लाइव टीवी

आज का पंचांग, 19 जनवरी 2021: आज हनुमान पूजा का मिलेगा विशेष फल, जानें मंगलवार का शुभ मुहूर्त

Updated Jan 19, 2021 | 01:30 IST

आज का पंचांग 19 जनवरी 2021: आज पौष माह शुक्ल पक्ष की खष्ठी है। आज उत्तराभाद्रपद नक्षत्र है। आज भगवान शिव जी की पूजा के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। पढ़ें पंचांग।

Loading ...
Aaj Ka Panchang 19 January, आज का पंचांग
मुख्य बातें
  • आज हनुमान जी की विधिवत पूजा करें व सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।
  • आज मंगल के बीज मंत्र के जप करने का अनन्त पुण्य है।
  • जानें क्या है आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त।

Aaj Ka Panchang 19 January 2021: आज पौष माह शुक्ल पक्ष की खष्ठी है। आज उत्तराभाद्रपद नक्षत्र है। आज भगवान शिव जी की पूजा के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज लाल फलों का दान करें। आज मसूर के दाल के दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में हनुमान जी की विधिवत पूजा करें व सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। आज मंगल के बीज मंत्र के जप करने का अनन्त पुण्य है। आज मंगलवार है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 19 जनवरी 2021 (Today Panchang):

दिनांक 19 जनवरी 2021
तिथि खष्ठी
दिवस मंगलवार
नक्षत्र उत्तराभाद्रपद
करण तैतिल
सूर्योदय 07:19 am
सूर्यास्त 05:44 pm
सूर्य राशि मकर
चन्द्र राशि मीन
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 12:09 am से12:55 pm तक
विजय मुहूर्त 02:17 pm से 02:59 pm तक
गोधुली मुहूर्त 05:31 pm से 05:58 pm तक

आज राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करेंं और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल