लाइव टीवी

आज का पंचांग, 14 अक्टूबर 2020: आज मुहूर्त जानकर ही करें शुभ काम, पढ़ें बुधवार का पंचांग

Updated Oct 14, 2020 | 01:30 IST

आज का पंचांग 14 अक्टूबर 2020: आज विक्रम संवत 2077 आश्विन/पुरुषोत्तम माह कृष्ण पक्ष की द्वादशी है। आज शिव जी की उपासना  करें। आज बुधवार है। पढ़ें बुधवार का पंचांग।

Loading ...
Aaj Ka Panchang 14 October, आज का पंचांग
मुख्य बातें
  • आज भगवान शिव की उपासना करें।
  • आज मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें।
  • आज मूंग की दाल का दान करें तथा गाय को पालक खिलाएं।

Aaj Ka Panchang 14 October 2020: आज विक्रम संवत 2077 आश्विन/पुरुषोत्तम माह कृष्ण पक्ष की द्वादशी है, 11:49 am के बाद त्रयोदशी लग जाएगी। आज शिव जी की उपासना  करें। आज बुधवार है। चन्द्रमा सिंह राशि में है। सिंह राशि का स्वामी सूर्य होता है। सूर्य धन, वैभव व प्रसिद्धि का मुख्य कारक ग्रह हैं।

पंचांग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त हो जाता है। प्रातःकाल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए। सूर्य तो एक राशि में एक माह रहते हैं। उस दिन के राशि व नक्षत्र स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप कर लें तो उस दिन के भाग्य में वृद्धि होती है। मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें। आज मूंग की दाल का दान करें तथा गाय को पालक खिलाएं।

आज का पंचांग 14 अक्टूबर 2020 (Today Panchang):

दिनांक 14 अक्टूबर
माह आश्विन/पुरुषोत्तम
पक्ष कृष्ण
तिथि द्वादशी 11:49am तक फिर त्रयोदशी
दिवस बुधवार
नक्षत्र पूर्वाफाल्गुनी 08:45pm तक  तक फिर उत्तराफाल्गुनी
करण तैतिल
सूर्योदय 06:20 am
सूर्यास्त 05:51 pm
सूर्य राशि कन्या
चन्द्र राशि सिंह
शुभ मुहूर्त- अभिजीत आज अभिजीत नहीं है।
विजय मुहूर्त 02:10 pm से 02:53 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:06 pm से 06:19 pm तक

आज दोपहर 12 बजे से 01:30  बजे तक राहुकाल रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करेंं और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल