लाइव टीवी

27 जून 2022 का पंचांग: महामृत्युंजय मंत्र के उपासना का है महान दिवस, दुर्गासप्तशती का करें पाठ

Updated Jun 26, 2022 | 15:51 IST

Aaj ka Panchang 27 June 2022: आज सोमवार का व्रत रहें। माता दुर्गा की उपासना करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें। शिवपुराण के पाठ का आज बहुत महत्व है। पढ़ें सोमवार का पंचांग और जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त।

Loading ...
Aaj ka Panchang 27 June 2022
मुख्य बातें
  • माता पार्वती जी की स्तुति करें।
  • आज धार्मिक पुस्तक के दान का बहुत महत्व है।
  • महामृत्युंजय मंत्र के उपासना का महान दिवस है।

27 June 2022 Ka Panchang:  आज आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी  है। रोहिणी नक्षत्र है। आज सोमवार  का पावन व्रत रहें। आज दुर्गा जी की उपासना के साथ भगवान शिव जी की पूजा भी करें। आज सोमवार का व्रत रहें। माता दुर्गा की उपासना करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें। शिवपुराण के पाठ का आज बहुत महत्व है। शिव मंदिर में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें।

माता पार्वती जी की स्तुति करें। आज धार्मिक पुस्तक के दान का बहुत महत्व है। श्री रामचरितमानस का पाठ करें। आज दान  का अनन्त पुण्य है। आज सोमवार है , शिव पूजा के साथ साथ तंत्र में महामृत्युंजय मंत्र के उपासना का महान दिवस है। प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 27 जून 2022 (Today Panchang)

दिनांक 27 जून 2022  
दिवस सोमवार
माह

आषाढ़,कृष्ण पक्ष

तिथि

चतुर्दशी

सूर्योदय

05:24am

सूर्यास्त 07:24 pm
नक्षत्र रोहिणी
सूर्य राशि मिथुन
चन्द्र राशि

वृष

करण

विष्टि

योग

शूल

अभिजीत मुहूर्त  11:57am से 12:49pm तक।  
विजय मुहूर्त 02:24pm से 03:15pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:04pm से 06:35pm तक

राहुकाल का समय प्रातःकाल07:30 बजे से 09 बजे तक है।  इस दौरान शुभ काम को करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल