लाइव टीवी

22 जुलाई 2021 का पंचांग: त्रयोदशी का व्रत रहकर भगवान शिव की करें उपासना, उड़द दान होगा मंगल

Updated Jul 21, 2021 | 13:51 IST

22 जुलाई 2021 का पंचांग: आज आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी है। दोपहर 01 बजकर 32 मिनट के बाद चतुर्दशी है। आज मूल नक्षत्र है।

Loading ...
Aaj ka Panchang
मुख्य बातें
  • विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
  • आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है।
  • आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें।

22 जुलाई 2021 का पंचांग: आज आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी है। दोपहर 01 बजकर 32 मिनट के बाद चतुर्दशी है। आज मूल नक्षत्र है। आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज त्रयोदशी का व्रत रहें व भगवान शिव जी की उपासना करें। आज उड़द दान का बहुत महत्व है। गुरुवार को विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज गुरुवार है। आज गुरु व मंगल के बीज मंत्र के जप का दिवस है। आज चन्द्रमा धनु में है।

प्रातः काल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 22 जुलाई 2021 (Today Panchang):

दिनांक 22 जुलाई 2021
दिवस गुरुवार
माह आषाढ़, शुक्ल पक्ष
तिथि  त्रयोदशी 01:32pm तक फिर चतुर्दशी
सूर्योदय 05:42 am
सूर्यास्त 07:14 pm
नक्षत्र मूल
सूर्य राशि कर्क
चन्द्र राशि धनु
करण तैतिल
योग इंद्र
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:57am से 12:52pm तक
विजय मुहूर्त 02:43pm से 03:38pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:05pm से 07:29pm तक

आज राहुकाल- राहुकाल-दोपहर  01:30 बजे से 03 बजे तक रहेगा। जीवन का कोई भी शुभ या मंगल कार्य इस समय के दौरान नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल