लाइव टीवी

Aaj Ka Panchang: 15 सितंबर का पंचांग- आज आश्विन कृष्ण पक्ष की पंचमी पर होगा खष्ठी श्राद्ध, देखें शुभ मुहूर्त

Updated Sep 15, 2022 | 00:25 IST

Panchang Today (आज का पंचांग) 15 September 2022: आज पितृ पक्ष 2022 का खष्ठी श्राद्ध है। देखें सितंबर 2022, दिन गुरुवार का पंचाग विस्तार से। जानें दिन में कब रहेगा राहुकाल और कब नहीं करना है आपको कोई शुभ काम।

Loading ...
Panchang 15 September 2022 in hindi

Panchang Today (आज का पंचांग) 15 September 2022: आज आश्विन माह कृष्ण पक्ष की पंचमी है। आज खष्ठी श्राद्ध है। आज गुरुवार को भगवान विष्णु जी की पूजा व व्रत की जाती है। भरणी नक्षत्र है। आज अन्न दान करें। आज गुरूवार को विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज श्री सूक्त का पाठ करें। हनुमानबाहुक के पाठ का आज बहुत महत्व है। सायंकाल विष्णु मंदिर में भगवान की  04 परिक्रमा करें। हनुमान जी की स्तुति करें। आज मसूर व गुड़ के दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान  का अनन्त पुण्य है। आज व्रत रखने का महान दिवस है।

Horoscope Today, 15 September 2022

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

Aaj Ka Panchang 15 September 2022 in Hindi

दिनांक- 15 सितंबर 2022

दिवस- गुरुवार

माह- आश्विन, कृष्ण पक्ष 

तिथि- पंचमी 

सूर्योदय- 06:08 am

सूर्यास्त- 06:23 pm

नक्षत्र- भरणी

सूर्य राशि- सिंह

चन्द्र राशि- मेष

करण- तैतिल

योग- हर्षण

Numerology Today, 15 September 2022

15 सितंबर 2022 के शुभ मुहूर्त

15 सितंबर 2022 का अभिजीत मुहूर्त-11:56 am से 12:48 pm तक 

15 सितंबर 2022 का विजय मुहूर्त- 02:29 pm से 03:28 pm तक

15 सितंबर 2022 का गोधुली मुहूर्त- 06:19 pm से 06:56 pm तक

15 सितंबर 2022 का अशुभ मुहूर्त

राहुकाल- दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल