लाइव टीवी

आज का पंचांग, 18 फरवरी 2021: आज ये डेढ़ घंटे का समय है बेहद अशुभ, पढ़ें अपना गुरुवार का पंचांग

Updated Feb 18, 2021 | 01:30 IST

आज का पंचांग 18 फरवरी 2021: आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज श्री विष्णुसहस्रनाम के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। पढ़े गुरुवार का पंचांग।

Loading ...
Aaj Ka Panchang 18 February, आज का पंचांग
मुख्य बातें
  • आज चने की दाल के दान का बहुत महत्व है।
  • आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें।
  • पढ़ें अपना 18 फरवरी का पंचांग।

Aaj Ka Panchang 18 February 2021: आज माघ माह शुक्ल पक्ष की खष्ठी मात्र 08:15am तक ही है, फिर सप्तमी है। आज भरणी नक्षत्र है। आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें। आज चने की दाल के दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व उनकी 04 परिक्रमा करें। आज श्री विष्णुसहस्रनाम के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज गुरुवार है। आज बृहस्पति के बीज मंत्र के जप का दिवस है। आज चन्द्रमा मेष राशि में है। आज अन्न का दान भी श्रेयस्कर है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 18 फरवरी 2021 (Today Panchang):

दिनांक 18 फरवरी 2021
तिथि खष्ठी 08:15am तक फिर सप्तमी
दिवस गुरुवार
नक्षत्र भरणी
करण तैतिल
सूर्योदय 07:01 am
सूर्यास्त 06:09 pm
सूर्य राशि कुम्भ
चन्द्र राशि मेष
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 12:13 am से 12:58 pm तक
विजय मुहूर्त 02:27 pm से 03:09 pm तक
गोधुली मुहूर्त 05:58 pm से 06:23 pm तक

आज राहुकाल दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल