत्व है। यहां पढ़ें शुक्रवार का पंचांग और जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त।

Loading ...
पंचांग, aaj ka panchang
मुख्य बातें
  • आज श्री सूक्त के पाठ करने का बहुत सुंदर अवसर है।
  • मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध, गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें।
  • पढ़ें 13 मई का पंचांग और जानें शुभ- अशुभ मुहूर्त।

13 May 2022 Ka Panchang: आज वैशाख माह शुक्ल पक्ष की द्वादशी है। हस्त नक्षत्र है। आज शुक्रवार का पावन व्रत है। भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ माता लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज श्री सूक्त के पाठ करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। अरण्यकाण्ड के पाठ का आज बहुत महत्व है। शिवपूजा के लिए  मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध, गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें। दुर्गा जी की स्तुति करें। आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है। आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। शुक्रवार को विष्णु व लक्ष्मी उपासना व व्रत का पुण्य भी है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: जानिए घर में तिजोरी रखने की सही और शुभ दिशा, कभी नहीं होगी धन की कमी

आज का पंचांग 13 मई 2022 (Today Panchang)

दिनांक 13 मई 2022  
दिवस शुक्रवार
माह वैशाख,शुक्ल पक्ष
तिथि द्वादशी,प्रदोष व्रत
सूर्योदय

05:33 am

सूर्यास्त 07:05 pm
नक्षत्र हस्त
सूर्य राशि मेष
चन्द्र राशि

कन्या

करण

बव

योग

वणिज

ये भी पढ़ें: जानें कैसा रहेगा आपका 13 मई 2022 का दिन

अभिजीत मुहूर्त  11:53 am से 12:47 pm तक।
विजय मुहूर्त 02:32 pm से 03:25 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:42 pm से 06:08 pm तक

राहुकाल का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल