लाइव टीवी

आज का पंचांग, 15 सितंबर 2020: आज हनुमान जी की पूजा का अनन्त फल, पितरों के लिए त्रयोदशी तिथि का करें श्राद्ध

Updated Sep 15, 2020 | 06:24 IST

आज का पंचांग 15 सितंबर 2020: प्रातःकाल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए। सूर्य तो एक राशि में एक माह रहते हैं। जानिए आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त...

Loading ...
Aaj Ka Panchang 15 September, आज का पंचांग
मुख्य बातें
  • आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा कर्क राशि में है।
  • आज आश्विन माह कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी है।
  • आज रात्रि में 11 बजे के बाद चतुर्दशी लग जायेगी।

Aaj Ka Panchang 15 September 2020: आज विक्रम संवत 2077 आश्विन माह कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी है। रात्रि में 11 बजे के बाद चतुर्दशी लग जायेगी।आज पितृ पूजा की त्रयोदशी तिथि है। आज तिथि अनुसार श्राद्ध पूजा है।

आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा कर्क राशि में है। पंचांग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त हो जाता है।प्रातःकाल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए।

सूर्य तो एक राशि में एक माह रहते हैं।उस दिन के राशि व नक्षत्र स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप कर लें तो उस दिन के भाग्य में वृद्धि होती है।मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें।आज हनुमानबाहुक का पाठ करें। आज हनुमान जी की पूजा का भी अनन्त फल है।अन्न का दान करें।

आज का पंचांग 15 सितंबर 2020 (Today Panchang):

दिनांक 15 सितंबर
माह आश्विन
पक्ष कृष्ण
तिथि त्रयोदशी 11:01pmतक फिर चतुर्दशी
दिवस मंगलवार
नक्षत्र आश्लेषा
करण गरज
सूर्योदय 06:07 am
सूर्यास्त 06:29 pm
सूर्य राशि सिंह
चन्द्र राशि कर्क 02:26pm तक फिर सिंह राशि 
शुभ मुहूर्त- अभिजीत अभिजीत-11:52am से12:42pm तक
विजय मुहूर्त 02:20 pm से 03: 10pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:15pm से 06:37pm तक

आज राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करेंं और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करेंं।
 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल