लाइव टीवी

23 जुलाई 2021 का पंचांग: चावल व सफेद वस्त्र का करें दान, विष्णु जी की पूजा से मिलेगा फल

Updated Jul 22, 2021 | 14:31 IST

23 जुलाई 2021 का पंचांग। आज आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी है। आज पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है। आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें।

Loading ...
Panchang 23 July 2021
मुख्य बातें
  • भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें।
  • विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री सूक्त का पाठ करें।
  • धन प्राप्ति के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ करने का अनन्त पुण्य है।

23 जुलाई 2021 का पंचांग। आज आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी है। आज पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है। आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज असत्य मत बोलें। दान पुण्य करें। आज चावल व सफेद वस्त्र के दान का भी बहुत महत्व है। आज विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री सूक्त का पाठ करें। धन प्राप्ति के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज शुक्रवार है। 

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 23 जुलाई 2021 (Today Panchang):

दिनांक 23 जुलाई 2021
दिवस शुक्रवार
माह आषाढ़, शुक्ल पक्ष
तिथि चतुर्दशी10:43am तक फिर पूर्णिमा
सूर्योदय 05:42 am
सूर्यास्त 07:12 pm
नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा 02:29pm तक फिर उत्तराषाढ़ा
सूर्य राशि कर्क
चन्द्र राशि धनु 08pm तक फिर मकर
करण वणिज 10:39pm तक फिर विष्टि
योग वैधृति 09:25am तक फिर विष्कम्भ
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:59am से12:55pm तक
विजय मुहूर्त 02:43pm से 03:39pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:01pm से 07:24pm तक

आज राहुकाल- प्रातःकाल10:30 बजे से 12 बजे तक रहेगा। जीवन का कोई भी शुभ या मंगल कार्य इस समय के दौरान नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल