लाइव टीवी

आज का पंचांग, 24 दिसंबर 2020: आज श्री रामरक्षास्तोत्र के पाठ करने का है अनन्त पुण्य, जानिए आज के शुभ मुहूर्त

Updated Dec 24, 2020 | 05:20 IST

आज का पंचांग, 24 दिसंबर 2020: आज माता दुर्गा जी की उपासना के साथ शिव जी की पूजा भी करें। मंगल के बीज मंत्र का भी जप कर सकते हैं। प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।

Loading ...
24 दिसंबर का पंचांग
मुख्य बातें
  • आज किसी मंदिर में विष्णु जी की विधिवत पूजा करें ।
  • आज श्री रामरक्षास्तोत्र के पाठ करने का अनन्त पुण्य है।
  • आज गुरु के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

 Aaj Ka Panchang 24 December 2020:  आज मार्गशीर्ष माह शुक्ल पक्ष की दशमी है। 11:15pm के बाद एकादशी है। आज माता दुर्गा जी की उपासना के साथ शिव जी की पूजा भी करें।आज दान पुण्य करें।आज चने की दाल के दान का बहुत महत्व है।

आज किसी मंदिर में विष्णु जी की विधिवत पूजा करें । आज श्री रामरक्षास्तोत्र के पाठ करने का अनन्त पुण्य है।आज गुरुवार है। आज गुरु के बीज मंत्र के जप का दिवस है।आज चन्द्रमा मेष राशि में है। मेष का स्वामीग्रह मंगल है। मंगल के बीज मंत्र का भी जप कर सकते हैं। 
 
प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।

पंचांग 24 दिसंबर 2020 (Today Panchang):

दिनांक 24 दिसम्बर 2020
तिथि दशमी
दिवस गुरुवार
नक्षत्र अश्वनी
माह मार्गशीर्ष, शुक्ल पक्ष
करण तैतिल
योग परिघा
सूर्योदय 07:11am
सूर्यास्त 05:30pm
सूर्य राशि धनु
चन्द्र राशि मेष
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 12:01pm से 12:43pm
विजय मुहूर्त 02:03pm से 02:49pm तक
गोधुली मुहूर्त 05:18pm से 05:44pm तक

आज राहुकाल दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तकरहेगा। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल