लाइव टीवी

Aaj Ka Panchang: 24 अगस्त का पंचाग- जानें तिथि, शुभ मुहूर्त व राहुकाल, शिवजी का करें गंगा जल से रुद्राभिषेक

Updated Aug 23, 2022 | 22:14 IST

Panchang Today (आज का पंचांग) 24 August 2022: यहां देखें 24 अगस्त का संपूर्ण पंचाग। जानें कब है शुभ समय और कब रहेगा राहुकाल। साथ ही आज शिवपुराण का भी पाठ करें। यह शुभदायी होगा।

Loading ...
panchang 24 August 2022 in hindi

Panchang Today (आज का पंचांग) 24 August 2022: आज भाद्रपद माह कृष्ण पक्ष की द्वादशी 08:25 am तक है, फिर त्रयोदशी है। आज प्रदोष का पावन पर्व है। आज भगवान शिव जी की पूजा व व्रत की जाती है। पुनर्वसु नक्षत्र है। आज रुद्राभिषेक करें। आज विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज प्रदोष का व्रत रहें। शिवपुराण का पाठ करें। हनुमानबाहुक के पाठ का आज बहुत महत्व है। शिव मंदिर में भगवान शिव का गंगा जल से रुद्राभिषेक करें। हनुमान जी की स्तुति करें। आज मसूर व गुड़ के दान का बहुत महत्व है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आज दान का अनन्त पुण्य है। आज व्रत रखने का महान दिवस है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

Aaj Ka Panchang 24 August 2022 in Hindi

दिनांक- 24 अगस्त 2022

दिवस-बुधवार

माह- भाद्रपद, कृष्ण पक्ष 

तिथि- द्वादसी 08:25 am तक फिर त्रयोदशी, प्रदोष व्रत  

सूर्योदय- 05:58am

सूर्यास्त- 06:47 pm

नक्षत्र- पुनर्वसु

सूर्य राशि- सिंह

चन्द्र राशि- मिथुन 06:55 am तक फिर कर्क

करण- तैतिल

योग- व्यतीपात

24 अगस्त 2022 के शुभ मुहूर्त

24 अगस्त 2022 का अभिजीत मुहूर्त- नहीं है। 

24 अगस्त 2022 का विजय मुहूर्त- 02:29 pm से 03:28 pm तक

24 अगस्त 2022 का गोधुली मुहूर्त-- 06:19 pm से 06:56 pm तक

24 अगस्त 2022 का अशुभ मुहूर्त

राहुकाल- दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल