लाइव टीवी

आज का पंचांग, 26 मार्च 2021: आज सुबह का ये समय है बेहद अशुभ, पढ़ें शुक्रवार का पंचांग

Updated Mar 26, 2021 | 01:30 IST

आज का पंचांग 26 मार्च 2021: आज फाल्गुन माह शुक्ल पक्ष की द्वादशी है। आज मघा नक्षत्र है। आज शुक्र के बीज मंत्र के जप का दिवस है। पढ़ें 26 मार्च का पंचांग।

Loading ...
Aaj Ka Panchang 26 March, आज का पंचांग
मुख्य बातें
  • आज फाल्गुन माह शुक्ल पक्ष की द्वादशी है।
  • आज किसी मंदिर में शिव जी की विधिवत पूजा करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें।
  • पढ़ें शुक्रवार 26 मार्च का पंचाग।

Aaj Ka Panchang 26 March 2021: आज फाल्गुन माह शुक्ल पक्ष की द्वादशी है। आज मघा नक्षत्र है। आज प्रदोष व्रत है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ दुर्गा माता की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें। आज अन्न दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में शिव जी की विधिवत पूजा करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें। आज व्रत का अनन्त पुण्य है। आज शुक्रवार है। आज शुक्र के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 26 मार्च 2021 (Today Panchang):

दिनांक 26 मार्च 2021
दिवस शुक्रवार
माह फाल्गुन, शुक्ल पक्ष
तिथि द्वादशी 08:23am तक फिर त्रयोदशी
सूर्योदय 06:22 am
सूर्यास्त 06:31 pm
नक्षत्र मघा
सूर्य राशि मीन
चन्द्र राशि सिंह
करण बालव
योग धृति
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 12:03 am से 12:52 pm तक
विजय मुहूर्त 02:28 pm से 03:17 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:19 pm से 06:44 pm तक

आज राहुकाल प्रातःकाल 10:30 बजे से 12 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल