लाइव टीवी

17 जून 2022 का पंचांग: शुक्रवार को विष्णु व लक्ष्मी उपासना का है पुण्य, जानें शुभ- अशुभ मुहूर्त

Updated Jun 16, 2022 | 14:48 IST

Aaj ka Panchang 17 June 2022: आज आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष की तृतीया है। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है। आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है। यहां पढ़ें शुक्रवार का पंचांग और जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त।

Loading ...
पंचांग, aaj ka panchang
मुख्य बातें
  • आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है।
  • मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करें।
  • जानें शुक्रवार का शुभ और अशुभ मुहूर्त, पढ़ें पंचांग।

17 June 2022 Ka Panchang: आज आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष की तृतीया है। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है। आज शुक्रवार  का पावन व्रत है। भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ माता लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज श्री सूक्त के पाठ करने का बहुत सुंदर अवसर है। मंदिर में विष्णु जी का दर्शन करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। अरण्यकाण्ड के पाठ का आज बहुत महत्व है। शिवपूजा के लिए  मंदिर में भगवान शिव को दुग्ध, गंगाजल व शहद से रुद्राभिषेक करें व उनको बेल पत्र अर्पित करें। दुर्गा जी की स्तुति करें। आज दान का बहुत महत्व व पुण्य है। आज पुण्य संचय करने का महान दिवस है। शुक्रवार को विष्णु व लक्ष्मी उपासना व व्रत का पुण्य भी है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: जब बजरंगबली के डर से नारी बन गए थे शनि देव, जानें कष्टभंजन हनुमान मंदिर की कथा 

आज का पंचांग 17 जून 2022 (Today Panchang)

दिनांक 17 जून 2022  
दिवस शुक्रवार
माह

ज्येष्ठ, कृष्ण पक्ष

तिथि तृतीया 
सूर्योदय

05:23 am

सूर्यास्त 07:21 pm
नक्षत्र उत्तराषाढ़ा
सूर्य राशि मिथुन
चन्द्र राशि

मकर

करण

विष्टि

योग

इंद्र

ये भी पढ़ें: ऐसे सपने बना सकते हैं आपको अमीर! धन प्राप्ति से पहले स्वप्न में मिलते हैं ये संकेत

अभिजीत मुहूर्त  11:53 am से 12:47 pm तक
विजय मुहूर्त 02:32 pm से 03:25 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:42 pm से 07:08 pm तक

राहुकाल का समय दोपहर 10:30 बजे से 12 बजे तक है। इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल