लाइव टीवी

आज का पंचांग, 17 मार्च 2021: आज करें दुर्गासप्तशती का पाठ, जानें शुभ- अशुभ मुहूर्त

Updated Mar 17, 2021 | 01:30 IST

आज का पंचांग 17 मार्च 2021: आज भगवान शिव की उपासना के साथ गणेश जी की पूजा भी करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। पढ़ें पंचांग।

Loading ...
Aaj Ka Panchang 17 March, आज का पंचांग
मुख्य बातें
  • आज फाल्गुन माह शुक्ल पक्ष की चतुर्थी है।
  • आज अन्न दान का बहुत महत्व है।
  • पढ़ें 17 मार्च का पंचांग और जानें बुधवार का शुभ- अशुभ मुहूर्त।

Aaj Ka Panchang 17 March 2021: आज फाल्गुन माह शुक्ल पक्ष की चतुर्थी है। इस अवसर पर कई तांत्रिक पूजाएं की जाती हैं। आज अश्वनी नक्षत्र है। आज भगवान शिव की उपासना के साथ गणेश जी की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें। आज अन्न दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में दुर्गा जी की विधिवत पूजा करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें। आज चन्द्रमा मेष राशि में है। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज बुधवार है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 17 मार्च 2021 (Today Panchang):

दिनांक 17 मार्च 2021
दिवस बुधवार
माह फाल्गुन, शुक्ल पक्ष
तिथि चतुर्थी
सूर्योदय 06:33 am
सूर्यास्त 06:25 pm
नक्षत्र अश्वनी
सूर्य राशि मीन
चन्द्र राशि मेष
करण वणिज
योग इंद्र
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 12:07 pm से 12:55 pm तक
विजय मुहूर्त 02:28 pm से 03:17 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:13 pm से 06:39 pm तक

आज राहुकाल प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल