लाइव टीवी

आज का पंचांग, 17 दिसंबर 2020: आज गो माता को केला खिलाने का अनन्त पुण्य, जानिए आज के शुभ मुहूर्त

Updated Dec 17, 2020 | 05:20 IST

आज का पंचांग, 17 दिसंबर 2020: आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। बहुत लोग आज व्रत भी रखते हैं। आज गो माता को केला खिलाने का अनन्त पुण्य है। चन्द्रमा मकर राशि में है। मकर का स्वामी शनि है।

Loading ...
17 दिसंबर का पंचांग
मुख्य बातें
  • आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
  • आज गो माता को केला खिलाने का अनन्त पुण्य है।
  • आज चने की दाल के दान का बहुत महत्व है।

Aaj Ka Panchang 17 December 2020: आज मार्गशीर्ष माह शुक्ल पक्ष की तृतीया है। आज गुरुवार है। श्री विष्णु जी की पूजा का दिवस है।आज भगवान विष्णु जी की पूजा करें।आज धार्मिक पुस्तकों का दान करें।आज चने की दाल के दान का बहुत महत्व है।

आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। बहुत लोग आज व्रत भी रखते हैं। आज गो माता को केला खिलाने का अनन्त पुण्य है। चन्द्रमा मकर राशि में है। मकर का स्वामी शनि है।शनि के बीज मंत्र का जप अवश्य करें। 

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।

पंचांग 17 दिसंबर 2020 (Today Panchang):

दिनांक 17 दिसम्बर 2020
तिथि शुक्ल पक्ष तृतीया
दिवस गुरुवार
नक्षत्र उत्तराषाढ़ा
माह मार्गशीर्ष
करण गरज
योग ध्रुव
सूर्योदय 07:09am
सूर्यास्त 05:28pm
सूर्य राशि धनु
चन्द्र राशि मकर
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 11:58am से 12:37pm
विजय मुहूर्त 01:59pm से 02:38pm तक
गोधुली मुहूर्त 05:18pm से 05:43pm तक

आज राहुकाल दोपहर  01:30 बजे से 03 बजे तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए। आज दान पुण्य करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल